भास्कर अपडेट्स: कोविड सब वैरिएंट JN.1 के चलते दिल्ली का सफदरजंग अस्पताल अलर्ट पर

7 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

भारत में कोविड-19 मामलों की संख्या में पिछले दिनों काफी इजाफा हुआ। देश में कोविड सब वैरिएंट JN.1 के 21 नए केस सामने आए। दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में अलर्ट जारी कर दिया गया है। डॉक्टर इस नए वैरिएंट को लेकर सतर्क रहने की सलाह दे रहे हैं। वहीं, देश में बीते 24 घंटे में 614 नए कोविड केस सामने आए हैं, इनमें से 242 केरल में है। इस दौरान तीन लोगों की मौत हुई है। हेल्थ मिनिस्ट्री के मुताबिक, 21 मई 2023 के यानी 7 महीने बाद एक दिन में सबसे ज्यादा केस सामने आए हैं। मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, देश में एक्टिव कोविड केस 2311 हैं।