ममता बोलीं- राकेश रोशन चांद पर गए थे: राजस्थान के मंत्री ने कहा- वहां गए यात्रियों को सलाम; राजभर बोले- लौटकर आएंगे तो स्वागत करेंगे

  • Hindi News
  • National
  • Chandrayaan 3 Reaction Update; Mamata Banerjee Ashok Gehlot Minister | OP Rajbhar Ashok ChandnaMeta

नई दिल्ली5 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

चंद्रयान-3 के लैंडर विक्रम ने 23 अगस्त के शाम 6.04 बजे चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर लैंडिंग की। पूरी दुनिया ने भारत और भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी इसरो शुभकामनाएं और बधाई संदेश दिए। इस बीच देश के कुछ नेता ऐसे भी रहे, जिनके बयानों ने सुर्खियां बटोरीं।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पहले तो भारत के अंतरिक्ष यात्री राकेश शर्मा को राकेश रोशन (एक्टर-डायरेक्टर) बता गईं। साथ ही ममता ने राकेश को चांद पर गया बता दिया। नेताओं के ये बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

जानें, किस नेता ने क्या बोला?

ममता बनर्जी
बंगाल की सीएम ने एक कार्यक्रम में कहा- राकेश रोशन चंद्रमा पर गए थे। तब भारत की प्रधानमंत्री रहीं इंदिरा गांधी ने उनसे पूछा था- चांद से भारत कैसा लगता है?

पश्चिम बंगाल की सीएम राकेश शर्मा को राकेश रोशन बता गईं।

पश्चिम बंगाल की सीएम राकेश शर्मा को राकेश रोशन बता गईं।

सही बात ये है कि राकेश शर्मा (पूर्व एयरफोर्स पायलट) 3 अप्रैल 1984 को रूस (तब सोवियत संघ) के रॉकेट सोयूज टी-11 से अंतरिक्ष (चांद पर नहीं) में गए थे और वहां 8 दिन रुके थे। वे अंतरिक्ष में जाने वाले भारत के पहले और दुनिया के 138वें एस्ट्रोनॉट थे। इंदिरा के सवाल पर राकेश ने कहा था- सारे जहां से अच्छा, हिंदोस्तां हमारा।

ओमप्रकाश राजभर
राजभर उत्तर प्रदेश की सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष और विधायक हैं। उन्होंने कहा- जो चंद्रयान-3 की बात आप कर रहे हैं, इसके लिए हम उनको बधाई देते हैं। कल सकुशल धरती पर आने का जो उनका टाइम है, आने के बाद उनका स्वागत पूरे देश को करना चाहिए।

ओपी राजभर यूपी के विधायक हैं।

ओपी राजभर यूपी के विधायक हैं।

अशोक चांदना
चांदना राजस्थान में अशोक गहलोत सरकार में खेल मंत्री हैं। उन्होंने कहा- सेफ लैंडिंग हुई है। इसमें जो यात्री गए हैं, उनको सलाम करता हूं। हमारा देश साइंस और स्पेस रिसर्च के अंदर आगे बढ़ा है।

राजस्थान सरकार में मंत्री अशोक चांदना का बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

राजस्थान सरकार में मंत्री अशोक चांदना का बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

शक्ति सिंह यादव
आरजेडी नेता शक्ति सिंह यादव बिहार के पूर्व विधायक हैं। उन्होंने कहा कि चंद्रयान की जो सफल लैंडिंग जो चंद्रमा पर हुई है, इसके लिए हम नासा (अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी) के सभी वैज्ञानिकों को बधाई देते हैं।

शक्ति सिंह यादव आरजेडी नेता हैं।

शक्ति सिंह यादव आरजेडी नेता हैं।

आप ये खबरें भी पढ़ सकते हैं…

चांद पर पहुंचे, अब सूरज की बारी

चंद्रयान-3 का लैंडर विक्रम चांद पर कदम रख चुका है। अब सूरज की बारी है। इसके लिए भी ISRO के वैज्ञानिकों ने तैयारी कर ली है। सितंबर में सूरज तक पहुंचने के लिए आदित्य एल-1 की लॉन्चिंग हो सकती है। अंतरिक्ष और आसमान को एक्सप्लोर करने का ये सिलसिला यहीं रुकने वाला नहीं है। पूरी खबर पढ़ें

चंद्रयान-3 कामयाब, मोदी बोले-यह भारत के जयघोष का क्षण:कहा, जब हम आंखों के सामने इतिहास बनते हुए देखते हैं तो गर्व होता है

चंद्रयान-3 की सफलता पर देशभर में जश्न:टीम इंडिया ने ड्रेसिंग रूम में ताली बजाकर खुशी जाहिर की, CRPF जवान बोले- भारत माता की जय

चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग से लैंडिंग तक 10 मोमेंट्स:साउथ पोल पर यान पहुंचते ही साइंटिस्ट बोले- इंडिया ऑन द मून

खबरें और भी हैं…