मेजर और उसकी पत्नी पर हाउसहेल्प को पीटने का आरोप: नाबालिग बोली- मेरे कपड़े उतारकर कमरे में बंद करतीं, खून चाटने को मजबूर करती थीं

  • Hindi News
  • National
  • Assam Army Major Child Abuse Case; Shailendra Yadav Kimmy Ralson | Assam News

दीमा हसाओएक मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

पीड़ित की मां का कहना है कि जब मेरी बेटी घर लौटी तो हम मुश्किल से उसे पहचान सके। वह सिर्फ 16 साल की है, लेकिन बुजुर्ग दिखने लगी है।

असम के रहने वाले मेजर शैलेन्द्र यादव और उसकी पत्नी पर नाबालिग हाउस हेल्प को प्रताड़ित करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। लड़की का कहना है कि मालकिन मेरे काम से खुश नहीं रहती थीं। इसीलिए मुझे कमरे में बंद कर देतीं, बाल खींचती और बेलन से पीटते थीं।

वो मेरे कपड़े उतारकर तब तक पीटतीं जब तक मैं लहुलुहान नहीं हो जाती। कई बार उन्होंने मुझे अपना खून चाटने तक को मजबूर किया।

पुलिस ने बताया कि लड़की के दांत टूटे हैं और शरीर पर जलने के निशान भी हैं। मेडिकल रिपोर्ट में पता चला कि उसकी नाक की हड्डी टूटी है और जीभ पर भी गहरे घाव हैं। कपल करीब 6 महीने से नाबालिग को प्रताड़ित कर रहा था। वे ज्यादातर समय लड़की को बिना कपड़ों के रखते थे। जब वो खाना मांगती तो उसे डस्टबिन से खाना खिलाते।

उधर, दंपत्ति ने इन आरोपों को खारिज किया है। उनका कहना है कि लड़की सीढ़ियों से गिर गई थी, तभी उसे चोट लग गई।

यह तस्वीर पीड़ित लड़की की है। हमने उसका चेहरा ब्लर किया है, जिससे उसकी पहचान जाहिर न हो।

यह तस्वीर पीड़ित लड़की की है। हमने उसका चेहरा ब्लर किया है, जिससे उसकी पहचान जाहिर न हो।

दीमा हसाओ के एसपी मयंक कुमार ने बताया कि कपल के खिलाफ POCSO और SC/ST एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। कपल पर प्रताड़ना, बाल मजदूरी और गुलामी के आरोप भी लगाए गए हैं।

6 महीने बाद घर लौटी तो आपबीती सुनाई आरोपी शैलेन्द्र यादव ने असम की रहने वाली एक नाबालिग लड़की को अपने बच्चों की देखभाल के लिए काम पर रखा था। मेजर हिमाचल प्रदेश के पालमपुर में तैनात था, इसीलिए लड़की को अपने साथ ले गया। यहां लड़की को करीब 6 महीने तक प्रताड़ित किया। असम वापस लौटने पर लड़की ने अपने परिवार को आपबीती सुनाई। परिवार ने पुलिस से मामले की शिकायत की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

मां बोली- 16 साल की बेटी अब बुजुर्ग लगती है
पीड़ित की मां का कहना है कि जब मेरी बेटी घर लौटी तो हम मुश्किल से उसे पहचान सके। वह सिर्फ 16 साल की है, लेकिन बुजुर्ग दिखने लगी है। उसके दांत टूटे हैं और चेहरे पर जलने के निशान हैं। उसके काम कटे हुए हैं और बात करने में भी परेशानी हो रही थी।

इससे जुड़ी अन्य खबर भी पढ़ें…

13 वर्षीय मेड को दंपती ने गर्म चिमटे से दागा; डंडे से पीटते थे, भूख से तड़पकर डस्टबिन में फेंका खाना खाती थी बच्ची

हरियाणा के गुरुग्राम में 13 साल की नाबालिग को एक दंपती ने काम पर रखा, फिर उस पर बेइंतहा जुल्म किए। उसके शरीर को गर्म चिमटे से दागा और डंडों से पीटा। यही नहीं, कई दिनों तक उसे खाना भी नहीं दिया। नाबालिग डस्टबिन से खाना उठाकर अपना पेट भरती थी। पढ़ें पूरी खबर…

खबरें और भी हैं…