हरनाज संधू बनीं मिस यूनिवर्स: 21 साल बाद इंडियन ब्यूटी को मिला खिताब, फाइनल में 78 देशों की सुंदरियों को पछाड़ा

  • हिंदी समाचार
  • राष्ट्रीय
  • मिस यूनिवर्स 2021; भारत की हरनाज संधू बनी इसराइल में मिस यूनिवर्स का ताज, पहले सुष्मिता सेन और लारा दत्ता ने जीता एक ही सौंदर्य प्रतियोगिता; हरनाज़ संधू नवीनतम समाचार और अपडेट

2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

भारत की हरनाज संधू मिस यूनिवर्स बन गई हैं। 21 साल बाद किसी भारतीय सुंदरी को यह खिताब मिला है। साल 2000 में लारा दत्ता मिस यूनिवर्स बनीं थीं। तब से भारत इस खिताब का इंतजार ही कर रहा था। 70वां मिस यूनिवर्स पेजेंट 12 दिसंबर को इजराइल में आयोजित हुआ। बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला को मिस यूनिवर्स कॉन्टेस्ट को जज करने का मौका मिला था। वो भारत की तरफ से ज्यूरी टीम का हिस्सा थीं।

हाल ही में चंडीगढ़ की हरनाज संधू ने ‘मिस डीवा मिस यूनिवर्स इंडिया 2021’ का खिताब अपने नाम किया था। इसके बाद से ही उन्होंने मिस यूनिवर्स 2021 का ताज जीतने के लिए जी-जान से मेहनत शुरू कर दी। जानिए, भारत की ग्लैमर गर्ल हरनाज के बारे में कुछ खास बातें..

पेशे से मॉडल हैं हरनाज, कर रही मास्टर्स की पढ़ाई
पंजाब के चंडीगढ़ की रहने वाली हरनाज संधू पेशे से एक मॉडल हैं। उन्होंने चंडीगढ़ के शिवालिक पब्लिक स्कूल से अपनी शुरुआती पढ़ाई की है। चंडीगढ़ से ही ग्रेजुएशन करने के बाद इन दिनों वह मास्टर्स की पढ़ाई पूरी कर रही हैं। महज 21 साल की हरनाज ने मॉडलिंग व कई पेजेंट में हिस्सा लेने और जीत हासिल करने के बावजूद भी पढ़ाई से दूरी नहीं बनाई।

हाल ही में हरनाज ने मिस डीवा मिस यूनिवर्स इंडिया 2021 का खिताब जीता था।

हाल ही में हरनाज ने मिस डीवा मिस यूनिवर्स इंडिया 2021 का खिताब जीता था।

साल 2017 में दी थी पहली स्टेज परफॉर्मेंस
हरनाज का पूरा परिवार खेती या ब्यूरोक्रेट्स से संबंधित रहा है। साल 2017 में कॉलेज में एक शो के दौरान उन्होंने पहली स्टेज परफॉर्मेंस दी। उसके बाद यह सफर शुरू हो गया। उन्हें घुड़सवारी, तैराकी, एक्टिंग, डांस और घूमने का बेहद शौक है। जब भी फ्री रहती हैं तो अपने इन्हीं शौक को पूरा करती हैं। भविष्य में मौका मिलने पर फिल्मों में भी काम करना चाहती हैं।

दुबलेपन के लिए बनाया जाता था हरनाज का मजाक
17 साल की उम्र तक हरनाज काफी इंट्रोवर्ट हुआ करती थीं। स्कूल में पतले शरीर के कारण उनका मजाक भी बनाया जाता था। इस वजह से कुछ समय के लिए वे डिप्रेशन से भी ग्रस्त रहीं। लेकिन फैमिली ने हमेशा उन्हें सपोर्ट किया। वह फूडी हैं पर फिटनेस का भी ख्याल रखती हैं।

एक इंटरव्यू के दौरान हरनाज ने बताया था कि वह हर चीज खाती है, जो उन्हें पसंद है। इन सब के बावजूद वर्कआउट करना नहीं भूलतीं। उनका मानना है कि सभी को अपने मन का खाना खाना चाहिए। मगर वर्कआउट करना नहीं छोड़ना चाहिए।

इन फिल्मों में आ चुकी हैं नजर
हरनाज अपनी पढ़ाई और पेजेंट की तैयारी करने के साथ-साथ कई फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं। उन्होंने ‘यारा दियां पू बारां’ और ‘बाई जी कुट्टांगे’ जैसी फिल्मों में काम किया है।

अपने नाम कर चुकी हैं ये खिताब

साल 2017 में टाइम्स फ्रेश फेस मिस चंडीगढ़ साल 2018 में मिस मैक्स इमर्जिंग स्टार साल 2019 में फेमिना मिस इंडिया पंजाब साल 2021 में मिस यूनिवर्स इंडिया

खबरें और भी हैं…

.