इंडिगो फ्लाइट में मिले सैंडविच के अंदर निकला स्क्रू: बेंगलुरु से चेन्नई जा रहे पैसेंजर का दावा- एयरलाइंस ने माफी मांगने से इनकार किया

नई दिल्ली53 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

यह तस्वीरें इंडिगो के पैसेंजर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म रैडिट पर शेयर की।

इंडिगो फ्लाइट में हाल ही में यात्रा कर चुके एक यात्री ने दावा किया उसे फ्लाइट में दिए गए सैंडविच के अंदर एक स्क्रू था। पैसेंजर ने सोशल मीडिया पर सोमवार (13 फरवरी) को तस्वीरें शेयर करते हुए कहा कि इसे लेकर एयरलाइंस ने माफी मांगने से भी इनकार कर दिया है।

दरअसल, रेडिट पर पैसेंजर ने लिखा कि 1 फरवरी को वह इंडिगो की फ्लाइट से बेंगलुरु से चेन्नई जा रहा था। इस दौरान उसे खाने के लिए फ्लाइट में कॉर्न सैंडविच दिया गया। फ्लाइट लैंड होने के बाद उसने जब सैंडविच का पैकेट खोला तो वह दंग रह गया। उसने सैंडविच में स्क्रू मिलने को लेकर एयरलाइंस से माफी मांगने के लिए कहा। लेकिन उन्होंने इनकार कर दिया।

एयरलाइन्स ने पैसेंजर को बताया कि उसने पैकेट फ्लाइट लैंड होने के बाद खोला, इसलिए अब वे इसके लिए जिम्मेदार नहीं है। अगर पैसेंजर ने फ्लाइट में ही सैंडविच के बारे में शिकायत की होती तो इंडिगो एक्शन ले सकता था।

पैसेंजर ने दावा किया कि इसी पैकेट के अंदर कॉर्न सैंडविच दिया गया था, जिसके अंदर स्क्रू निकला।

पैसेंजर ने दावा किया कि इसी पैकेट के अंदर कॉर्न सैंडविच दिया गया था, जिसके अंदर स्क्रू निकला।

पिछले 3 महीने में फ्लाइट में हंगामे से जुड़ी 5 बड़ी घटनाएं…

1. 31 जनवरी: स्पाइसजेट की फ्लाइट में लड़की से छेड़छाड़, आरोपी ने गलत तरीके से छुआ
31 जनवरी को स्पाइसजेट की फ्लाइट SG-592 कोलकाता से बागडोगरा जा रही थी। इस दौरान एक 26 साल की लड़की के साथ एक पैसेंजर ने छेड़छाड़ की। पीड़िता ने आरोप लगाया कि आरोपी पैसेंजर बगल में बैठकर उसे गलत तरीके से छू रहा था। उसने जानबूझकर अपना हाथ उसके हाथ और जांघ पर रखा था। पूरी खबर पढ़ें…

2. 14 जनवरी: दिल्ली- गोवा फ्लाइट 13 घंटे लेट, पैसेंजर ने पायलट को थप्पड़ मारा

पायलट पैंसजर को विमान के लेट होने की जानकारी दे रहा था। इसी दौरान पीली हुडी पहने एक युवक अपनी सीट से दौड़कर आया और पायलट को थप्पड़ जड़ दिया।

पायलट पैंसजर को विमान के लेट होने की जानकारी दे रहा था। इसी दौरान पीली हुडी पहने एक युवक अपनी सीट से दौड़कर आया और पायलट को थप्पड़ जड़ दिया।

14 जनवरी को दिल्ली एयरपोर्ट पर खराब मौसम के चलते इंडिगो की गोवा जाने वाली फ्लाइट (6E-2175) 13 घंटे लेट हो गई। इससे एक पैसेंजर नाराज हो गया और उसने पायलट को थप्पड़ मार दिया। वह सीट से उठकर पायलट के पास गया और थप्पड़ मारने के बाद कहा- चलाना है तो चला नहीं तो खोल गेट। पूरी खबर पढ़ें…

3. 14 जनवरी: गोवा की जगह मुंबई पहुंची फ्लाइट, पैंसजर्स ने टरमैक के पास बैठकर डिनर किया

14 जनवरी को गोवा से दिल्ली जाने वाली फ्लाइट 12 घंटे लेट होने के बाद मुंबई डायवर्ट कर दी गई थी। इससे नाराज पैसेंजर्स एयरक्राफ्ट पार्किंग में बैठकर खाना खाने लगे।

14 जनवरी को गोवा से दिल्ली जाने वाली फ्लाइट 12 घंटे लेट होने के बाद मुंबई डायवर्ट कर दी गई थी। इससे नाराज पैसेंजर्स एयरक्राफ्ट पार्किंग में बैठकर खाना खाने लगे।

14 जनवरी को इंडिगो की गोवा से दिल्ली जा रही फ्लाइट 6E2195 12 घंटे लेट उड़ान भरने के बाद मुंबई डायवर्ट कर दी गई थी। इससे पैसेंजर्स नाराज हो गए। वे रनवे के पास टरमैक पर बैठ गए और खाना खाने लगे। इसके बाद इंडिगो पर 1.80 करोड़ और मुंबई एयरपोर्ट पर 60 लाख का जुर्माना लगाया गया था। पूरी खबर पढ़ें…

4. 13 जनवरी: मुंबई-गुवाहाटी फ्लाइट की बांग्लादेश में लैंडिंग, 12 घंटे विमान में ही बैठे रहे पैसेंजर

फ्लाइट में 178 पैसेंजर्स सवार थे। चूंकि डोमेस्टिक फ्लाइट होने के कारण सभी यात्री बिना पासपोर्ट के सफर कर रहे थे, इसलिए ढाका में उन्हें फ्लाइट से उतरने की इजाजत नहीं मिली।

फ्लाइट में 178 पैसेंजर्स सवार थे। चूंकि डोमेस्टिक फ्लाइट होने के कारण सभी यात्री बिना पासपोर्ट के सफर कर रहे थे, इसलिए ढाका में उन्हें फ्लाइट से उतरने की इजाजत नहीं मिली।

13 जनवरी 2024 को मुंबई से गुवाहाटी जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट को बांग्लादेश के ढाका में लैंड कराया गया। गुवाहाटी में घने कोहरे के कारण फ्लाइट लैंड नहीं हो सकी और उसे डायवर्ट किया गया। इस फ्लाइट में 178 पैसेंजर्स सवार थे। पासपोर्ट नहीं होने का कारण यात्रियों को 12 घंटे फ्लाइट के अंदर ही बैठना पड़ा। पूरी खबर पढ़ें…

5. 26 नवंबर: इंडिगो पैसेंजर की सीट पर कुशन नहीं था, शिकायत पर केबिन क्रू ने कहा- खुद ढूंढ लीजिए

महिला पैसेंजर ने सोशल मीडिया पर इंडिगो एयरलाइंस को टैग कर बिना कुशन वाली सीट की तस्वीर पोस्ट की। कंपनी ने कहा- स्टाफ ने गंदी सीट देखी थी। बाद में उसे बदल दिया गया।

महिला पैसेंजर ने सोशल मीडिया पर इंडिगो एयरलाइंस को टैग कर बिना कुशन वाली सीट की तस्वीर पोस्ट की। कंपनी ने कहा- स्टाफ ने गंदी सीट देखी थी। बाद में उसे बदल दिया गया।

26 नवंबर को इंडिगो की फ्लाइट 6E 6798 पुणे से नागपुर जा रही थी। इसमें एक महिला पैसेंजर सागरिका पटनायक ने आरोप लगाया कि उनकी सीट पर कुशन ही नहीं था। उन्होंने इसकी शिकायत जब क्रू मेंबर से की तो उन्हें कहा गया कि खुद आसपास ढूंढ लीजिए। हालांकि बाद में उन्हें कुशन दी गई। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…