मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ: 15 दिन में ₹75/किलो की हुई प्याज; शाह बोले- MP में 3 परिवारों की चलती है; मुकेश अंबानी को फिर हत्या की धमकी

  • Hindi News
  • National
  • Dainik Bhaskar News Headlines; Mahua Moitra Cash For Query | Onion Mandi Price

12 मिनट पहलेलेखक: शुभेंदु प्रताप भूमंडल, न्यूज ब्रीफ एडिटर

  • कॉपी लिंक

नमस्कार,

कल की बड़ी खबर प्याज की बढ़ती कीमतों से जुड़ी रही। एक खबर मध्य प्रदेश में गृह मंत्री अमित शाह और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की चुनावी रैली की रही। हम आपको ये भी बताएंगे कि बिजनेसमैन मुकेश अंबानी को जान से मारने की धमकी देने वाले ने क्या डिमांड रखी है।

लेकिन कल की बड़ी खबरों से पहले आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर…

  1. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह 11 बजे मन की बात करेंगे। यह कार्यक्रम का 106 वां एपिसोड है। PM इसमें राम मंदिर निर्माण और दिवाली को लेकर चर्चा कर सकते हैं।
  2. कांग्रेस नेता राहुल गांधी छत्तीसगढ़ दौरे के दूसरे दिन राजनांदगांव और कवर्धा में जनसभा को संबोधित करेंगे। ये 10 महीने में राहुल का चौथा छत्तीसगढ़ दौरा है।
  3. भारत और इंग्लैंड के बीच लखनऊ में वर्ल्ड कप मुकाबला खेला जाएगा। टीम इंडिया ODI वर्ल्ड कप में 20 साल से इंग्लैंड को हरा नहीं पाई है, भारत आखिरी बार 2003 में जीता था।

अब कल की बड़ी खबरें…

1. अमित शाह बोले- MP में आदेश गांधी परिवार का, निर्देश कमलनाथ के, गाली बंटाधार खाते हैं

मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा पहुंचे गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि यहां 3 परिवारों की चलती है। गांधी, कमलनाथ और बंटाधार के परिवार की। आदेश गांधी परिवार का चलता है, निर्देश कमलनाथ का और गलती होती है तो चांटा दिग्विजय यानी बंटाधार पर पड़ता हैं।’

शाह के एमपी दौरे में क्या खास है: शाह 3 दिन के मध्यप्रदेश के दौरे पर हैं। इस दौरान वे विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा की तैयारियों की समीक्षा करेंगे। उन्होंने चुनावी समर में राम मंदिर मुद्दे की एंट्री करा दी। कमलनाथ के गढ़ छिंदवाड़ा में उन्होंने एक बार फिर राहुल और प्रियंका को इटली मूल का बताया।
पूरी खबर यहां पढ़ें…

2. प्रियंका बोलीं- MP बड़े बदलाव के लिए तैयार, कहा- BJP ने 3 साल में सिर्फ 21 रोजगार दिए
कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी ने दमोह में कहा, ‘मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार ने पिछले 3 साल में मात्र 21 रोजगार दिए हैं। वे 18 साल से सत्ता में हैं। यहां भर्ती से ज्यादा घोटाले हो रहे हैं।’ उन्होंने कहा कि जहां पर कांग्रेस की सरकार है, वहां काम की गारंटी दी।

प्रियंका की स्पीच के अहम मुद्दे: प्रियंका गांधी ने 45 मिनट के भाषण में एक बार भी मोदी और शिवराज का नाम नहीं लिया। हालांकि महंगाई, बेरोजगारी, जातिगत जनगणना, लाड़ली बहना, नोटबंदी, GST पर भाजपा सरकार को घेरा।
​​​पूरी खबर यहां पढ़ें…

3. प्याज के दाम 15 दिन में बढ़कर ₹75/किलो हुए; सरकार ने एक्सपोर्ट पर ड्यूटी लगाई

तस्वीर दिल्ली के गाजीपुर सब्जी मंडी की है। यहां दो दिन पहले प्याज की कीमत 60 रुपए थी, एक हफ्ते पहले कीमतें 32, 37 और 40 रुपए प्रति किलो तक थीं।

तस्वीर दिल्ली के गाजीपुर सब्जी मंडी की है। यहां दो दिन पहले प्याज की कीमत 60 रुपए थी, एक हफ्ते पहले कीमतें 32, 37 और 40 रुपए प्रति किलो तक थीं।

देश के अलग-अलग राज्यों में प्याज की कीमतें 75 रुपए/किलो तक पहुंच गई है। राजधानी दिल्ली में एक हफ्ते में प्याज के दाम लगभग दोगुने बढ़े हैं। मध्य प्रदेश में प्याज 60 से 70 रुपए किलो में बिक रहा है। सरकार ने प्याज पर मिनिमम एक्सपोर्ट प्राइस लगा दिया है। एक टन पर एक्सपोर्ट ड्यूटी 66,730 रुपए लगेगी।

ये खबर अहम क्यों है: माना जा रहा है कि नवंबर में प्याज के दाम 100 रुपए तक पहुंच सकते हैं। बीते 15 दिनों में प्याज की आवक में 40% तक की गिरावट हुई है। देश में सबसे ज्यादा प्याज उत्पादन करने वाले राज्यों- महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक में सामान्य से कम बारिश के चलते उत्पादन कम हुआ है। बेमौसम बरसात के कारण भी बुआई में देरी हुई है। इससे सप्लाई भी देरी से होगी।
पूरी खबर यहां पढ़ें…

4. मुकेश अंबानी को मारने की धमकी; ₹200 करोड़ की फिरौती मांगी, एक दिन पहले ₹20 करोड़ मांगे थे
बिजनेसमैन मुकेश अंबानी को फिर जान से मारने की धमकी मिली है। अज्ञात शख्स ने उन्हें एक ईमेल भेजकर ₹200 करोड़ की फिरौती मांगी है। इसी मेल आईडी से एक दिन पहले उनसे ₹20 करोड़ मांगे गए थे। पुलिस के मुताबिक, उसी अकाउंट से आए मेल में लिखा है, ‘ हमारे ईमेल का जवाब नहीं मिला, इसलिए अब रकम 200 करोड़ है, ये पैसा नहीं मिला तो डेथ वारंट पर साइन तय समझो।’

ये खबर अहम क्यों है: धमकियों के चलते ही पिछले साल 29 सितंबर को गृह मंत्रालय ने अंबानी की सिक्योरिटी Z कैटेगरी से बढ़ाकर Z+ कर दी थी। अंबानी के सिक्योरिटी इंचार्ज की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात शख्स के खिलाफ FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पूरी खबर यहां पढ़ें…

5. इजराइल का गाजा में जमीनी हमला शुरू; PM नेतन्याहू ने बंधकों के परिजन से मुलाकात की

इजराइल डिफेंस फोर्स (IDF) ने देर रात गाजा में जमीनी हमले को तेज कर दिया। IDF ने इससे जुड़े वीडियो भी शेयर किए।

इजराइल डिफेंस फोर्स (IDF) ने देर रात गाजा में जमीनी हमले को तेज कर दिया। IDF ने इससे जुड़े वीडियो भी शेयर किए।

इजराइल-हमास जंग के 22वें दिन इजराइल डिफेंस फोर्स (IDF) ने गाजा में जमीनी हमले करना शुरू कर दिया है। IDF ने बताया कि वे हमास आतंकियों की लोकेशन ट्रेस करके उनके ठिकानों को तबाह कर रहे हैं। उधर, इजराइली PM बेंजामिन नेतन्याहू ने जंग के बीच पहली बार प्रेस कॉन्फ्रेंस की।

उन्होंने कहा- हमास के खिलाफ युद्ध सेकेंड स्टेज पर पहुंच गया है। यह एक लंबा युद्ध होगा। हम लड़ेंगे, जीतेंगे। यह इजराइल की स्वतंत्रता का दूसरा युद्ध है। इससे पहले नेतन्याहू ने बंधकों के परिजन से मुलाकात की। हमास की कैद में 229 बंधक हैं।

ये खबर अहम क्यों है: इजराइल-हमास जंग में अब तक 1403 इजराइली और 7,703 फिलिस्तीनी नागरिक मारे जा चुके हैं। WHO अधिकारियों का कहना है कि गाजा में हजार शव अभी भी मलबे में दबे हैं। जरूरत का सामान भी नहीं पहुंच पा रहा है। गाजा के अल-शिफा अस्पताल में करीब 50 हजार बेघर फिलिस्तीनियों ने पनाह ले रखी है।
पूरी खबर यहां पढ़ें…

6. महुआ ने माना- हीरानंदानी को दिया था संसद का लॉगिन-पासवर्ड; एथिक्स कमेटी के सामने 2 नवंबर को पेशी
TMC सांसद महुआ मोइत्रा ने स्वीकार किया है कि उन्होंने बिजनेसमैन दर्शन हीरानंदानी को संसद का अपना लॉगिन पासवर्ड शेयर किया था। हालांकि, उन्होंने इसके बदले में कैश या महंगे गिफ्ट लेने की बात से इनकार किया है। संसद की एथिक्स कमेटी ने महुआ को 2 नवंबर को पेश होने को कहा है। कमेटी ने ये भी कहा कि इस तारीख में कोई बदलाव नहीं होगा।

क्या है पूरा मामला: झारखंड के गोड्‌डा से भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने 15 अक्टूबर को लोकसभा स्पीकर को एक लेटर लिखा। इसमें उन्होंने आरोप लगाया कि मोइत्रा को सदन में सवाल पूछने के लिए हीरानंदानी से गिफ्ट और कैश मिला। इस मामले को स्पीकर ओम बिड़ला ने एथिक्स कमेटी (आचार समिति) में भेज दिया। वहीं हीरानंदानी ने अपना कबूलनामा भी एथिक्स कमेटी को भेजा है।
पूरी खबर यहां पढ़ें…

7. रोमांचक मुकाबले में 5 रन से जीता ऑस्ट्रेलिया; न्यूजीलैंड 9 विकेट पर 383 रन ही बना सका

वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया ने रोमांचक मुकाबले में न्यूजीलैंड को 5 रन से हरा दिया। ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 389 रन का टारगेट दिया। ट्रेविस हेड ने शतक लगाया और वॉर्नर ने 81 रन की पारी खेली। टारगेट चेज कर रही न्यूजीलैंड भी अच्छा खेली। आखिरी ओवर में न्यूजीलैंड की जीत संभव लग रही थी, लेकिन ऑस्ट्रेलिया ने शानदार फील्डिंग से मैच जीत लिया।

ये खबर अहम क्यों है: ऑस्ट्रेलियाई टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे का सबसे बड़ा स्कोर बनाया। इससे पहले, 2016 में टीम के खिलाफ 378 रन बनाए थे। टीम ने लगातार चार जीत हासिल करके वर्ल्ड कप 2023 में दमदार वापसी की है। ऑस्ट्रेलिया को पहले दो मुकाबलों में इंडिया और साउथ अफ्रीका के खिलाफ हार झेलनी पड़ी थी।
पूरी खबर यहां पढ़ें…

8. छत्तीसगढ़ कांग्रेस के 6 चुनावी वादे; केजी से पीजी तक पढ़ाई फ्री, जातिगत जनगणना
छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने 6 चुनावी वादे किए हैं। पार्टी का कहना है कि राज्य में दोबारा सरकार बनते ही सरकारी स्कूलों में केजी से लेकर पीजी तक की पढ़ाई मुफ्त कर दी जाएगी। जातिगत जनगणना होगी, तेंदूपत्ता का सालाना बोनस 4 हजार रुपए कर दिया जाएगा। MSP पर 20 क्विंटल धान प्रति एकड़ की दर से खरीदा जाएगा, साढ़े 17 लाख लोगों को आवास दिए जाएंगे और 2018 की तर्ज पर किसानों का कर्ज माफ किया जाएगा

ये खबर अहम क्यों है: छत्तीसगढ़ विधानसभा की 90 सीटों पर 2 चरणों में चुनाव होंगे। पहले चरण में 7 नवंबर को 20 सीटों पर वोटिंग है। वहीं दूसरे चरण में 17 नवंबर को 70 सीटों पर मतदान होगा। पहले चरण में बस्तर की 12 और राजनांदगांव की 8 विधानसभा सीटें शामिल हैं। इन 20 सीटों में अधिकांश सीटें आदिवासी हैं। इसलिए आदिवासियों को साधने के लिए तेंदु पत्ते पर बोनस बढ़ाने और कर्ज माफी जैसी बड़ी घोषणाएं की गई हैं।
पूरी खबर यहां पढ़ें…

9. मध्य प्रदेश: कांग्रेस को वोट देने से मना किया तो पीटा; टिकट नहीं मिला तो फफक पड़े BJP प्रदेश उपाध्यक्ष

1. मारपीट के बाद पीड़ित दलवीर की पीठ पर चोट के निशान। 2. BJP के प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश चौधरी और उनके आंसू आंसू पोंछता समर्थक।

1. मारपीट के बाद पीड़ित दलवीर की पीठ पर चोट के निशान। 2. BJP के प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश चौधरी और उनके आंसू आंसू पोंछता समर्थक।

मध्य प्रदेश में भिंड के लहार विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस को वोट देने से मना करने पर दंपती की पिटाई कर दी गई। पीड़ित ने बताया कि विधायक प्रतिनिधि कांग्रेस के लिए वोट मांग रहे थे। मैंने कहा कि जिसको मन होगा उसे वोट देंगे। ये सुनकर वे नाराज हो गए और लाठी-डंडों से पीटना शुरू कर दिया। पुलिस ने दंपती की शिकायत पर विधायक प्रतिनिधि समेत 6 लोगों पर मामला दर्ज किया है। पूरी खबर यहां पढ़ें…

भिंड के मेहगांव में आयोजित दशहरा मिलन‎ समारोह में BJP के प्रदेश उपाध्यक्ष और पूर्व विधायक चौधरी मुकेश सिंह चतुर्वेदी की ‎आंखों से आंसू बह निकले। चौधरी ने अपने‎ भाषण में कहा, ‘ मेरी ‎पार्टी ने जो निर्णय लिया, शिरोधार्य है। लेकिन पार्टी-संगठन पर व्यक्तिवाद हावी हो गया है।’ मुकेश चौधरी भिंड की मेहगांव सीट से प्रबल दावेदार थे। BJP ने यहां से राकेश शुक्ला को उतारा है। पूरी खबर यहां पढ़ें…

आज का कार्टून By मंसूर नकवी…

कुछ अहम खबरें हेडलाइन में…

  1. नासा-इसरो का निसार मिशन 2024 में लॉन्च होगा:क्लाइमेट चेंज को लेकर जानकारी इकट्ठा करेगा; इससे आपदाओं की सूचना पहले मिल सकेगी (पढ़ें पूरी खबर)
  2. X ने दो नए सब्सक्रिप्शन प्लान लॉन्च किए: बेसिक प्लान के लिए हर महीने ₹244 और प्रीमियम+ के लिए ₹1300 देने होंगे (पढ़ें पूरी खबर)
  3. मराठा आरक्षण की मांग, 9 दिन में 11 सुसाइड: महाराष्ट्र सरकार की कमेटी 24 दिसंबर को रिपोर्ट देगी; मराठा नेता बोले- आरक्षण के विरोध में सरकार (पढ़ें पूरी खबर)
  4. वर्क कल्चर…नारायण मूर्ति के सपोर्ट में जिंदल ग्रुप के MD: सज्जन बोले- काम में जुनून तलाशें, प्रधानमंत्री भी रोज 16 घंटे काम करते हैं (पढ़ें पूरी खबर)
  5. महाराष्ट्र BJP बोली- अगला चुनाव शिंदे के नेतृत्व में लड़ेंगे: फडणवीस का वीडियो पोस्ट कर डिलीट किया, इसमें डिप्टी CM बोले थे- मैं वापस आऊंगा (पढ़ें पूरी खबर)

अब खबर हटके…

महिला के कान में मिली जिंदा मकड़ी

ताइवान की एक महिला के कान में जिंदा मकड़ी मिली है। उसे 4 दिन से कुछ अजीब आवाजें सुनाई दे रही थीं। जब वह जांच के लिए गई तो डॉक्टर्स को उसके बाएं कान के अंदर एक छोटी मकड़ी रेंगती हुई दिखी। गनीमत रही कि कान के पर्दे को कोई नुकसान नहीं पहुंचा।

भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं…

राशिफल

आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर ऐप…

मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…