झारखंड में छात्रा की गोली मारकर हत्या: 9वीं की स्टूडेंट स्कूल से लौट रही थी; सनकी आशिक ने रास्ता रोककर हाथ काटा, मारी गोली

गढ़वा8 मिनट पहले

झारखंड में 9वीं की छात्रा का हाथ काटने के बाद उसे गोली मार कर हत्या कर दी गई है। छात्रा स्कूल खत्म होने के बाद अपनी सहेलियों के साथ घर जा रही थी। इसी दौरान वहां पहुंचे सनकी आशिक ने रास्ते में रोका। छात्रा ने विरोध किया तो गुस्से में युवक ने पहले छात्रा पर चाकू से वार किया। बचाव में लड़की का हाथ कट गया। इसी बीच आरोपी ने देसी कट्‌टा निकाला और उसके सीने में ताबड़तोड़ दो गोलियां दाग दीं। छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई। आरोपी लड़की के ऊपर कट्‌टा फेंककर फरार हो गया। यह देख सहेलियां वहां से भाग निकली। घर पर जाकर सूचना परिवार वालों को सूचना दी।

मामला झारखंड के गढ़वा जिले के खरौंधी थाना क्षेत्र के करीवाडीह गांव का है। मंगलवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे की घटना है। 15 साल की छात्रा करीवाडीह हाई स्कूल में 9वीं क्लास में पढ़ती थी। छात्रा अपनी सहेलियों के साथ स्कूल से घर लौट रही थीं। इसी दौरान गड़ई टोला के पास घात लगाकर इंताज अंसारी बैठा हुआ था। उसने छात्रा का रास्ता रोक लिया।

हत्या के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

बीच बचाव में आई महिला पर भी हमला
बीच बचाव के लिए दौड़ी पास ही मौजूद एक महिला पर भी आरोपी ने चाकू से हमला कर दिया। हालांकि महिला को चाकू नहीं लगा। आरोपी ने महिला के परिवार को मारने की धमकी दी।

हत्या के बाद ग्रामीणों में गुस्सा था, उन्होंने शव उठाने से भी मना कर दिया था।

हत्या के बाद ग्रामीणों में गुस्सा था, उन्होंने शव उठाने से भी मना कर दिया था।

एक साल पहले आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए थे
छात्रा की दादी ने बताया कि एक साल पहले दोनों के बीच रिश्ता था। परिवार वालों ने उन्हें आपत्तिजनक हालत में देखा था। इसके बाद लड़के के परिवार से शिकायत भी की थी। लड़की ने लड़के से रिश्ता खत्म कर दिया था। इसके बाद भी लड़का उसे लगातार परेशान कर रहा था ।

युवक उस पर रिश्ता बनाए रखने लिए लगातार दबाव दे रहा था। जान से मारने की धमकी दे रहा था। छात्रा ने लड़के के परेशान करने वाली बात परिवार को बताई थी। इसके बाद लड़की के परिवार ने लड़के के परिवार से शिकायत की थी। लड़के के माता-पिता ने उसे फटकार भी लगाई थी।

इसके बाद वह नौकरी की तलाश में बाहर चला गया था। वहां से वापस लौटने के बाद वह एक बार फिर लड़की से रिश्ता रखना चाहता था। लड़की और उसके परिवार वाले इसके लिए तैयार नहीं थे। लड़का बार-बार धमकी दे रहा था कि वह लड़की को उठा ले जाएगा।

पुलिस ने लोगों को समझाया और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया।

पुलिस ने लोगों को समझाया और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया।

परिजनों ने पुलिस को शव उठाने से रोका, आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस को लड़की के परिवार के लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा। परिवार वालों का कहना था कि पुलिस पहले आरोपी को गिरफ्तार करे। इसके बाद ही वह शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाने देंगे। पुलिस के अधिकारियों ने आरोपी की जल्द गिरफ्तारी का भरोसा दिया। इसके बाद घर वाले पोस्टमॉर्टम के लिए राजी हुए। वंशीधरनगर एसडीपीओ प्रमोद कुमार साव ने बताया कि पुलिस ने आरोपी की तलाश में छापेमारी जारी है। उसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

खबरें और भी हैं…

.