सेलेब्रिटी का रिएक्शन: आर्यन की बेल पर बॉलीवुड में खुशी, सोनू सूद बोले- समय के न्याय पर गवाहों की जरूरत नहीं पड़ती

एक मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

क्रूज ड्रग्स केस में मुंबई की आर्थर रोड जेल में बंद आर्यन खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से जमानत मिल गई है। उनकी बेल की खबर आते ही बॉलीवुड सेलेब्स उनके सपोर्ट और खुशी में सोशल मीडिया में पोस्ट शेयर कर रहे हैं। सोनू निगम, आर माधवन, स्वरा ‌भास्कर ने भगवान का शुक्रिया अदा किया है। सोनू सूद ने तो इसे समय का न्याय बता दिया है।

बता दें, 2 नवंबर को शाहरुख का जन्मदिन है। शाहरुख का यह बर्थडे अपने बेटे के साथ बहुत खास होगा। आर्यन के साथ मामले में आरोपी रहे मुनमुन धमीचा और अरबाज मर्चेंट को भी जमानत मिल गई है।

सोशल मीडिया पर सेलेब्स

सोनू ने अपने पोस्ट पर लिखा, समय जब न्याय करता है,तब गवाहों की जरूरत नहीं होती।

संजय गुप्ता का पोस्ट

फिल्म मेकर संजय गुप्ता ने अपने पोस्ट में लिखा, मुझे बहुत खुशी है कि आर्यन खान को जमानत मिल गई है, लेकिन वह उस व्यवस्था से भी बहुत परेशान हैं, जिसने एक युवक को 25 दिनों से अधिक समय तक सलाखों के पीछे उस गुनाह के लिए रखा, जो उसने कभी नहीं किया। इसे बदलना होगा!!! भगवान आपका भला करे और मजबूत बने रहें आर्यन खान।

आर माधवन का पोस्ट

आर माधवन ने अपने पोस्ट पर भगवान का धन्यवाद करते हुए लिखा, शुक्र है। एक पिता के रूप में मैं बहुत राहत महसूस कर रहा हूं…..सभी अच्छी और पॉजिटिव चीजें हों।

दीप्ति नवल की पोस्ट

दीप्ती नवल ने अपने पोस्ट पर लिखा, वाह क्या सुकून है।

राहुल ढोलकिया का पोस्ट

स्वरा भास्कर का पोस्ट

खबरें और भी हैं…

.