Jharkhand: अदालत में पेश किए गए स्पेनिश महिला से सामूहिक दुष्कर्म के तीन आरोपी, दुमका में हुई थी घटना


अदालत में पेश किए गए विदेशी महिला से दुष्कर्म के आरोपी
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार


झारखंड के दुमका जिले में एक स्पेनिश पर्यटक के साथ सामूहिक दुष्कर्म के मामले में गिरफ्तार तीन आरोपियों को रविवार को एक अदालत में पेश किया गया। महिला के साथ कथित तौर पर उस समय दुष्कर्म किया गया, जब वह अपने पति के साथ एक टेंट में रात गुजार रही थी। 

घटना रांची से करीब 300 किलोमीटर दूर हंसडीहा पुलिस थाना क्षेत्र के कुरुमाहाट में शुक्रवार को हुई। स्पेन की महिला अपने पति के साथ एक टेंट में रात गुजार रही थी, तभी आरोपियों ने कथित तौर पर महिला के सामूहिक दुष्कर्म किया। 

दुमका के उपायुक्त ए दोड्डे ने कहा, स्पेनिश दूतावास और मुख्य सचिव को सूचित कर दिया गया है। दंपति यहां संरक्षण में है। महिला (28 वर्षीय) और उसका पति (64 वर्षीय) दो मोटरसाइकिलों से बांग्लादेश से दुमका पहुंचे थे। वह बिहार के रास्ते नेपाल जा रहे थे।