देवरिया हत्याकांड का VIDEO: सभी के गले कटे हुए, सिर से निकल रहा खून; दीवार की ईंटें निकालकर सिर कूंचे…पूरे घर में तोड़-फोड़

देवरिया6 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

देवरिया हत्याकांड का एक वीडियो सामने आया है। ये सत्यप्रकाश दुबे के घर के अंदर का है। इसमें दिख रहा है कि परिवार के 6 लोग एक ही जगह पर पड़े हैं। सभी के गले कटे हैं। सिर से खून निकल रहा है। ऐसा लग रहा है कि सभी के सिर ईंट से कूंचे गए हैं। फिर सभी को घसीटकर एक जगह फेंक दिया गया है और फरार हो गए। ये उसी दिन का खौफनाक सीन है, जिस दिन 5 लोगों की हत्या की गई थी।

वीडियो में पूरे घर का सामान बिखरा हुआ दिख रहा है। दीवार की निकली हुईं ईंटें, लाठी-डंडे और किचन का सामान टूटा नजर आ रहा है। पास में रखा कपड़ों का बक्सा टूटा है। सबसे आगे लेटी नाबालिग बच्ची के हाथ-पैर हिल रहे हैं। वहीं उसके बगल में लेटा एक बच्चा खून से लथपथ दिख रहा है।

घर का सारा सामान बिखरा हुआ है। परिवार के सभी लोग गंभीर घायल दिख रहे हैं।

घर का सारा सामान बिखरा हुआ है। परिवार के सभी लोग गंभीर घायल दिख रहे हैं।

जमीनी विवाद में देवरिया में हुआ था ये हत्याकांड
दरअसल, यह पूरी घटना 2 अक्टूबर हुई। यहां पहले जमीनी विवाद में पूर्व जिला पंचायत सदस्य की हत्या हुई। फिर सत्यप्रकाश दुबे के परिवार के 5 लोगों को मौत के घाट उतार दिया। इसमें पति-पत्नी, दो बेटियों और बेटे का गला काटा गया। उन्हें गोली मारी गई। इसके बाद ईंट से सिर कूंच दिए गए।

इस दौरान हमलावर इतने बेरहम हो चुके थे कि उन्होंने 8 साल के बच्चे तक को नहीं छोड़ा। उस बच्चे पर कई वार किए और उसे मरा समझकर छोड़ गए। हालांकि, वह बच्चा अभी जिंदा है। उसका इलाज गोरखपुर में चल रहा है।

घर की हालत देखकर लग रहा है कि सभी को बहुत बेरहमी से मारा गया है।

घर की हालत देखकर लग रहा है कि सभी को बहुत बेरहमी से मारा गया है।

SDM-तहसीलदार समेत 15 अफसर सस्पेंड
इस घटना की जांच के बाद सामने आया कि 6 लोगों की हत्या सरकारी सिस्टम की लापरवाही की वजह से हुई। सत्यप्रकाश ने 4 साल में करीब 17 बार अधिकारियों की चौखट से लेकर IGRS तक पर शिकायत की। जांच भी हुई, लेकिन SDM और CO से लेकर तहसीलदार तक सिर्फ खानापूर्ति करते रहे।

यही वजह है कि शासन सख्त हुआ। इसके बाद गुरुवार को SDM-तहसीलदार समेत 15 अफसरों को सस्पेंड कर दिया गया है। इनमें वो अफसर भी शामिल हैं, जो मौजूदा वक्त में तो वहां तैनात नहीं हैं। लेकिन अपनी तैनाती के वक्त उन्होंने भी इस मामले में कार्रवाई नहीं की।

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक देवरिया में पीड़ित परिवार से मुलाकात करने पहुंचे।

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक देवरिया में पीड़ित परिवार से मुलाकात करने पहुंचे।

प्रेम यादव के घर जुर्माने का नोटिस चस्पा ​​​​​​​

उधर, शुक्रवार को तहसील प्रशासन ने प्रेम यादव के घर पर अतिक्रमण हटाने और जुर्माना भरने का नोटिस चस्पा किया है। साथ ही कहा है कि शनिवार को नोटिस के संबंध में अपना पक्ष रखें। सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा करने के एवज में 31 हजार 920 रुपए जमा करने का निर्देश दिया है।

तहसील प्रशासन की टीम ने शुक्रवार को प्रेम यादव के घर पर जुर्माने का नोटिस चस्पा किया है।

तहसील प्रशासन की टीम ने शुक्रवार को प्रेम यादव के घर पर जुर्माने का नोटिस चस्पा किया है।

प्रेम यादव के घर पहुंची थी राजस्व टीम
अफसरों पर कार्रवाई से पहले देवरिया हत्याकांड में मारे गए पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रेम यादव के घर मंगलवार को राजस्व टीम पहुंची थी। जिला और तहसील प्रशासन के अफसरों ने प्रेम यादव के दो मंजिला मकान और खेत की नाप-जोख की।

पैमाइश पूरी हो गई है। बताया जा रहा है कि प्रेम यादव की प्रॉपर्टी पर किसी भी समय बुलडोजर चल सकता है। सूत्रों के मुताबिक, राजस्व टीम की जांच में प्रेम और उसके परिवार के नाम उतनी जमीनें नहीं हैं, जितनी उसने कब्जा रखी हैं।

इस हत्याकांड से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें-

देवरिया में एक हत्या के बाद 5 मर्डर…14 हिरासत में: दरवाजा तोड़कर पति, पत्नी, दो बेटियों और बेटे का गला काटा, गोली मारी; 15 घंटे बाद हुआ अंतिम संस्कार

देवरिया में दिल दहलाने वाली वारदात हुई है। यहां जमीनी विवाद में पूर्व जिला पंचायत सदस्य की हत्या के बाद एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्या कर दी गई। दूसरे परिवार में पति-पत्नी, दो बेटियों और बेटे का गला काटा गया, गोली मारी गई, ईंट से सिर कूंच दिए। हमलावर इतने बेरहम हो चुके थे कि उन्होंने 8 साल के बच्चे तक को नहीं छोड़ा। उस बच्चे पर कई वार किए और उसे मरा समझकर छोड़ गए। यहां पढ़ें पूरी खबर

खबरें और भी हैं…