झारखंड : भाजपा ने अपने एक नेता पर हमले को लेकर पुलिस पर निष्क्रियता का लगाया आरोप

पीटीआई, जमशेदपुर

द्वारा प्रकाशित: कुलदीप सिंह |
अपडेट किया गया गुरु, 18 नवंबर 2021 01:15 AM IST

सार

झारखंड भाजपा खेमे की जमशेदपुर महानगर समिति की अध्यक्ष गुंजन यादव ने कहा कि झारखंड में भाजपा के अनुसूचित जनजाति मोर्चा के मीडिया प्रभारी राम सिंह मुंडा पर हमले में शामिल आरोपियों को पकड़ने में राज्य पुलिस असफल रही है।

झारखंड पुलिस (सांकेतिक तस्वीर)
– फोटो : सोशल मीडिया

ख़बर सुनें

विस्तार

झारखंड भाजपा ने बुधवार को पूर्वी सिंहभूम जिले में पार्टी की आदिवासी शाखा के एक नेता पर हमले में शामिल लोगों को गिरफ्तार करने में पुलिस की कथित निष्क्रियता पर नाराजगी व्यक्त की।

झारखंड भाजपा खेमे की जमशेदपुर महानगर समिति की अध्यक्ष गुंजन यादव ने कहा कि झारखंड में भाजपा के अनुसूचित जनजाति मोर्चा के मीडिया प्रभारी राम सिंह मुंडा पर हमले में शामिल आरोपियों को पकड़ने में राज्य पुलिस असफल रही है।

दो नवंबर को परसुडीह थाना क्षेत्र के सोपोडेरा में बदमाशों के एक समूह ने राम सिंह मुंडा जब वह केंद्रीय जनजातीय मामलों के मंत्री अर्जुन मुंडा से मिलने जा रहे थे अचानक उन पर किसी ने हमला कर दिया था।


अध्यक्ष गुंजन यादव ने कहा कि स्थानीय भाजपा नेताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने पूर्वी सिंहभूम के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एम तमिलवनन से मुलाकात की और दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है।

उन्होंने कहा कि अगर जल्द से जल्द गिरफ्तारी नहीं हुई तो पार्टी आंदोलन करेगी। एसटी मोर्चा के नेता का यहां टाटा मुख्य अस्पताल (टीएमएच) में इलाज चल रहा है।

.