दार्जिंलिग की महिला से 7 दिन तक किया रेप: रसोईए दोस्त ने गर्म दाल से जलाया, शरीर पर चोट के 20 निशान, आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्लीकुछ ही क्षण पहले

  • कॉपी लिंक

पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग की एक महिला के साथ उसके दोस्त ने दिल्ली में 7 दिन तक रेप किया। इस दौरान पीड़ित महिला को उसने पीटा और शरीर पर गर्म दाल डालकर टाॅर्चर भी किया। घटना 30 जनवरी को सामने आई, जब नेब सराय पुलिस स्टेशन में कॉल आया जिसमें बताया गया कि एक महिला को उसका पति पीट रहा है।

इसके बाद पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची। यहां पीड़ित महिला को बचाया और एम्स पहुंचाया। जब महिला को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था तब उसके शरीर पर चोट के करीब 20 निशान थे। पुलिस ने आरोपी को 2 फरवरी को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान पारस (28) के रूप में हुई है। वह उत्तराखंड का रहने वाला है और दिल्ली में एक होटल में रसोईए के रूप में काम करता था। आरोपी के खिलाफ IPC की धारा 323 (जानबूझकर चोट पहुंचाना), 376 (रेप) और 377 (अननैचुरल सेक्स) के तहत मामला दर्ज किया है।

नौकरी के लिए बेंगलुरु जा रही थी महिला

पुलिस को महिला ने बताया कि उसे नौकरी के लिए जनवरी के पहले हफ्ते में बेंगलुरु पहुंचना था। उसकी ट्रेन दिल्ली से होकर जानी वाली थी इसलिए उसने दिल्ली में पारस से मिलने का फैसला किया।

पारस ने महिला को दिल्ली में ही रोक लिया और यही नौकरी ढूंढने में मदद के करने के लिए भी कहा। इसके बाद महिला दिल्ली में किराए के एक मकान में पारस के साथ रहने लगी। हालांकि, जैसे-जैसे दिन बीतते गए, आरोपी ने महिला को टॉर्चर करना शुरू कर दिया।

फोन काॅल के जरिए महिला आरोपी से संपर्क में आई

पुलिस ने बताया कि महिला साउथ दिल्ली के नेब सराय इलाके में राजू पार्क में किराए के मकान में पारस के साथ करीब एक महीने से रह रही थी। जब पुलिस ने मामले के बारे में पूछताछ की, तो महिला ने बताया कि वह पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग की रहने वाली है और फोन कॉल के जरिए आरोपी के संपर्क में आई थी। महिला ने पारस से दोस्ती की और पिछले 3-4 महीनों से उसके संपर्क में थी।

ये खबर भी पढ़ें….

रिश्ते के लिए खतरनाक ट्राॅमा बॉन्ड:खराब रिश्तों में फंसकर खुद को न करें खत्म

कुछ रिश्ते शुरुआत में तो ठीक चलते हैं। एक समय के बाद ये एक दूसरे पर बोझ बन जाते हैं। ऐसे रिश्ते से घुटन महसूस होने लगती है। इसके बावजूद उससे निकलना या रिश्ता तोड़ना आसान नहीं होता।

एक तरफ मन सब खत्म करने को करता है तो दूसरी तरफ इमोशन है जो ऐसा करने से रोकता है। परिणाम टॉर्चर और ट्रॉमा बॉन्ड। पूरी खबर पढ़ें…

दिल्ली में मां के लिव-इन-पार्टनर ने नाबालिग से रेप किया:जान से मारने की धमकी दी

दिल्ली के बुराड़ी इलाके में एक महिला के लिव-इन पार्टनर ने उसकी 14 साल की बेटी का रेप किया। आरोपी ने नाबालिग को धमकी दी कि अगर उसने इसके बारे में किसी को बताया तो उसे जान से खत्म कर देगा। यह मामला 23 जुलाई 2023 का बताया जा रहा है। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…