श्योपुर55 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
मादा चीता ज्वाला ने इस बार तीन शावकों को जन्म दिया है। इससे पहले चार शावकों को जन्म दिया था।
श्योपुर जिले के कूनो नेशनल पार्क से एक और बड़ी खुशखबरी मिली है। मादा चीता ज्वाला ने सोमवार को 3 शावकों को जन्म दिया है। इसकी जानकारी केंद्रीय वन मंत्री भूपेंद्र सिंह ने आज सुबह करीब 8 बजे अपने X हैंडल पर पोस्ट करके दी है। इससे पहले ज्वाला ने 27 मार्च 2023 को 4 शावकों को जन्म दिया था। वहीं, 3 जनवरी को मादा चीता आशा ने 3 शावकों को जन्म दिया था।
कूनो नेशनल पार्क के डीएफओ आर थिकुराल ने बताया कि नामीबिया