फर्जी विंग कमांडर बनकर पालम एयरपोर्ट में घुसा शख्स गिरफ्तार: बोला- पिता का इलाज कराने डेंटल हॉस्पिटल आया था, पुलिस को मिले कई ID कार्ड

नई दिल्ली29 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

दिल्ली पुलिस जांच के दौरान एक और गिरफ्तारी की है। मामले में आगे की जांच जारी है।

दिल्ली कैंट एरिया स्थित पालम एयर फोर्स स्टेशन में खुद को विंग कमांडर बताकर प्रवेश करने वाला व्यक्ति पुलिस की गिरफ्त में है। पुलिस ने बताया कि विनायक चड्ढा (39) को 21 फरवरी को गिरफ्तार किया गया था।

दिल्ली पुलिस (साउथ-ईस्ट) के डिप्टी कमिश्नर रोहित मीणा ने बताया कि पूछताछ में उसने कहा कि वह अपने पिता का आर्मी स्टेशन के डेंटल अस्पताल में इलाज कराना चाहता था। उसने फर्जी एंट्री पास बनवाया है।

खुद को विंग कमांडर बताकर वो थिम्मया रोड पर मौजूद एयरफोर्स के डेंटल हॉस्पिटल में दाखिल हो गया था। लेकिन उसे तब पकड़ा गया जब वह प्रतिबंधित क्षेत्र में प्रवेश करने की कोशिश कर रहा था। उसने विंग कमांडर का फर्जी आईडी कार्ड बनवाया हुआ था।

डिप्टी कमिश्नर ने आगे कहा कि विनायक के पास से एयरफोर्स कर्मियों के कई सारे आईडी कार्ड मिले हैं। साथ ही कुछ शराब कार्ड भी पाए गए हैं, जिनके उपयोग के केंट एरिया में सस्ती शराब मिलती है। यह कार्ड एयरफोर्स कर्मियों को जारी किए जाते हैं।

इन धाराओं में केस किया गया दर्ज
दिल्ली कैंट थाने में विनायक के खिलाफ IPC की धारा 419 (प्रतिरूपण द्वारा धोखाधड़ी के लिए सजा), 468 (धोखाधड़ी के उद्देश्य से जालसाजी), 471 (जाली दस्तावेज या इलेक्ट्रॉनिक रिकॉर्ड को असली के रूप में उपयोग करना) और 474 (यह जानते हुए कि यह जाली है और दस्तावेज को कब्जे में रखना) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

एक और व्यक्ति गिरफ्तार किया गया
पुलिस ने बताया है कि जाली दस्तावेजों के सोर्स की जांच के दौरान पुलिस ने सुल्तानपुरी से एक और व्यक्ति को पकड़ा है। मामले में आगे की जांच जारी है।

बहन को नकल कराने के लिए बना नकली पुलिसकर्मी, गलत सैल्यूट करने पर पकड़ा गया

आरोपी की पहचान 24 साल के अनुपम मदन खंडारे के रूप में हुई है।

आरोपी की पहचान 24 साल के अनुपम मदन खंडारे के रूप में हुई है।

महाराष्ट्र में बहन को एग्जाम में चीटिंग करवाने के लिए फर्जी तरीके से पुलिस बने शख्स को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी की पहचान 24 साल के अनुपम मदन खंडारे के रूप में हुई है।

दरअसल, शख्स अपनी बहन को 12वीं की परीक्षा में नकल करवाना चाहता था। इसलिए वो वर्दी पहनकर फर्जी पुलिसकर्मी बन गया। लेकिन परीक्षा केंद्र पर जब उसने अधिकारियों को गलत तरीके से सैल्यूट किया तो पकड़ा गया।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 417, 419, 170, 171 और 1982 एक्ट की धारा 7 के तहत मामला दर्ज किया है। इसके बाद उसे हिरासत में ले लिया है। पूरी खबर पढ़ें

गुजरात के बाद अब महाराष्ट्र से पकड़ा गया फर्जी IAS, खुद को PMO का सचिव बताया

पुणे क्राइम ब्रांच की हिरासत में आरोपी 54 वर्षीय वासुदेव तायडे।

पुणे क्राइम ब्रांच की हिरासत में आरोपी 54 वर्षीय वासुदेव तायडे।

पुणे पुलिस ने जलगांव में रहने वाले एक शख्स को अरेस्ट किया है, जो खुद को प्रधानमंत्री कार्यालय का उप सचिव बताकर सरकारी कार्यक्रमों में शामिल हुआ करता था। मालूम हो कि ऐसा ही एक मामला गुजरात में सामने आया था। वहां किरण पटेल नाम का महाठग पकड़ा गया था जो खुद को PMO का अफसर बताकर सरकारी सुविधाओं का फायदा उठाता था।

पुणे में अरेस्ट किया गया फर्जी IAS अधिकारी खुद का नाम डॉ. विनय देव बताता था जबकि उसका असली नाम वासुदेव निवृत्ति तायडे (54) है।

तायडे मूल रूप से महाराष्ट्र के जलगांव का रहने वाला है। हालांकि, अब तक यह साफ नहीं हो सका है कि वह ऐसा क्यों करता था। फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है। पूरी खबर पढ़ें

खबरें और भी हैं…