एशियन गेम्स के विजेता नीरज चोपड़ा लौटे भारत: दिल्ली एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत; बोलें- देश के बच्चों में बहुत काबिलियत, उन्हें खेल में भेजें

पानीपत8 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

एयरपोर्ट पर नीरज चोपड़ा का फूल-मलाएं डाल कर स्वागत करते हुए लोग।

एशियन गेम्स 2023 में जेवलिन थ्रो में गोल्ड मेडल विजेता नीरज चोपड़ा, भारत की सर जमीन पर वापस लौट आए हैं। यहां दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंचने पर उनका भव्य स्वागत किया गया। आर्मी में उनके साथ के सैनिक भी वहां पहुंचे। राजपुताना राइफल्स में नीरज चोपड़ा सूबेदार हैं।

एयरपोर्ट पर राजपुताना राइफल्स का बैंड वहां पहुंचा। जिन्होंने नीरज के पहुंचने पर सारे जहां से अच्छा हिंदुस्तान हमारा की धुन बजा कर नीरज का ढोल-बाजों संग स्वागत किया। लोगों का हुजूम उन्हें देखने के लिए उमड़ पड़ा। इतना ही नहीं, इस का खुद नीरज भी इंतजार कर रहे थे। लोगों ने उनके साथ सेल्फियां ली। अनेकों लोगों के कहने पर खुद नीरज ने उनके फोन से सेल्फी ली।

नीरज से पत्रकारों ने किए ये सवाल-जबाब सवाल- जब आपके पहले थ्रो पर डिस्प्ले खराब हो गई, तब आपको कैसा लग रहा था ? जबाब- प्रतियोगिता काफी बड़ी थी। मुझे बिल्कुल भी अच्छा नहीं लग रहा था। लेकिन आखिर में मेरा गोल्ड आया, इसकी मुझे बहुत ज्यादा खुशी हुई है।

सवाल- हमारे यहां जेना किशोर का भी सिल्वर मेडल आया है, आपको कैसा लग रहा है?
जबाब- बहुत अच्छा लगा, क्योंकि दोनों मैडल भारत में आए हैं। बहुत अच्छा थ्रो किया था।

सवाल- आपने सोचा था, भारत की जमीन पर ऐसा भव्य स्वागत होगा?
जबाब- बिल्कुल सोचा था। बहुत अच्छा लगता है।

सवाल- देशवासियों को क्या कहना चाहेंगे?

जबाब- ज्यादा से ज्यादा स्पोर्ट्स को सपोर्ट करें। अपने बच्चों को ज्यादा से ज्यादा खेल में भेजे। क्योंकि हमारे देश में बहुत प्रोटेनशल है। खेल में हमारा देश बहुत आगे जाएगा।

खबरें और भी हैं…