तमिलनाडु के मंत्री ने PM को मारने की धमकी दी: कहा- मैं मंत्री नहीं होता तो उनके टुकड़े-टुकड़े कर देता; दिल्ली में FIR

  • Hindi News
  • National
  • PM Modi Death Threat; Tamil Nadu Minister TM Anbarasan Controversy | BJP DMK

5 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

अनबरसन का यह वीडियो पिछले हफ्ते का है। फाइल फोटो

तमिलनाडु के मंत्री टीएम अनबरसन ने पीएम मोदी को लेकर आपत्तिजनक बयान दिया है। उन्होंने कहा, ‘मैंने अभी शांति रखी हुई है, क्योंकि मैं एक मंत्री हूं। मैं मंत्री न होता तो उनके (PM मोदी) टुकड़े-टुकड़े कर देता।’ अनबरसन के इस बयान का वीडियो वायरल हो रहा है।

उनका यह बयान पिछले हफ्ते का बताया जा रहा है। अनबरसन के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट के एक वकील ने दिल्ली में संसद मार्ग पुलिस स्टेशन में केस दर्ज कराया है। टी.एम. अनबरसन तमिलनाडु में एमके स्टालिन की अगुआई वाली DMK-कांग्रेस गठबंधन सरकार में ग्रामीण उद्योग मंत्री हैं।

अनबरसन बोले- मंत्री न होता तो दूसरा तरीका अपनाता
अनबरस ने कहा, ‘हमारे कई प्रधानमंत्री हुए, कोई ऐसे नहीं बोलता था। मोदी हमें मिटाने की बात करता है, लेकिन मैं एक बात याद दिला दूं कि DMK कोई सामान्य संगठन नहीं है। यह कई बलिदानों और बहुत खून बहने के बाद बना है।’

‘जिन लोगों ने DMK को खत्म करने की बात की, उनका ही विनाश हो गया। यह संगठन बना रहेगा, ये बात दिमाग में रखना। मैं उससे (PM मोदी) अलग तरीके से निपटता। अभी मैं चुप हूं, क्योंकि मैं एक मंत्री हूं। अगर मैं मंत्री न होता, तो उसके साथ दूसरा ही तरीका अपनाता।’

टीएम अनबरसन तमिलनाडु की एमके स्टालिन की अगुआई वाली DMK-कांग्रेस गठबंधन सरकार में ग्रामीण उद्योग मंत्री हैं।

टीएम अनबरसन तमिलनाडु की एमके स्टालिन की अगुआई वाली DMK-कांग्रेस गठबंधन सरकार में ग्रामीण उद्योग मंत्री हैं।

भाजपा बोली- इस बयान से INDI गठबंधन का एजेंडा स्पष्ट होता है
भाजपा के IT सेल के चीफ अमित मालवीय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि INDI गठबंधन का एजेंडा इससे ज्यादा स्पष्ट नहीं हो सकता। उनका लक्ष्य सनातन धर्म और इसको मानने वालों का विनाश करना है।

वहीं, भाजपा के राष्ट्रीय सचिव सत्य कुमार यादव ने कहा कि INDI गठबंधन का एक बार और छिछला स्तर। INDI गठबंधन लोकसभा परिणाम जानता है इसीलिए पीएम मोदी को गालियां दे रहे हैं।

DMK नेताओं के चर्चित विवादित बयान

1. उदयनिधि बोले- राष्ट्रपति आदिवासी-विधवा, इसलिए संसद के उद्घाटन में नहीं बुलाया: DMK नेता उदयनिधि स्टालिन ने 20 सितंबर 2023 को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को नए संसद भवन के उद्घाटन कार्यक्रम में न बुलाए जाने पर कहा- राष्ट्रपति मुर्मू को इसलिए नहीं बुलाया गया, क्योंकि वो विधवा हैं और आदिवासी समुदाय से आती हैं। पूरी खबर पढ़ें…

2. DMK नेता लोकसभा में बोले-BJP गोमूत्र स्टेट्स में जीत रही, दक्षिण में घुसने नहीं देंगे: DMK सांसद डॉ. सेंथिल कुमार ने 5 दिसंबर को लोकसभा में कहा कि भाजपा की ताकत केवल हिंदी बेल्ट के उन राज्यों को जीतने में ही है, जिन्हें हम आमतौर पर गोमूत्र राज्य कहते हैं। दक्षिण के राज्यों में BJP को घुसने नहीं दिया गया है। पूरी खबर पढ़ें…

3. DMK सांसद दयानिधि बोले- यूपी-बिहार के हिंदी भाषी तमिलनाडु में टॉयलेट साफ करते हैं: DMK सांसद दयानिधि मारन ने कहा कि यूपी-बिहार के हिंदी बोलने वाले लोग हमारे राज्य में आकर टॉयलेट और सड़क साफ करते हैं। वे सिर्फ हिंदी सीखते हैं। उन्हें अंग्रेजी बोलनी नहीं आती। जो अंग्रेजी सीखते हैं, वे IT कंपनियों में अच्छी नौकरी करते हैं। पूरी खबर पढ़ें…

ये खबरें भी पढ़ें…

DMK सांसद ए राजा बोले- भारत को देश नहीं मानता: ये उपमहाद्वीप, देश का मतलब एक भाषा, एक संस्कृति होता है

DMK सांसद ए राजा ने भारत को एक देश मानने से इनकार किया है। उन्होंने कहा कि भारत कभी देश था ही नहीं। एक देश का मतलब होता है, एक भाषा, एक संस्कृति और एक परंपरा। तब उसे देश कहा जाता है। ए राजा ने 3 मार्च को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के बर्थडे पर कोयम्बटूर में हुई एक सभा में ये बयान दिया। पूरी खबर पढ़ें …

सनातन धर्म खत्म करने के बयान पर स्टालिन को फटकार:सुप्रीम कोर्ट बोला- उदयनिधि ने अधिकारों का गलत इस्तेमाल किया; नतीजों के बारे में सोचना था

सुप्रीम कोर्ट ने 4 मार्च को तमिलनाडु CM एम के स्टालिन के बेटे और मंत्री उदयनिधि स्टालिन को उनके बयान “सनातन धर्म को खत्म कर दो” पर फटकार लगाई। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि आपने अपने अधिकारों का गलत इस्तेमाल किया है। आप कोई आम आदमी नहीं है, आप मंत्री हैं। आपको बयान के नतीजों के बारे में सोचना चाहिए था। पूरी खबर पढ़ें…

BJP ने स्टालिन को चीनी भाषा में बर्थडे विश किया:लिखा- यह CM को पसंद; तमिलनाडु सरकार ने ISRO के ऐड में चीनी झंडा दिखाया था

तमिलनाडु भाजपा ने मुख्यमंत्री एमके स्टालिन को उनके जन्मदिन पर शुक्रवार (1 मार्च) को चाइनीज भाषा में बर्थडे विश किया। भाजपा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर स्टालिन का एक पोस्टर शेयर किया। इसके कैप्शन में लिखा- भाजपा की ओर से CM स्टालिन को उनकी पसंदीदा भाषा में जन्मदिन की शुभकामनाएं। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…