मोदी बोले- परिवारवाद का खामियाजा कांग्रेस ने भुगता: एक प्रोडक्ट लॉन्च करने के चक्कर में दुकान पर ताला लगने की नौबत आ गई

  • Hindi News
  • National
  • PM Narendra Modi Parliament Today Speech LIVE Update. Follow Parliament Lok Sabha Latest News And Updates On Dainik Bhaskar (दैनिक भास्कर)

नई दिल्लीकुछ ही क्षण पहले

  • कॉपी लिंक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकसभा में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की स्पीच पर धन्यवाद भाषण दे रहे हैं। इस मौके पर उन्होंने विपक्ष, कांग्रेस और परिवारवाद पर तीखे बयान दिए। प्रधानमंत्री ने कहा कि एक ही प्रोडक्ट को कई बार लॉन्च करने के चक्कर में कांग्रेस की दुकान पर ताला लगने की नौबत आ गई। देश के साथ-साथ कांग्रेस ने भी परिवारवाद का खामियाजा भुगता।

मोदी ने कहा- ये विपक्ष कई दशक तक सत्ता में बैठा था, वैसे ही इस विपक्ष ने कई दशक तक विपक्ष में बैठने का संकल्प लिया है। ईश्वररूपी जनता के आशीर्वाद से ये अगले चुनाव में दर्शक दीर्घा में दिखेंगे। मोदी ने कहा कि अबकी बार 400 पार, ये बात देश ही नहीं खड़गेजी भी बोल रहे हैं। जनता भाजपा को 370 सीटें जरूर देगी।

प्रधानमंत्री मोदी के लोकसभा में भाषण की मिनट टू मिनट अपडेट नीचे देखिए….

लाइव अपडेट्स

अभी

  • कॉपी लिंक

कांग्रेस की सुस्त रफ्तार का कोई मुकाबला नहीं

हमारे काम की स्पीड और हमारा हौसला आज दुनिया देख रही है। उत्तर प्रदेश में एक कहावत है- नौ दिन चले अढाई कोस। ये कहावत कांग्रेस को परिभाषित करती है। कांग्रेस की सुस्त रफ्तार का कोई मुकाबला नहीं।

अभी

  • कॉपी लिंक

ये लोग सपना देखने की भी हिम्मत नहीं जुटा पाते

ये लोग 2014 में कहते थे- 2044 तक हम दुनिया की तीसरी अर्थव्यवस्था बनेंगे। ये लोग सपना देखने की भी हिम्मत नहीं जुटा पाते। मैं विश्वास दिलाता हूं। तीस साल नहीं लगेंगे। मोदी की गारंटी है, मेरे तीसरे कार्यकाल में देश तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगी। आपको अगर 11 वें नंबर पर पहुंचने की खुशी है तो पांचवे पर पहुंचने की भी खुशी होनी चाहिए। ये देश की उपलब्धि है।

1 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

2014 में 11वीं अर्थ व्यवस्था होने पर गर्व है, 5वीं पर नहीं

10 साल पहले 2014 में फरवरी महीने में जो अंतरिम बजट आया था उस समय कौन थे, सबको पता है। उस बजट को पेश करते वक्त तब के वित्त मंत्री ने कहा था- आई नाउ विश टू लुक फॉरवर्ड हाउ मैनी। 2014 पर 11वीं अर्थ व्यवस्था होने पर गर्व है। आज 5वीं अर्थ व्यवस्था होने पर भी खुशी नहीं है।

2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

विपक्षी कुतर्क देते हैं- सब अपने आप हो जाएगा

जब हम दुनिया की तीसरी बड़ी आर्थिक शक्ति बनने की बात कहते हैं तो विपक्षी कुतर्क देते हैं, कहते हैं वो तो अपने आप हो जाएगा। सरकार की भूमिका क्या होती है देश और युवाओं काे बताना चाहता हूं कि होता कैसे है।

2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

तीसरे टर्म में भारत दुनिया की तीसरी बड़ी आर्थिक ताकत बनेगा

भारत की मजबूत अर्थव्यवस्था को दुनिया सराह रही है। जी20 में दुनिया ने देखा है कि पूरा विश्व भारत के लिए क्या सोचता है। इस 10 साल के अनुभव के आधार पर, इस मजबूत अर्थव्यवस्था को देखते हुए मैं विश्वास से कह सकता हूं। हमारे तीसरे टर्म में भारत दुनिया की तीसरी बड़ी आर्थिक ताकत बनेगा। ये मोदी की गारंटी है।

3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

कांग्रेस में एक कैंसिल कल्चर डेवलप हुआ

कांग्रेस में एक कैंसिल कल्चर डेवलप हुआ है। हम कहते हैं मेक इन इंडिया तो वे कहते हैं, कैंसिल, वंदेभारत, आत्मनिर्भर भारत, नई संसद। कांग्रेस कहती है कैंसिल। ये मोदी की उपलब्धि नहीं, देश की उपलब्धि है।

3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

कांग्रेस एक परिवार में उलझ गई

किसी परिवार के दो लोग तरक्की करें तो स्वागत है, 10 लोग तरक्की करें तो स्वागत है। लेकिन परिवार ही पार्टी चलाए। उसका बेटा ही अध्यक्ष बने, इसका विरोध होना चाहिए। कांग्रेस एक परिवार में उलझ गई। देश के करोड़ों परिवार की आकांक्षाएं और उपलब्धियां वे देख नहीं सकती।

4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

शाह-राजनाथ के परिवार की कोई पार्टी नहीं

हम किस परिवारवाद की बात कर रहे हैं। अगर किसी परिवार ने अपने बलबूते पर तरक्की की है, तो हम उसका विरोध नहीं करते। हम उस परिवारवाद का विरोध करते हैं, जो परिवार पार्टी चलाता है। पार्टी के सारे फैसले परिवार लेता है। अमित शाह के परिवार की पार्टी नहीं है, राजनाथ के परिवार की भी कोई पार्टी नहीं है। देश के लोकतंत्र के लिए परिवारवाद की राजनीति चिंता का विषय है।

6 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

एक प्रोडक्ट को लॉन्च करने के चक्कर में दुकान में ताला लगने की नौबत आ गई

हालत देखिए खड़गे जी इस सदन से उस सदन में शिफ्ट हो गए। गुलाम नबी जी पार्टी से ही शिफ्ट कर गए। ये सब परिवारवाद के चक्कर में शिफ्ट हुए। ये सब एक ही प्रोडक्ट को लॉन्च करने के चक्कर में दुकान को ताला लगने की नौबत आ गई।

6 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

कांग्रेस ने यंग जनरेशन को मौका नहीं दिया

न खुद ऐसा किया, न दूसरे उत्साही युवा सांसदों को ऐसा करने दिया। यंग जनरेशन को इसलिए मौका नहीं दिया कि किसी और का चेहरा न दब जाए। देश को एक अच्छे और स्वस्थ्य विपक्ष की बहुत जरूरत है। देश ने जितना परिवारवाद का खामियाजा उठाया है, उतना ही खामियाजा कांग्रेस ने भी उठाया है।

7 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

परिवारवाद का खामियाजा देश और कांग्रेस दोनों ने उठाया

आपकी सोच की मर्यादा देश को दुखी करती है। जनता कहती है कि आपके नेता तो बदलते हैं, टेप रिकॉर्डर वही है। नई बात सामने नहीं आती। पुरानी डफली, पुराना राग। चुनाव का टाइम है। कुछ तो अच्छा करते। आज विपक्ष की जो हालत है, इसकी दोषी कांग्रेस पार्टी है। कांग्रेस केा एक अच्छा विपक्ष बनने का अवसर मिला। 10 साल में कई मौके मिले होंगे, लेकिन उन्होंने ऐसा किया नहीं।

8 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

कब तक देश को टुकड़ों में देखोगे।

राष्ट्रपति ने चार मजबूत स्तंभों का उल्लेख किया है। नारी शक्ति, युवा शक्ति, गरीब और किसान, मछुआरे और पशुपालक। इनके सशक्तीकरण से देश विकसित भारत बनेगा। अधीर रंजन ने कहा- माइनॉरिटी कहां है तो मोदी बोले- आपके यहां नारी, युवा, गरीब, किसान और मछुआरे शायद माइनॉरिटी नहीं होती क्या? कब तक देश को टुकड़ों में देखोगे।

9 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

कब तक देश को टुकड़ों में देखोगे

राष्ट्रपति का भाषण एक प्रकार से तथ्यों के आधार पर, हकीकत के आधार पर एक बहुत बड़ा दस्तावेज है। जो देश के सामने राष्ट्रपति जी लाती हैं। इस पूरे दस्तावेज को आप देखेंगे तो उस हकीकत को समेटने का प्रयास किया है, जिससे देश स्पीड से प्रगति कर रहा है। किस तेजी के साथ गतिविधियों का विस्तार हो रहा है, उसका लेखा जोखा राष्ट्रपति जी ने दिया।

10 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

बहुत लोग चुनाव लड़ने का हौसला भी खो दिए

मैं देख रहा हूं आप में से बहुत लोग चुनाव लड़ने का हौसला भी खो दिए हैं। मैंने सुना है सीट बदलने की तैयारी में है। बहुत से लोग लोकसभा की जगह राज्यसभा में जाने वाले हैं।

11 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

विपक्ष अब दर्शक दीर्घा में बैठेगा

PM ने कहा- विपक्ष की एक-एक बात से मेरा और देश का विश्वास पक्का हो गया है। मैंने लंबे समय तक वहां नहीं रहने का संकल्प लिया है। विपक्ष कई दशक तक जैसे यहां (सत्ता) बैठे थे, वैसे कई दशक तक वहां (विपक्ष) बैठने का संकल्प लिया है। जिस पर आप मेहनत कर रहे हैं, ईश्वर रूपी जनता आपको जरूर आशीर्वाद देगी। आप अगले चुनाव में दर्शक दीर्घा में दिखेंगे।

11 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

राष्ट्रपति जी की अगवानी का दृश्य सुखद था

प्रधानमंत्री ने विपक्ष को लेकर कहा- मैंने जब यहां से देखा, तो वाकई इस नए सदन में राष्ट्रपति जी की अगवानी का दृश्य सुखद था। 60 से ज्यादा सदस्य ने राष्ट्रपति के अभिभाषण पर विचार व्यक्त किए। मैं सभी का आभार व्यक्त करता हूं। विशेष रूप से विपक्ष ने जो संकल्प लिया है। उसकी सराहना करता हूं।

12 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

प्रधानमंत्री की स्पीच शुरू हुई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकसभा में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण पर धन्यवाद भाषण दे रहे हैं। प्रधानमंत्री ने कहा- 75वां गणतंत्र दिवस, संसद का नया भवन, सेंगोल की अगुआई। ये सारा दृश्य अपने आप में बहुत ही प्रभावी था।