भाजपा CEC मीटिंग में 7 राज्यों पर चर्चा: 90 कैंडिडेट्स के नाम फाइनल किए, बिहार-तमिलनाडु-ओडिशा की लिस्ट में देरी संभव

  • Hindi News
  • National
  • BJP Lok Sabha Election 2024 Candidates 2nd List Updates | Bharatiya Janata Party

नई दिल्ली18 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

सोमवार को तीन घंटे चली भाजपा CEC की बैठक के बाद PM मोदी जब BJP हेडक्वार्टर से निकले, तो भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्‌डा और गृहमंत्री अमित शाह उन्हें छोड़ने बाहर तक आए।

भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की दूसरी बैठक में 7 राज्यों के कैंडिडेट्स पर चर्चा हुई। यह मीटिंग सोमवार रात तक चली और इसमें 90 कैंडिडेट्स के नाम फाइनल किए गए हैं। न्यूज एजेंसी एएनआई ने सूत्रों के हवाले से बताया कि नामों का आधिकारिक ऐलान जल्द किया जा सकता है।

भाजपा की पहली लिस्ट 2 मार्च को आई थी। इसमें 16 राज्य और 2 केंद्र शासित प्रदेशों में 195 कैंडिडेट्स के नाम जारी हुए। 34 केंद्रीय मंत्रियों को टिकट मिला। 28 महिलाएं, 27 एससी, 18 एसटी, 57 ओबीसी को टिकट दिया गया। 50 साल से कम उम्र के 47 युवा कैंडिडेट को चुनाव में मौका दिया गया है। (इस खबर को पूरा पढ़ने के लिए क्लिक करें…)

गठबंधन चर्चा के बीच तेलंगाना-ओडिशा में देरी संभव
सूत्रों के मुताबिक, मीटिंग में मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात, कर्नाटक, बिहार, हिमाचल प्रदेश और तेलंगाना के कैंडिडेट्स पर चर्चा हुई। हालांकि बिहार, तमिलनाडु और ओडिशा में चल रही गठबंधन की चर्चा के चलते, इन राज्यों की लिस्ट फाइनल होने में देरी हो सकती है।

बिहार में जेडीयू, लोक जन शक्ति पार्टी, तमिलनाडु में AIADMK, हरियाणा में JPP और ओडिशा में BJD के साथ गठबंधन फाइनल नहीं हुआ है। इसके चलते वहां सीटें फाइनल नहीं की गई है।

मध्य प्रदेश की बची हुई 5 सीटों पर बातचीत पूरी हो चुकी है और 4 सीटों पर प्रत्याशियों को लेकर सहमति बन गई है। महाराष्ट्र की 25, तेलंगाना की 8 और कर्नाटक की 28 सीटों पर भी पार्टी नेता कैंडिडेट्स को लेकर सहमत हैं। हालांकि सूत्रों ने बताया कि कर्नाटक में जेडीएस 3 सीटें हासिल कर सकती है। मीटिंग में गुजरात की बची हुई 11 सीटों पर चर्चा हुई और 7 सीटों पर नाम फाइनल कर दिए गए हैं।

ये खबरें भी पढ़ें..

कांग्रेस की पहली लिस्ट, इसमें 39 नाम, 4 महिलाएं:केरल से सबसे ज्यादा 16 कैंडिडेट, राहुल वायनाड से लड़ेंगे​​​​​​​

कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए कैंडिडेट्स की पहली लिस्ट 8 मार्च को जारी कर दी। पार्टी के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने 39 कैंडिडेट्स का ऐलान किया। इस लिस्ट के मुताबिक राहुल गांधी वायनाड से चुनाव लड़ेंगे। वे अभी भी वहीं से सांसद हैं। राहुल के अलावा भूपेश बघेल और शशि थरूर के नाम भी लिस्ट में हैं। कांग्रेस की पहली लिस्ट में 15 कैंडिडेट सामान्य (जनरल कैटेगरी), 24 उम्मीदवार एससी-एसटी,ओबीसी और माइनॉरिटी कैटेगरी से हैं। 12 उम्मीदवारों की उम्र 50 साल से कम है। पूरी खबर यहां पढ़ें…

TMC ने 42 लोकसभा कैंडिडेट्स की घोषणा की:क्रिकेटर यूसुफ पठान, शत्रुघ्न सिन्हा और कीर्ति आजाद के नाम; नुसरत जहां-मिमी चक्रवर्ती का टिकट कटा

तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने रविवार को पश्चिम बंगाल की 42 लोकसभा सीटों पर अपने कैंडिडेट्स की घोषणा कर दी। पार्टी ने बहरामपुर सीट से कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी के खिलाफ क्रिकेटर यूसुफ पठान को उतारा है। इसके अलावा आसनसोल से अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा और दुर्गापुर से पूर्व क्रिकेटर कीर्ति आजाद का नाम शामिल है। TMC ने बशीरहाट लोकसभा सीट से एक्ट्रेस नुसरत जहां और जादवपुर सीट से एक्ट्रेस मिमी चक्रवर्ती का टिकट काट दिया है। पूरी खबर यहां पढ़ें…

खबरें और भी हैं…