हरियाणा में किसान नेताओं पर NSA लगाने का फैसला वापस: युवा किसान की मौत पर संगठन मना रहे ब्लैक डे, दिल्ली मार्च पर आज फैसला – Ambala News

अंबाला15 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

किसान नेता सरवण सिंह पंधेर ने घरों और वाहनों पर काले झंडे लगाने की अपील की।

हरियाणा पुलिस ने आंदोलन कर रहे किसान नेताओं के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) के तहत कार्रवाई का फैसला वापस ले लिया है। अंबाला रेंज के IG सिबाश कबिराज ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। इससे पहले, गुरुवार को अंबाला पुलिस ने कहा था कि प्रदर्शन के दौरान सरकारी संपत्ति को हुए नुकसान की भरपाई आंदोलनकारी किसान नेताओं से की जाएगी। इसके लिए उनकी संपत्ति कुर्क और बैंक खाते सीज किए जाएंगे।

इधर पंजाब-हरियाणा के खनौरी बॉर्डर पर 21 साल के शुभकरण की