नीलगिरी जिले में तेंदुए का हमला: घटना में छह लोग घायल, कुत्ते का पीछा करते हुए तेंदुआ घर में घुसा था, देखें वीडियो

31 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

दिवाली के दिन तमिलनाडु के नीलगिरी जिले में तेंदुए ने हमला कर दिया। पालतू कुत्ते का पीछा करते हुए जंगल से निकला एक तेंदुआ एक घर में घुस गया। पता चलते ही निवासियों ने कुन्नूर वन विभाग और अग्नि बचाव दल को सूचना दी। हालांकि इससे पहले ही तेंदुआ दो लोगों पर हमला कर चुका था। बचाव करने गए वन विभाग के लोगों पर भी तेंदुए ने हमला किया। घटना को रिकॉर्ड कर रहा एक पत्रकार भी इसमें घायल हो गया। वन विभाग के अधिकारी ने बताया कि तेंदुआ अभी भी घर के अंदर है, टीम का तेंदुए को पकड़ने का ऑपरेशन जारी है। हाल ही में नीलगिरी जिले के कुन्नूर क्षेत्र की शहर सीमा के भीतर कई तेंदुए देखे गए हैं।