कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा जारी: राहुल बोले- PM मणिपुर के आंसू पोछने नहीं आए, कहा- ये शर्म की बात

  • Hindi News
  • National
  • Rahul Gandhi Bharat Jodo Nyay Yatra LIVE Update; Congress | Manipur News

इम्फाल5 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

राहुल गांधी थौबल से भारत जोड़ो न्याय यात्रा की शुरुआत करेंगे। इस दौरान वहां काफी समर्थक जुटे हुए हैं

राहुल गांधी ने मणिपुर के थौबल से भारत जोड़ो न्याय यात्रा शुरू की। यात्रा से पहले राहुल गांधी ने एक सभा को संबोधित करते हुए कहा- मणिपुर में भाई-बहन, माता-पिता आंखों के सामने मरे और आज तक हिंदुस्तान के प्रधानमंत्री मणिपुर में आपके आंसू पोछने, गले मिलने नहीं आए। ये शर्म की बात है।

राहुल ने आगे कहा- हम आपकी सुनने आए हैं, मन की बात सुनाने नहीं। वहीं कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे बोले- मोदी जी समंदर में सैर करने जाते हैं, राम-राम जपते हैं लेकिन मणिपुर नहीं आते। उनके मुंह में राम और बगल में छुरी है।

राहुल के साथ अशोक गहलोत, सचिन पायलट, दिग्विजय सिंह, सलमान खुर्शीद, आनंद शर्मा और राजीव शुक्ला जैसे कई सीनियर नेता मणिपुर पहुंचे। राहुल की भारत जोड़ो न्याय यात्रा 15 राज्यों के 110 जिलों को कवर करेगी। इसमें राहुल 6700 किमी का सफर तय करेंगे। यात्रा 20 मार्च को मुंबई में खत्म होगी।

अपडेट्स

12:21 PM14 जनवरी 2024

  • कॉपी लिंक

कांग्रेस नेता जयराम रमेश बोले- PM मणिपुर पर चुप्पी क्यों नहीं तोड़ते

QuoteImage

यात्रा के बीच मीडिया से बातचीत करते हुए कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा- आठ महीने हो गए हैं। प्रधानमंत्री अब तक मणिपुर क्यों नहीं आए? वह अपनी चुप्पी क्यों नहीं तोड़ते? लोग यहां आ रहे हैं और राहुल गांधी से मिल रहे हैं। वे उनके साथ अपना दर्द साझा कर रहे हैं।

QuoteImage

12:13 PM14 जनवरी 2024

  • कॉपी लिंक

राहुल गांधी ने मणिपुर में सड़क किनारे दुकानदारों से मुलाकात की।

11:58 AM14 जनवरी 2024

  • कॉपी लिंक

न्याय यात्रा के दौरान राहुल बस से उतरे और लोगों से मुलाकात की।

10:59 AM14 जनवरी 2024

  • कॉपी लिंक

राहुल ने बस के अंदर बच्चों को गोद में बैठाया

10:56 AM14 जनवरी 2024

  • कॉपी लिंक

यात्रा का लक्ष्य, आपके मन की बात सुनना : राहुल

10:40 AM14 जनवरी 2024

  • कॉपी लिंक

मणिपुर से यात्रा शुरू करने की खास वजह- राहुल

चुनाव में ज्यादा समय नहीं बचा। इसलिए पैदल के साथ-साथ बस यात्रा का फैसला किया। सवाल उठा कि यात्रा कहां से शुरू करें, किसी ने कहा वेस्ट से करो, किसी ने ईस्ट बताया। मैंने साफ कहा- अगली भारत जोड़ो यात्रा सिर्फ मणिपुर से शुरू हो सकती है। मणिपुर में बीजेपी की नफरत की राजनीति है।

10:37 AM14 जनवरी 2024

  • कॉपी लिंक

राहुल बोले- प्रधानमंत्री मणिपुर में आपके आंसू पोछने नहीं आए, ये शर्म की बात

2004 से मैं राजनीति में हूं, पहली बार मैं हिंदुस्तान के एक प्रदेश में गया। जहां गर्वनेंस का पूरा स्ट्रक्चर बिगड़ गया। 29 जून के बाद से मणिपुर बदल गया। कोने-कोने में नफरत फैली। लाखों लोगों को नुकसान हुआ। भाई-बहन माता-पिता आंखों के सामने मरे और आज तक हिंदुस्तान के प्रधानमंत्री मणिपुर में आपके आंसू पोछने, गले मिलने नहीं आए। ये शर्म की बात है।

10:31 AM14 जनवरी 2024

  • कॉपी लिंक

खड़गे बोले- मोदी के मुंह में राम, बगल में छुरी

QuoteImage

PM मोदी मणिपुर वोट के लिए आते हैं लेकिन जब मणिपुर के लोग मुसीबत में है तब वे नहीं आते। वे समंदर की सैर करते हैं और राम-राम जपते हैं। उनके मुंह में राम और बगल में छुरी, यह वे जनता के साथ न करें। वोट के लिए ये सब ढोंगबाजी नहीं करनी चाहिए।

QuoteImage

10:20 AM14 जनवरी 2024

  • कॉपी लिंक

खड़गे बोले- पंडित नेहरू ने मणिपुर को भारत का गहना बताया था

जब पंडित नेहरू पहली बार मणिपुर आए थे तब उन्होंने इसे भारत का गहना बताया था। यही बात इंदिरा गांधी और राजीव गांधी ने भी कही थी। यह मणिपुर की वह भूमि है जो आजादी के लिए लड़ी।

10:18 AM14 जनवरी 2024

  • कॉपी लिंक

मल्लिकार्जुन खड़गे ने मंच से शायरी पढ़ी

QuoteImage

जब हौसला बना लिया ऊंची उड़ान का फिर देखना फिजूल है, कद आसमान का

QuoteImage

10:03 AM14 जनवरी 2024

  • कॉपी लिंक

अधीर रंजन चौधरी बोले- ये विचारधारा की लड़ाई

QuoteImage

मकर संक्रांति के पवित्र अवसर पर न्याय के लिए यह यात्रा मणिपुर से शुरू हो रही है। राहुल गांधी के नेतृत्व में ये यात्रा पूरब से पश्चिम यानी मणिपुर से मुंबई तक जाएगी। यात्रा सफल या असफल हो, ये अलग बात है, ये विचारधारा की लड़ाई है। कांग्रेस पार्टी की विचारधारा ही देश को बचा सकती है। इस यात्रा का चुनाव में जीत या हार से कोई लेना-देना नहीं है।

QuoteImage

09:58 AM14 जनवरी 2024

  • कॉपी लिंक

यात्रा शुरू करने से पहले राहुल गांधी और खड़गे ने ध्वजारोहण किया

09:51 AM14 जनवरी 2024

  • कॉपी लिंक

राहुल यात्रा शुरू करने से पहले खोंगजोम वॉर मेमोरियल पहुंचे

राहुल गांधी यात्रा शुरू करने से पहले थौबल के खोंगजोम वॉर मेमोरियल पहुंचे।

09:48 AM14 जनवरी 2024

  • कॉपी लिंक

धर्मेंद प्रधान बोले- देश को एकजुट करने का ये नाटक है

QuoteImage

कांग्रेस की विचारधारा क्या है? ‘टुकड़े-टुकड़े’ गैंग देश को एकजुट करने का नाटक कर रहा है। देश की जनता ने पिछले दो चुनावों में उन्हें जवाब दिया है और इस बार भी देगी।

QuoteImage

09:21 AM14 जनवरी 2024

  • कॉपी लिंक

कांग्रेस नेताओं ने न्याय के हक के नारे लगाए

राहुल की यात्रा में शामिल होने आए दिग्विजय सिंह, रणदीप सुरजेवाला, पवन खेड़ा सहित कांग्रेस के दिग्गज नेताओं ने न्याय का हक मिलने तक के नारे लगाए।

09:10 AM14 जनवरी 2024

  • कॉपी लिंक

मणिपुर के थौबल में राहुल के बड़े-बड़े पोस्टर लगे

मणिपुर के थौबल में राहुल गांधी यात्रा शुरू करने से पहले एक सभा को भी संबोधित करेंगे। यहां समर्थकों की भारी भीड़ है।

09:05 AM14 जनवरी 2024

  • कॉपी लिंक

मध्य प्रदेश में 7 दिन, 698 KM और 9 जिलों को कवर करेगी

मध्य प्रदेश में यात्रा सात दिनों में 698 KM और 9 जिलों को कवर करेगी। यह एक दिन में राजस्थान के 2 जिलों जाएगी। राहुल की यह यात्रा गुजरात और महाराष्ट्र में पांच-पांच दिनों तक चलेगी, जो क्रमशः 445 किमी और 479 किमी की दूरी तय करेगी। इसका समापन 20 या 21 मार्च को मुंबई में होगा।

09:04 AM14 जनवरी 2024

  • कॉपी लिंक

ओडिशा में चार दिन में 341 KM कवर करेगी

ओडिशा में न्याय यात्रा चार दिन में 341 KM और चार जिलों को कवर करेगी और छत्तीसगढ़ में पांच दिन में 536 KM और सात जिलों को कवर करेगी। कांग्रेस की यह यात्रा उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा 11 दिन का समय बिताएगी और 20 जिलों को कवर करेगी।

09:03 AM14 जनवरी 2024

  • कॉपी लिंक

पश्चिम बंगाल में पांच दिनों तक चलेगी यात्रा

यात्रा पश्चिम बंगाल में पांच दिनों तक चलेगी, जिसमें 523 KM और सात जिले शामिल होंगे। बिहार में चार दिन तक 425 किमी और 7 जिलों को कवर किया जाएगा। इसके बाद झारखंड में यात्रा आठ दिन में 804 KM और 13 जिलों को कवर करेगी।

09:03 AM14 जनवरी 2024

  • कॉपी लिंक

UP में सबसे ज्यादा समय तक रहेगी न्याय यात्रा

भारत जोड़ो न्याय यात्रा एक दिन के लिए मणिपुर में रहेगी। इसके बाद यह नगालैंड में प्रवेश करेगी और दो दिनों में 257 KM और 5 जिलों को कवर करेगी और आठ दिनों में असम में 833 KM और 17 जिलों को कवर करेगी। इसके बाद यात्रा एक-एक दिन के लिए अरुणाचल प्रदेश और मेघालय जाएगी।

09:01 AM14 जनवरी 2024

  • कॉपी लिंक

मणिपुर से यात्रा शुरू करके पूर्वोत्तर की 25 सीटें साधने की कोशिश

थौबल से यात्रा की शुरुआत पूर्वोत्तर राज्यों को ध्यान में रखते हुए की गई है। रणनीतिकार मानते हैं कि मणिपुर में हिंसा से लोगों का भाजपा से मोह भंग हुआ है। यही वजह है कि पूर्वोत्तर की 25 सीट के लिए राहुल गांधी 13 दिनों तक यहां रहेंगे।

दरअसल, मणिपुर में 3 मई से कुकी और मैतेई समुदाय के बीच जारी हिंसा में अब तक 200 से ज्यादा मौतें हो चुकी हैं। वहीं, हजार से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। 65 हजार से ज्यादा लोग बेघर हो चुके हैं।

08:53 AM14 जनवरी 2024

  • कॉपी लिंक

राहुल इस बस से यात्रा करेंगे

राहुल जिस बस से यात्रा करेंगे उसमें मोहब्बत की दुकान टैगलाइन का पोस्टर लगा हुआ है।

08:50 AM14 जनवरी 2024

  • कॉपी लिंक

भारत जोड़ो न्याय यात्रा में 110 जिले कवर होंगे

08:48 AM14 जनवरी 2024

  • कॉपी लिंक

15 राज्यों की 100 लोकसभा सीटों को कवर करेगी भारत जोड़ो न्याय यात्रा

08:44 AM14 जनवरी 2024

  • कॉपी लिंक

राहुल का इम्फाल में स्वागत

राहुल गांधी का इम्फाल में कांग्रेस नेताओं ने दुपट्टा ओढ़ाकर और गुलदस्ता देकर स्वागत किया।

08:32 AM14 जनवरी 2024

  • कॉपी लिंक

राहुल गांधी मणिपुर पहुंचे

राहुल गांधी मणिपुर की राजधानी इम्फाल पहुंच चुके हैं। यहां से वे थौबल जाएंगे। यहीं से भारत जोड़ो न्याय यात्रा की शुरुआत होनी है।

खबरें और भी हैं…