मणिपुर के वांगू लाइफाम में हथियार और गोला-बारूद मिले: इनमें हाईटेक राइफल्स और ग्रेनेड, पुलिस ने पहाड़ी पर सर्च ऑपरेशन चलाया

इंफालएक मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मणिपुर के वांगू लाइफाम इलाके में मंगलवार शाम 3:30 बजे से 7:30 बजे के बीच काकचिंग पुलिस ने सर्च आपरेशन चलाया। इस दौरान घरों और पहाड़ी पर जंगलों से भारी संख्या में हाईटेक हथियार और गोला-बारूद बरामद किए गए।

अधिकारियों ने बताया कि एक AK 47, एक इंसास राइफल, 5 SLR राइफल, एक .303 राइफल (मोडिफाइड), तीन .303 राइफल, दो एसबीबीएल, 11 HE ग्रेनेड, एक चीनी हैंड ग्रेनेड, एके-47 और इंसास राइफल की 1-1 खाली मैगजीन, SLR राइफल की 5 खाली मैगजीन, एक लोकल पाइप बम सहित कई हथियार मिले हैं।

सर्च ऑपरेशन के दौरान वांगू लाइफाम चिंग्या के कई घरों को खंगाला। सुरक्षाबलों की टीम ने पहाड़ी पर जाकर भी तलाशी ली। इस दौरान पहाड़ी पर कब्रिस्तान के पास से भी कुछ हथियार और विस्फोटक बरामद किए गए।

म्यांमार के उग्रवादी संगठन के दो सदस्य गिरफ्तार

भारत म्यांमार सीमा के पास से पकड़े गए उग्रवादियों के कब्जे से भारी संख्या में गोला-बारूद मिला है।

भारत म्यांमार सीमा के पास से पकड़े गए उग्रवादियों के कब्जे से भारी संख्या में गोला-बारूद मिला है।

इससे पहले मणिपुर के चुराचांदपुर से मंगलवार (24 अक्टूबर) को म्यांमार के उग्रवादी संगठन चिन कुकी लिबरेशन आर्मी (CKLA) के दो सदस्य गिरफ्तार किए गए थे। मणिपुर पुलिस ने बताया कि दोनों उग्रवादियों को भारत-म्यांमार सीमा के पास चलजंग से पकड़ा गया है।

उन्होंने बताया कि उनके कब्जे से AK-47, इंसास, स्नाइपर और M-16 राइफलों सहित 2.5 किलोग्राम अफीम और 4.86 लाख रुपए कैश बरामद किए गए। इससे पहले, 23 अक्टूबर को पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक अन्य उग्रवादी को भी गिरफ्तार किया था।

मणिपुर CM बोले- अवैध प्रवासियों को कभी नहीं अपनाएंगे
वहीं मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने कहा कि उनकी सरकार राज्य में अवैध अप्रवासियों को कभी नहीं अपनाएगी। राज्य में रह रहे 34 स्वदेशी समुदायों को अपने ऐतिहासिक संबंधों को बनाए रखना चाहिए।

सीएम ने आगे कहा कि कुछ विदेशी संगठन राज्य को टारगेट करने की साजिश रच रहे हैं। हालांकि राज्य सामान्य स्थिति की तरफ बढ़ रहा है। जल्द ही यहां के लोग खुशी से रहेंगे।

वहीं, कुकी-जो समुदाय के संगठन इंडीजिनस ट्राइबल लीडर्स फोरम (ITLF) ने सीएम पर आरोप लगाया कि मणिपुर के मुख्यमंत्री ही राज्य में जातीय दंगे भड़का रहे हैं। उन्होंने सरकार से सवाल भी किया कि AFSPA को केवल घाटी क्षेत्रों से क्यों हटाया गया, पहाड़ी जिलों से क्यों नहीं?

खबरें और भी हैं…