JNU की दीवारों पर लिखा- फ्री कश्मीर-भगवा जलेगा: मैनेजमेंट ने मिटाया, पुलिस ने कहा- शिकायत नहीं मिली; ये उनका अंदरूनी मसला

नई दिल्ली11 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

सभी नारों को JNU प्रशासन ने मिटा दिया है, लेकिन इस दौरान इनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं हैं।

दिल्ली की जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (JNU) में विवादित स्लोगन लिखने का मामला सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यूनिवर्सिटी के लेंगवेज स्टडी सेंटर की दीवारों और फर्श पर शनिवार देर रात फ्री कश्मीर, भगवा जलेगा और मोदी तेरी कब्र खुदेगी जैसे नारे लिखे गए।

इन सभी नारों को JNU प्रशासन ने रविवार सुबह मिटा दिया। लेकिन इस दौरान इनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं। हालांकि, यह विवादित नारे किसने लिखे हैं। अभी इसकी जानकारी नहीं है। यूनिवर्सिटी प्रशासन मामले की जांच कर रहा है।

दिल्ली पुलिस ने बताया कि अभी इस मामले को लेकर कोई शिकायत नहीं मिली है। यह यूनिवर्सिटी का आंतरिक मामला है।

तस्वीरों में देखिए JNU में लिखे स्लोगन…

खबरें और भी हैं…