PM के मन की बात का 106वां एपिसोड आज: राम मंदिर निर्माण और दिवाली को लेकर चर्चा हो सकती है

नई दिल्ली9 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

24 सितंबर को मन की बात का 105वां एपिसोड टेलिकास्ट हुआ था। उसमें पीएम ने चंद्रयान,  G20, जर्मनी की 21 साल की दृष्टिहीन कैसमी का भारतीय संगीत से प्रेम सहित अन्य मुद्दों पर बात की थी। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी 29 अक्टूबर को अपने मन की बात प्रोग्राम के जरिए देशवासियों से बात करेंगे। पीएम मोदी के मन की बात का यह 106वां एपिसोड होगा। इस कार्यक्रम को सुबह 11 बजे टेलिकास्ट किया जाएगा।

इस एपिसोड में पीएम राम मंदिर निर्माण और दिवाली को लेकर चर्चा कर सकते हैं। इससे पहले, 24 सितंबर को टेलिकास्ट हुए 105वें एपिसोड में पीएम ने चंद्रयान, G20, जर्मनी की 21 साल की दृष्टिहीन कैसमी का भारतीय संगीत से प्रेम सहित अन्य मुद्दों पर बात की थी।

पीएम मोदी 26 अगस्त को बेंगलुरु स्थित इसरो सेंटर पहुंचे थे और यहां उन्होंने महिला वैज्ञानिकों से भी मुलाकात की थी।

पीएम मोदी 26 अगस्त को बेंगलुरु स्थित इसरो सेंटर पहुंचे थे और यहां उन्होंने महिला वैज्ञानिकों से भी मुलाकात की थी।

G-20 में अफ्रीका को फुल मेंबर बनवाकर भारत ने अपनी लीडरशिप का लोहा मनवाया
पिछले एपिसोड में पीएम ने कहा था कि चंद्रयान के बाद G20 का आयोजन चर्चा में है। भारत ने इस समिट में अफ्रीका को फुल मेंबर बनवाकर अपना लोहा मनवाया है। जब भारत बहुत समृद्ध था, सिल्क रूट की चर्चा होती थी। अब एक और इकोनॉमिक कॉरिडोर सुझाया है।

उन्होंने कहा था कि ये कॉरिडोर आने वाले सैकड़ों साल तक विश्व व्यापार का आधार बनने वाला है। इतिहास इसे याद रखेगा कि इसका सूत्रपात भारत की धरती पर हुआ था। पूरी खबर पढ़ें…

2014 में पहला मन की बात एपिसोड प्रसारित हुआ था
मन की बात का पहला एपिसोड 3 अक्‍टूबर 2014 को प्रसारित हुआ था। पहले एपिसोड की टाइम लिमिट 14 मिनट थी। जून 2015 में इसे बढ़ाकर 30 मिनट कर दिया गया था। 30 अप्रैल 2023 को मन की बात का 100वां एपिसोड प्रसारित किया गया था।

मन की बात कार्यक्रम का प्रसारण 23 भाषाओं और 29 बोलियों में होता है। फ्रेंच, पश्‍तो, चाइनीज समेत इसका ब्रॉडकास्‍ट 11 विदेशी भाषाओं में भी किया जाता है।

पढ़िए- मन की बात से जुड़ी अन्य खबरें…

PM ने कहा था- भारत का मिशन चंद्रयान, नारी शक्ति का भी जीवंत उदाहरण

पीएम ने चंद्रयान मिशन को लेकर कहा था – साथियों, आपको याद होगा इस बार मैंने लाल किले से कहा है कि हमें महिलाओं के नेतृत्व में डेवलपमेंट को राष्ट्रीय चरित्र के रूप में सशक्त करना है। भारत का मिशन चंद्रयान, नारीशक्ति का भी जीवंत उदाहरण है। पूरी खबर पढ़ें…

IIM रोहतक की स्टडी-23 करोड़ लोग मन की बात के रेगुलर लिसनर्स

‘मन की बात’ को देश के 100 करोड़ लोग कम से कम एक बार सुन चुके हैं। 23 करोड़ लोग नियमित रूप से ‘मन की बात’ को सुनते हैं। IIM रोहतक ने ‘मन की बात’ को लेकर एक स्टडी की थी, जिसे प्रसार भारती ने करवाया था। पढ़ें पूरी खबर…

खबरें और भी हैं…