मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ: आंदोलनकारी किसानों का आज ब्लैक डे; मैतेई को ST का दर्जा देने वाला निर्देश वापस; 22 मार्च से IPL, शमी नहीं खेलेंगे

  • Hindi News
  • National
  • Dainik Bhaskar News Headlines; Kisan Andolan Sandeshkhali Violence | IPL 2024 Schedule

26 मिनट पहलेलेखक: शुभेंदु प्रताप भूमंडल, न्यूज ब्रीफ एडिटर

  • कॉपी लिंक

नमस्कार,

कल की बड़ी खबर किसान आंदोलन से जुड़ी रही, किसानों ने आज (शुक्रवार) को देशभर में ब्लैक डे मनाने का आह्वान किया है। एक खबर मणिपुर हाईकोर्ट के फैसले से जुड़ी रही। हम आपको ये भी बताएंगे कि IPL-2024 का पहला मैच कहां और किन टीमों के बीच खेला जाएगा।

लेकिन कल की बड़ी खबरों से पहले आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर…

  1. प्रधानमंत्री मोदी वाराणसी में संत रविदास जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। काशी में 14,316 करोड़ रुपए के 36 प्रोजेक्ट्स का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे।
  2. भारत और इंग्लैंड के बीच चौथा टेस्ट रांची में शुरू होगा। भारत 5 मैचों की सीरीज में 2-1 से आगे है।
  3. मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) का पहला मैच​​​​​। मुकाबला बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में शाम 7.30 बजे शुरू होगा।

अब कल की बड़ी खबरें…

1. किसानों का आज ब्लैक डे, आंदोलन पर फैसला होगा, 26 फरवरी को ट्रैक्टर मार्च निकालेंगे

चंडीगढ़ में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते संयुक्त किसान मोर्चा के नेता बलबीर राजेवाल, राकेश टिकैत, दर्शनपाल और अन्य।

चंडीगढ़ में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते संयुक्त किसान मोर्चा के नेता बलबीर राजेवाल, राकेश टिकैत, दर्शनपाल और अन्य।

संयुक्त किसान मोर्चा ने शुक्रवार को देशभर में ब्लैक डे मनाने का ऐलान किया है। वहीं 26 फरवरी को ट्रैक्टर मार्च और 14 मार्च को दिल्ली के रामलीला मैदान में महापंचायत होगी। 21 फरवरी को किसानों और पुलिस में टकराव हुआ था। इसमें एक किसान की मौत हो गई, जिसके बाद दिल्ली कूच दो दिन के लिए टाल दिया गया। आज आंदोलन को लेकर फैसला होगा।

पूरी खबर यहां पढ़ें…

2. IPL-2024 के 21 मैचों का शेड्यूल जारी, 22 मार्च को CSK-RCB के बीच ओपनिंग मुकाबला
इंडियन प्रीमियर लीग-2024 के 21 मैचों का शेड्यूल जारी किया गया है। पहले फेज में 22 मार्च से 7 अप्रैल तक का शेड्यूल घोषित हुआ है। दूसरे फेज का शेड्यूल लोकसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद आएगा। पहला मुकाबला 22 मार्च को डिफेंडिंग चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स (​CSK ) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच खेला जाएगा। मोहम्मद शमी इस साल IPL और टी-20 वर्ल्ड कप नहीं खेल सकेंगे। वे एंकल इंजरी की सर्जरी कराने के लिए UK जाने वाले है।

CSK नौवीं बार IPL का ओपनिंग मैच खेलेगी: CSK नौवीं बार IPL के किसी सीजन का पहला मुकाबला खेलेगी। इससे पहले टीम 8 बार ऐसा कर चुकी है। टीम ने अब तक 10 फाइनल खेले हैं, जिनमें 5 बार जीत हासिल की है।
पूरी खबर यहां पढ़ें…

3. मैतेई समुदाय को ST दर्जा देने वाला निर्देश वापस, हाईकोर्ट ने फैसले से विवादित पैरा हटाया
मणिपुर हाईकोर्ट ने 27 मार्च 2023 के अपने उस आदेश को रद्द कर दिया है, जिसमें मैतेई समुदाय को अनुसूचित जनजाति में शामिल करने का प्रस्ताव भेजने का निर्देश दिया गया था। हाईकोर्ट ने आदेश से एक पैराग्राफ हटाते हुए कहा कि यह सुप्रीम कोर्ट की संवैधानिक बेंच के रुख के खिलाफ था।

इसी फैसले के बाद हिंसा भड़की: हाईकोर्ट के मार्च 2023 के फैसले के बाद ही मणिपुर में हिंसा भड़की थी। हिंसा में अब तक कुकी-मैतेई समुदाय के 200 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। हाईकोर्ट में इस फैसले के खिलाफ पुनर्विचार याचिका लगाई गई थी।
पूरी खबर यहां पढ़ें…

4. X बोला- सरकार ने कई अकाउंट-पोस्ट हटाने को कहा, सेंसरशिप से सहमत नहीं, पर आदेश मानेंगे
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X ने अपने ग्लोबल गवर्नेंस अफेयर्स अकाउंट पर केंद्र सरकार के खिलाफ एक दावा किया है। इसके मुताबिक, सरकार ने उससे कुछ अकाउंट और पोस्ट हटाने के लिए कहा। X ने बताया कि हम इससे सहमत नहीं हैं, लेकिन आदेश का पालन करते हुए कार्रवाई कर रहे हैं। ये पोस्ट और अकाउंट सिर्फ भारत में नहीं दिखेंगे। वहीं इंडियन एक्सप्रेस ने दावा किया है कि इनमें से अधिकतर अकाउंट किसानों के चल रहे विरोध प्रदर्शन के समर्थन में ट्वीट कर रहे हैं।

पिछले किसान आंदोलन में भी अकाउंट हटाने को कहा था: इससे पहले 2021 में भी किसानों के विरोध के दौरान ट्विटर और भारत सरकार के बीच तनाव देखने को मिला था। केंद्र ने कंपनी को कथित ‘खालिस्तान’ लिंक के लिए लगभग 1,200 अकाउंट को हटाने के लिए कहा था। 250 जर्नलिस्ट्स के भी अकाउंट डिलीट करने के निर्देश दिए गए थे।
पूरी खबर यहां पढ़ें…

5. कर्नाटक में मंदिरों पर टैक्स लगाने वाला बिल पास, भाजपा और संतों ने इस पर विरोध जताया

कर्नाटक की कांग्रेस सरकार का कहना है कि राज्य में 40 से 50 हजार पुजारी हैं, टैक्स से मिले पैसे से सरकार उनकी मदद करना चाहती है।

कर्नाटक की कांग्रेस सरकार का कहना है कि राज्य में 40 से 50 हजार पुजारी हैं, टैक्स से मिले पैसे से सरकार उनकी मदद करना चाहती है।

कर्नाटक विधानसभा में ‘हिंदू धार्मिक संस्थान और धर्मार्थ बंदोबस्ती बिल 2024’ पास हुआ। इसके मुताबिक, अगर किसी मंदिर की आय 1 करोड़ रुपए है, तो उसे 10% और अगर आय 1 करोड़ से कम और 10 लाख से अधिक है तो उसे 5% टैक्स सरकार को देना होगा। भाजपा ने इस बिल का विरोध किया है। वहीं राज्य सरकार का कहना है कि यह प्रावधान 2003 से है। हमने केवल टैक्स स्लैब में एडजस्टमेंट किया है। संत समाज ने भी इस बिल का विरोध किया है।

क्या हैं बिल के प्रावधान, जिन पर विवाद हुआ: कर्नाटक में 3 हजार सी-ग्रेड मंदिर हैं, जिनकी आय पांच लाख से कम है। यहां से धर्मिका परिषद को कोई पैसा नहीं मिलता है। धर्मिका परिषद तीर्थयात्रियों की सहूलियत के लिए बनी एक कमेटी है। राज्य में 5 लाख से 25 लाख के बीच आय वाले बी-ग्रेड मंदिर हैं, जहां से आय का 5% साल 2003 से धर्मिका परिषद को जा रहा है। धर्मिका परिषद को 2003 से उन मंदिरों से 10% राजस्व मिल रहा था, जिनकी कुल आय 25 लाख से ज्यादा थी।
पूरी खबर यहां पढ़ें…

6. छह मार्च को संदेशखाली जा सकते हैं PM, भाजपा ने पीड़ितों का वीडियो जारी किया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 6 मार्च को पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना जिले के संदेशखाली जा सकते हैं। वे यहां यौन उत्पीड़न की शिकार महिलाओं से बात कर सकते हैं। यह जानकारी बंगाल भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने दी है। उधर, भाजपा ने संदेशखाली में महिलाओं से यौन उत्पीड़न मामले में सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी जारी किया। भाजपा ने कैप्शन में लिखा- संदेशखाली का ऐसा सच जो हमारी अंतरात्मा को झकझोर कर रख देगा। ममता बनर्जी इस सच को छिपाने की कोशिश कर रही हैं।

क्या है इस वीडियो में: 20 मिनट 41 सेकेंड के इस वीडियो में महिलाएं अपनी आपबीती सुना रही हैं। इसमें एक महिला ने दावा किया कि TMC नेता शिबप्रसाद हाजरा यानी शिबू हाजरा उन्हें घर से उठवाकर ले जाता था। TMC के लोग लड़कियों की सुंदरता देखकर उन्हें अपने साथ ले जाते थे। उनके लिए लड़कियां एंटरटेनमेंट का साधन थीं।

भास्कर ने एक दिन पहले यह रिपोर्ट दी थी: एक दिन पहले दैनिक भास्कर ने संदेशखाली में ग्राउंड रिपोर्ट की थी। इसमें महिलाओं ने बताया था कि शाहजहां शेख के लोग मीटिंग के नाम पर जबरदस्ती पार्टी ऑफिस में बुलाते थे। महिलाओं के मुताबिक, मीटिंग के बाद वे मर्दों को घर भेज देते थे, औरतों को वहीं रोक कर उनके साथ गलत हरकतें करते थे। कोई महिला ऑफिस आने से मना करती, तो उसके पति को अगवा कर लेते थे।’
पूरी खबर यहां पढ़ें…

7. J&K के पूर्व गवर्नर सत्यपाल मलिक के घर CBI रेड, कीरू हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट में 300 करोड़ की रिश्वत का मामला

सत्यपाल मलिक 23 अगस्त 2018 से लेकर 30 अक्टूबर 2019 तक जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल थे। वे कई मुद्दों पर केंद्र सरकार को घेरते रहे हैं।

सत्यपाल मलिक 23 अगस्त 2018 से लेकर 30 अक्टूबर 2019 तक जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल थे। वे कई मुद्दों पर केंद्र सरकार को घेरते रहे हैं।

CBIने J&K के पूर्व गवर्नर सत्यपाल मलिक के घर पर छापा मारा। साथ ही दिल्ली में 29 अन्य जगहों पर भी रेड की है। ये कार्रवाई कीरू हाइड्रोइलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट में करप्शन को लेकर की गई। इसी प्रोजेक्ट को लेकर 6 जुलाई 2022 में भी देशभर में 16 जगहों पर छापेमारी की गई थी।

मलिक ने ही करप्शन का आरोप लगाया था: सत्यपाल मलिक ने गवर्नर रहने के दौरान दावा किया था कि हाइड्रोइलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट की 2 फाइलें क्लियर करने के लिए उन्हें 300 करोड़ की रिश्वत की पेशकश की गई थी। मलिक ने खुद इस मामले की शिकायत की थी। उन्होंने कहा था कि फाइलों को मंजूरी देने के बदले उन्हें 150-150 करोड़ रुपए की पेशकश की गई थी। CBI ने इस पर केस दर्ज किया था। सत्यपाल मलिक के भी बयान दर्ज किए थे।
पूरी खबर यहां पढ़ें…

आज का कार्टून By मंसूर नकवी…

कुछ अहम खबरें हेडलाइन में…

  1. नेशनल: केजरीवाल को ED का सातवां समन: 26 फरवरी को बुलाया; आतिशी बोलीं- चंडीगढ़ मेयर चुनाव में AAP की जीत का बदला ले रही है BJP (पढ़ें पूरी खबर)
  2. नेशनल: मुकेश अंबानी के बेटे अनंत की प्री-वेडिंग 1 मार्च को: जुकरबर्ग से लेकर इवांका ट्रम्प शामिल हो सकते हैं, जामनगर में तीन दिन सेलिब्रशन (पढ़ें पूरी खबर)
  3. नेशनल: रिपोर्ट- भारतीयों को धोखे से जंग लड़ने भेजा: रूसी कंपनियों ने नौकरी ऑफर की, लेकिन वैगनर आर्मी जॉइन करा दी (पढ़ें पूरी खबर)
  4. नेशनल: हेमंत सोरेन की न्यायिक हिरासत 7 मार्च तक बढ़ाई: बजट सत्र में शामिल होने की अनुमति भी नहीं मिली, लैंड स्कैम में ED ने किया है गिरफ्तार (पढ़ें पूरी खबर)
  5. नेशनल: गुलमर्ग में एवलांच, एक विदेशी टूरिस्ट की मौत: स्कीइंग के दौरान बर्फ में फंसे 7 लोगों को बचाया गया, इनमें 6 रूसी (पढ़ें पूरी खबर)
  6. इंटरनेशनल: भारतीय को टक्कर मारने वाले अमेरिकी को सजा नहीं: पुलिस अफसर के खिलाफ सबूतों की कमी; सड़क पार करते वक्त गई थी जाह्नवी की जान (पढ़ें पूरी खबर)
  7. इंटरनेशनल: अमेरिका में फिर नाइट्रोजन गैस से दी जाएगी सजा-ए-मौत: SC तारीख तय करेगा; पिछली बार इस तरह सजा देने पर 22 मिनट तड़पा था शख्स (पढ़ें पूरी खबर)
  8. इंटरनेशनल: सुरक्षित रखे भ्रूण को बच्चा ही मानें: US के राज्य अल्बामा के सुप्रीम कोर्ट का फैसला; इसके बाद कई IVF सेंटर बंद होने का खतरा (पढ़ें पूरी खबर)

अब खबर हटके…

बहन को नकल कराने के लिए बना नकली पुलिसवाला, गलत सैल्यूट किया तो पकड़ा गया

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी अनुपम मदन खंडारे।

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी अनुपम मदन खंडारे।

बहन को एग्जाम में नकल करवाने के लिए फर्जी तरीके से पुलिस बने शख्स को गिरफ्तार किया गया है। घटना महाराष्ट्र के अकोला की है। दरअसल, शख्स अपनी बहन को 12वीं की परीक्षा में नकल करवाना चाहता था। इसलिए वो वर्दी पहनकर फर्जी पुलिसकर्मी बन गया। लेकिन परीक्षा केंद्र पर जब उसने अधिकारियों को गलत तरीके से सैल्यूट किया तो पकड़ा गया।
पढ़ें पूरी खबर…

भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं…

आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर ऐप…

मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…