मालेगांव केस…प्रज्ञा कोर्ट से बोलीं- सुबह उठने में दिक्कत: दो घंटे लेट दोपहर 2 बजे NIA कोर्ट पहुंचीं, अब 3 अक्टूबर को बयान होगा

मुंबई2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

प्रज्ञा सिंह ठाकुर भोपाल से सांसद हैं। वे अपने बयानों के चलते अक्सर विवादों में आ जाती हैं। (फाइल फोटो)

भोपाल सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर मालेगांव ब्लास्ट मामले में आरोपी हैं। प्रज्ञा सोमवार 25 सितंबर को NIA कोर्ट में पेश हुईं। इससे पहले उन्होंने कोर्ट से कहा कि स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से जूझ रही हूं। इसके चलते डॉक्टर ने मुझे सुबह जल्दी उठने से मना किया है।

इसके बाद प्रज्ञा करीब दो घंटे लेट दोपहर 2 बजे कोर्ट पहुंचीं। कोर्ट ने कहा कि अब 3 अक्टूबर को बयान रिकॉर्ड किए जाएंगे। एक बार सबूतों की रिकॉर्डिंग हो जाए, इसके बाद कोर्ट धारा 313 के तहत आरोपियों के बयान रिकॉर्ड करेगा।

अब किसी भी चश्मदीद से पूछताछ नहीं
प्रॉसीक्यूशन ने 14 सितंबर को कोर्ट को जानकारी दी थी कि सबूतों की रिकॉर्डिंग की प्रक्रिया खत्म हो चुकी है। हमारी तरफ से अब किसी भी चश्मदीद से पूछताछ नहीं होगी।

प्रावधान ये है कि कोर्ट आमतौर पर मामले में अभियुक्तों से सवाल पूछता है, ताकि वह अपना तर्क दे सके।

मालेगांव ब्लास्ट मामला एनआईए कोर्ट में चल रहा है।

मालेगांव ब्लास्ट मामला एनआईए कोर्ट में चल रहा है।

खबरें और भी हैं…