भारत-श्रीलंका खेलेंगे एशिया कप फाइनल: मोदी बोले- सनातन को मिटाना चाहता है घमंडिया अलायंस; मंत्री बोले- कोटा में सुसाइड की वजह अफेयर

  • Hindi News
  • National
  • Dainik Bhaskar News Headlines; Kashmir Encounter | Kerala Nipah Virus Outbreak

14 मिनट पहलेलेखक: शुभेंदु प्रताप भूमंडल, न्यूज ब्रीफ एडिटर

  • कॉपी लिंक

नमस्कार,

कल की बड़ी खबर एशिया कप से जुड़ी रही, जिसके रोमांचक मुकाबले में पाकिस्तान हराकर को श्रीलंका ने फाइनल में जगह बना ली है। अब 17 सितंबर को श्रीलंका का सामना भारत से होगा। एक खबर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान से जुड़ी रही, जिसमें उन्होंने सनातन को लेकर विपक्षी गठबंधन पर पहली बार हमला बोला।

लेकिन कल की बड़ी खबरों से पहले आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर…

  1. मथुरा के श्री कृष्ण जन्मस्थान-ईदगाह विवाद पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी। मुस्लिम पक्ष की मांग है कि सभी मामलों की सुनवाई मथुरा डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में हो। फिलहाल सुनवाई इलाहाबाद हाईकोर्ट में में चल रही है।
  2. यूपी से राज्यसभा की खाली सीट पर उपचुनाव होगा। भाजपा के राज्यसभा सदस्य (हरद्वार दुबे) के निधन के बाद यह सीट खाली हुई थी। पार्टी ने इस सीट से पूर्व उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा को उम्मीदवार बनाया है।

1. मोदी बोले- घमंडिया गठबंधन सनातन को मिटाना चाहता है, गुलामी में धकेलना चाहते है

बीना रिफाइनरी से 3 किलोमीटर दूर हड़कलखाती गांव तक PM खुले वाहन में पहुंचे। साथ में MP BJP अध्यक्ष वीडी शर्मा (बाएं) और CM शिवराज सिंह चौहान (दाएं)।

बीना रिफाइनरी से 3 किलोमीटर दूर हड़कलखाती गांव तक PM खुले वाहन में पहुंचे। साथ में MP BJP अध्यक्ष वीडी शर्मा (बाएं) और CM शिवराज सिंह चौहान (दाएं)।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मध्य प्रदेश के सागर के बीना में 50 हजार करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले पेट्रो केमिकल प्लांट की आधारशिला रखी। इसके बाद एक जनसभा को संबोधित किया। PM ने कहा कि घमंडिया गठबंधन सनातन को समाप्त करना चाह रहा है। I.N.D.I अलायंस सनातन को मिटाकर देश को एक हजार साल की गुलामी में धकेलना चाहते हैं। गांधी जी के आखिरी शब्द थे- हे राम, वे जीवन भर सनातन के पक्ष में रहे।

ये खबर अहम क्यों है: बीते 6 महीने में मोदी का ये छठवां मध्यप्रदेश दौरा है। उन्होंने पहली बार सनातन के नाम पर विपक्ष को घेरा है। तमिलनाडु के CM एमके स्टालिन के बेटे उदयनिधि स्टालिन ने 2 सितंबर को सनातन धर्म की तुलना डेंगू, मलेरिया और कोरोना से की थी। स्टालिन की पार्टी DMK विपक्षी गठबंधन में शामिल है। इसके बाद BJP ने आरोप लगाया कि I.N.D.I.A गठबंधन के नेता उदयनिधि के बयान का समर्थन करते हैं।
पूरी खबर यहां पढ़ें…

2. अनंतनाग में सेना-आतंकियों के बीच एनकाउंटर, सुरक्षाबलों की मदद के लिए ड्रोन भेजे
कश्मीर में अनंतनाग जिले के कोकेरनाग इलाके में आतंकियों के साथ सुरक्षाबलों का एनकाउंटर दूसरे दिन भी जारी रहा। पूरे दिन गोलीबारी और धमाकों की आवाजें सुनाई दीं। इलाके पर नजर रखने के लिए सुरक्षाबलों ने क्वाडकॉप्टर (छोटे हेलिकॉप्टर), हमला करने में सक्षम हेरॉन और ड्रोन की मदद ली।

ये खबर अहम क्यों है: अनंतनाग में एनकाउंटर के पहले दिन कर्नल-मेजर और DSP सहित एक जवान शहीद हो गए थे। हमले की जिम्मेदारी लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े प्रतिबंधित रेजिस्टेंट फ्रंट ने ली है। सेना के अंधेरा होने पर दूसरे दिन का ऑपरेशन रोक दिया है। आज सुबह ऑपरेशन फिर शुरू होगा। सेना का कहना है कि आतंकियों को बख्शा नहीं जाएगा।
पूरी खबर यहां पढ़ें…

3. आखिरी बॉल पर 2 रन बनाकर फाइनल में पहुंचा श्रीलंका, पाकिस्तान को 2 विकेट से हराया

आखिरी 2 ओवर में टीम को जीत के लिए 12 रन बनाने थे। ऐसे में चरिथ असालंका ने जिम्मेदारी भरी पारी खेली और नाबाद 49 बनाते हुए अपनी टीम को फाइनल पहुंचाया।

आखिरी 2 ओवर में टीम को जीत के लिए 12 रन बनाने थे। ऐसे में चरिथ असालंका ने जिम्मेदारी भरी पारी खेली और नाबाद 49 बनाते हुए अपनी टीम को फाइनल पहुंचाया।

एशिया कप के सुपर-4 मुकाबले में श्रीलंका ने पाकिस्तान को हराकर फाइनल में जगह बना ली है। पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 42 ओवर में 252 रन बनाए, लेकिन बारिश की वजह से श्रीलंका को 252 रन का ही रिवाइज्ड टारगेट दिया गया, जिसे टीम ने हासिल कर लिया।

आखिरी 2 गेंद पर श्रीलंका को 6 रन की जरूरत थी। चरिथ असालंका ने अगली गेंद पर चौका लगाया और आखिरी गेंद पर 2 रन लेकर टीम को जीत दिला दी। आज भारत-बांग्लादेश के बीच सुपर-4 का आखिरी मुकाबला खेला जाएगा, लेकिन इसके नतीजों का फाइनल पर कोई असर नहीं होगा।

ये खबर अहम क्यों है: श्रीलंका ने 11वीं बार एशिया कप फाइनल में जगह बनाई है। टीम 6 बार एशिया कप का खिताब जीत चुकी है। वहीं भारत ने 7 खिताबों के साथ सबसे अधिक बार एशिया कप जीता है। अब 17 सितंबर को भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो में फाइनल खेला जाएगा।
पूरी खबर यहां पढ़ें…

4. केरल में निपाह वायरस का बांग्लादेशी वैरिएंट मिला, यह इंसानों से इंसानों में फैलता है
केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज के मुताबिक, राज्य में निपाह वायरस के बांग्लादेशी वैरिएंट की पुष्टि है। ये इंसानों से इंसानों में फैलता है। कोझिकोड जिले में सभी स्कूल-कॉलेज दो दिनों के लिए बंद रखे जाएंगे। यहां वायरस से दो लोगों की मौत हो चुकी है।

ये खबर अहम क्यों है: केरल के बाद कर्नाटक के दक्षिण कन्नड जिले में भी निपाह वायरस का अलर्ट जारी किया गया है। अब तक निपाह कोई ट्रीटमेंट या इंजेक्शन मौजूद नहीं है। वायरस की वजह से होनी वाली डेथ रेट ज्यादा है, पर ये कम संक्रामक है।
पूरी खबर यहां पढ़ें…

5. मंत्री बोले- कोटा में सुसाइड की वजह अफेयर, 12 सितंबर को छात्रा की आत्महत्या का भी यही कारण

शहरी विकास एवं आवास (UDH) मंत्री धारीवाल जब ये बयान दे रहे थे, तब ठीक उनके बगल में मुख्यमंत्री भी बैठे थे।

शहरी विकास एवं आवास (UDH) मंत्री धारीवाल जब ये बयान दे रहे थे, तब ठीक उनके बगल में मुख्यमंत्री भी बैठे थे।

राजस्थान सरकार के मंत्री शांति धारीवाल ने कोटा में स्टूडेंट्स के सुसाइड की वजह लव अफेयर बताई। धारीवाल ने कहा कि हाल ही में जिस स्टूडेंट ने सुसाइड किया, उसके बाद अफेयर का लेटर भी मिला है। वहीं, स्टूडेंट के पिता ने कहा कि बेटी के साथ छेड़छाड़ होती थी और अगर मंत्री के पास अफेयर को लेकर कोई सबूत है तो हमें दिखाएं।

ये खबर अहम क्यों है: 12 सितंबर को कोटा में नीट की तैयारी कर रही एक छात्रा ने खुदखुशी की थी। कोटा में पिछले 8 महीने में ये 25वीं खुदकुशी है। धारीवाल के बयान के बाद भास्कर ने इस साल सुसाइड करने वाले 21 स्टूडेंट्स के केस की पड़ताल की। पता चला कि 21 में से अब तक 2 स्टूडेंट्स के सुसाइड का कारण प्रेम प्रसंग था, ज्यादातर स्टूडेंट्स ने पढ़ाई के तनाव, मां-बाप की डांट और टेस्ट में खराब परफॉर्मेंस के कारण सुसाइड किया। जबकि 6 स्टूडेंट्स के सुसाइड की वजह पता नहीं चल पाई है।
पूरी खबर यहां पढ़ें…

6. डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन में बर्थ सर्टिफिकेट जरूरी, 1 अक्टूबर से लागू होगा नया नियम
मानसून सत्र के दौरान पास हुआ जन्म और मृत्यु पंजीकरण (संशोधन) कानून 2023 एक अक्टूबर से लागू हो जाएगा। जिसके बाद बर्थ सर्टिफिकेट का इस्तेमाल स्कूल में एडमिशन, ड्राइविंग लाइसेंस जारी करने, वोटर आईडी, विवाह पंजीकरण, सरकारी रोजगार, पासपोर्ट और आधार बनवाने सहित कई जगहों पर सिंगल डॉक्यूमेंट के तौर पर किया जा सकेगा।

ये खबर अहम क्यों है: कानून लागू होने से सबसे बड़ा बदलाव यह होगा कि बर्थ और डेथ सर्टिफिकेट डिजिटली भी मिल पाएगा। अभी इसकी हार्ड कॉपी ही मिल पाती है। अभी तक आधार को हर जगह पहचान पत्र की तरह यूज किया जाता है। लेकिन अब बर्थ सर्टिफिकेट हर जगह पर सर्वमान्य पहचान पत्र की तरह काम करेगा। नया नियम 1 अक्टूबर या इसके बाद बनने वाले बर्थ सर्टिफिकेट पर लागू होगा।
पूरी खबर यहां पढ़ें…

7. BJP विधायक ने गहलोत की तारीफ की, कहा CM ने राजा-महाराजा जैसा काम किया

पिछले महीने CM अशोक गहलोत के पैर में चोट लगी थी, तब BJP विधायक सूर्यकांता व्यास ने जयपुर में उनके निवास पर मुलाकात की थी और कुशलक्षेम पूछा था।

पिछले महीने CM अशोक गहलोत के पैर में चोट लगी थी, तब BJP विधायक सूर्यकांता व्यास ने जयपुर में उनके निवास पर मुलाकात की थी और कुशलक्षेम पूछा था।

राजस्थान में जोधपुर के सूरसागर से भाजपा विधायक सूर्यकांता व्यास ने CM अशोक गहलोत की तारीफ की। उन्होंने कहा कि गहलोत ने पुष्करणा समाज के लिए ऐसा काम किया है, जो पहले के जमाने में राजा-महाराजा किया करते थे। दअरसल, गहलोत ने जोधपुर में पुष्करणा समाज की कुलदेवी उष्ट्र वाहिनी देवी मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए 3 दिन पहले ही 4.75 करोड रुपए की मंजूरी दी थी।

ये खबर अहम क्यों है: गहलोत और सूर्यकांता व्यास पहले भी एक-दूसरे की तारीफ करते रहे हैं। CM कई बार मंच से कहते रहे हैं कि सूर्यकांता व्यास से उनके आत्मीय रिश्ते CM बनने से भी पहले के हैं। सूर्यकांता 85 साल की उम्र में भी राजनीति में सक्रिय हैं। 1990 से लेकर अब तक लगातार 7 बार विधायक का चुनाव लड़ चुकी हैं और 6 बार जीत दर्ज की है। उन्हें वसुंधरा गुट का नेता माना जाता है।
पूरी खबर यहां पढ़ें…

8. ISIS के 2 आतंकियों को फांसी की सजा, कानपुर में टीचर को गोली मारी थी
लखनऊ की NIA कोर्ट ने ISIS से जुड़े दो आतंकियों आतिफ और फैसल को फांसी की सजा सुनाई है। दोनों को कानपुर के रिटायर्ड शिक्षक रमेश बाबू की हत्या के मामले में दोषी करार दिया गया था। 24 अक्टूबर 2016 को टीचर रमेश छुट्टी के बाद घर लौट रहे थे। वह स्कूल से करीब 500 मीटर दूर ही पहुंचे थे कि दोनों ने पिस्टल निकाली और रमेश के सीने में एक के बाद एक दो गोलियां दाग दीं।

ये खबर अहम क्यों है: रमेश जूनियर हाईस्कूल के प्रिंसिपल थे। वे रिटायरमेंट के बाद भी वह बच्चों को रोज पढ़ाने स्कूल पहुंच जाते। फैसल पूछताछ में बताया कि उन्होंने उत्तर भारत में जिहाद फैलाने की कसम खाई थी। ISIS से मिले हथियारों की टेस्टिंग उन्होंने राम बाबू शुक्ला की हत्या करके की। फैसल से पूछा गया कि जिहाद फैलाना था, तो रमेश बाबू को क्यों मारा? जवाब में उसने बताया- रमेश बाबू की पहचान उनके माथे पर तिलक और हाथ में कलावे से हो गई थी। इसलिए उन्हें मार डाला।
पूरी खबर यहां पढ़ें…

9. BJP चुनाव समिति में MP के 35 कैंडिडेट्स के नाम पर सहमति, 2 से 3 दिन में लिस्ट का ऐलान

तस्वीरें 13 सितंबर की हैं। इस दिन भाजपा के दिल्ली हेडक्वॉर्टर में केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक हुई थी

तस्वीरें 13 सितंबर की हैं। इस दिन भाजपा के दिल्ली हेडक्वॉर्टर में केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक हुई थी

भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कैंडिडेट्स के 35 नामों पर लगभग सहमति बन गई है। BJP की दूसरी लिस्ट का ऐलान 2 से 3 दिन में होगा।

ये खबर अहम क्यों है: BJP विशेष रणनीति के तहत बीते विधानसभा चुनाव में हारी 103 सीटों पर पहले उम्मीदवार घोषित कर रही है। पार्टी ने ऐसी सीटों पर 17 अगस्त को 39 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी। अब बाकी 64 सीटों पर नाम जल्द ही घोषित किए जा सकते हैं।
पूरी खबर यहां पढ़ें…

कुछ अहम खबरें हेडलाइन में…

  1. मणिपुर में असम राइफल्स के खिलाफ असहयोग आंदोलन: जवानों को हटाने की मांग; मैतेई महिलाओं ने केंद्रीय संस्थानों पर ताले जड़े (पढ़ें पूरी खबर)
  2. बिलकिस बानो केस, SC बोला- केवल रिहाई पर बात हो: मामले की क्रूरता पर नहीं; अगली सुनवाई 20 सितंबर को होगी (पढ़ें पूरी खबर)
  3. I.N.D.I.A गठबंधन 10 चैनल्स के 14 एंकर्स का बहिष्कार करेगा: कांग्रेस बोली- नफरत के बाजार में ग्राहक बनकर नहीं जाएंगे, हमारा मकसद नफरत मुक्त भारत (पढ़ें पूरी खबर)
  4. सुप्रीम कोर्ट का डाटा एक क्लिक में मिलेगा: पोर्टल पर मामलों से जुड़ी जानकारी अपलोड होगी; CJI बोले- आज का दिन ऐतिहासिक; PM ने सराहा (पढ़ें पूरी खबर)
  5. मुंबई एयरपोर्ट पर चार्टर्ड प्लेन क्रैश, 8 घायल: रनवे पर झटके के साथ गिरा विमान, 2 हिस्सों में टूटा, आग लगी (पढ़ें पूरी खबर)
  6. जेलेंस्की के एडवाइजर बोले- भारतीय-चीनी कमजोर बुद्धि के, फिर सफाई दी: कहा था- भारत-चीन जंग पर अपना रुख तय नहीं कर पाए (पढ़ें पूरी खबर)

अब खबर हटके…

सबसे बड़े आलसी की खोज में 26 दिन से कॉम्पिटिशन, 24 घंटे लेटे रहना होगा

बाल्कन देश मोंटेनेग्रो के एक गांव में 26 दिन से सबसे आलसी व्यक्ति का कॉम्पिटिशन चल रहा है। इसमें 21 लोगों ने हिस्सा लिया था, जिसमें सिर्फ 7 ही बचे हैं। इस कॉम्पिटिशन में शामिल लोगों को दिन में करीब 24 घंटे लेटे रहना पड़ता है। सारा काम लेटकर ही करना पड़ता है, फिर चाहे वो खाना-पीना हो या फिर मोबाइल चलाना। इस दौरान उठने बैठने या खड़े होने पर प्रतियोगिता से बाहर कर दिया जाता है। कॉम्पिटिशन के दौरान हर 8 घंटे में 10 मिनट का ब्रेक दिया जाता है, ताकि प्रतिभागी टॉयलेट जा सके। जीतने वाले को करीब 88 हजार रुपए का इनाम मिलता है।

भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं…

​​​​आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर ऐप…

मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…