आज का इतिहास: 16 कुत्तों के साथ अंटार्कटिका पर पहली बार पड़े थे किसी इंसान के कदम, नॉर्वे के एमंडसन ने रचा था इतिहास

  • हिंदी समाचार
  • राष्ट्रीय
  • आज का इतिहास आज का इतिहास 14 दिसंबर | नॉर्वेजियन रोनाल्ड अमुंडसेन दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाले पहले व्यक्ति

3 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

आज ही के दिन नॉर्वे के रोआल्ड एमंडसन पृथ्वी के साउथ पोल पहुंचने वाले दुनिया के पहले शख्स बने थे। इसे अंटार्कटिका भी कहते हैं। रोआल्ड एमंडसन और उनकी टीम 14 दिसंबर 1911 को साउथ पोल पर पहुंची थी और वहां पहुंचकर नॉर्वे का झंडा फहराया था। साउथ पोल की यात्रा पर निकली एमंडसन की टीम में 3 पुरुष और 52 कुत्ते भी शामिल थे, लेकिन अंटार्कटिका पहुंचने तक सिर्फ 16 डॉग्स ही बचे थे। बाकी डॉग्स को खा लिया गया था।

एमंडसन की टीम 19 अक्टूबर 1911 को अंटार्कटिका के लिए निकली थी और करीब दो महीने की यात्रा के बाद वहां पहुंची। एमंडसन के बाद 1 नवंबर 1911 को नॉर्वे के ही रॉबर्ट स्कॉट की टीम भी साउथ पोल की तरफ निकली, लेकिन, उनकी टीम जब 17 जनवरी 1912 को यहां पहुंची तो उन्हें पता चला कि एमंडसन पहले ही यहां पहुंच चुके हैं। साउथ पोल से लौटते समय स्कॉट की मौत हो गई।

रोआल्ड एमंडसन 14 दिसंबर 1911 को साउथ पोल पर पहुंचने वाले पहले व्यक्ति बने थे।

रोआल्ड एमंडसन 14 दिसंबर 1911 को साउथ पोल पर पहुंचने वाले पहले व्यक्ति बने थे।

18 जून 1928 में नॉर्थ पोल से लौट रहा एक विमान लापता हो गया। इसमें 55 साल के रोआल्ड एमंडसन भी थे। उस विमान का आज तक कोई पता नहीं नहीं चला। माना जाता है कि उसी विमान हादसे में एमंडसन की मौत हो गई। 2003 में भी एमंडसन और उस विमान में सवार लोगों के शव ढूंढने की कोशिश की गई, लेकिन ये कोशिश असफल साबित हुई।

बॉलीवुड के ‘शोमैन’ राज कपूर का जन्म

बॉलीवुड के शोमैन राज कपूर की आज 97वीं बर्थ एनिवर्सरी है। राज कपूर का जन्म 14 दिसंबर 1924 को पेशावर (पाकिस्तान) में हुआ था और उन्होंने महज 11 साल की उम्र में ही फिल्मों में काम करना शुरू कर दिया था। 1935 में आई फिल्म इंकलाब में राज कपूर ने बतौर बाल कलाकार काम किया था।

राज कपूर ने अपनी पहली फिल्म को महज 24 साल की उम्र में प्रोड्यूस और डायरेक्ट किया था। निर्माता और निर्देशक के रूप में उनकी पहली फिल्म ‘आग’ थी, जो 1948 में आई थी, लेकिन राज कपूर को असली पहचान मिली 1951 में आई फिल्म ‘आवारा’ से।

राज कपूर का जन्म 14 दिसंबर 1924 को पेशावर में हुआ था।

राज कपूर का जन्म 14 दिसंबर 1924 को पेशावर में हुआ था।

इस फिल्म में राज कपूर ने खुद को चार्ली चैपलिन की ट्रैंप (आवारा) इमेज में ढालकर पेश किया। उस समय वो 26 साल के थे। राजकपूर पर फिल्माया गया ‘आवारा हूं’ गीत आज भी सुपरहिट है। कहा जाता है कि चीन के कम्युनिस्ट नेता माओ त्से तुंग का ये पसंदीदा गीत था।

1970 में राज कपूर अपना ड्रीम प्रोजेक्ट फिल्म ‘मेरा नाम जोकर’ लेकर आए थे। ये हिंदी सिनेमा की पहली ऐसी फिल्म थी, जिसमें एक नहीं, बल्कि दो इंटरवल थे। इस फिल्म पर राज कपूर ने 6 साल का वक्त लगाया, फिर भी ये फ्लॉप हो गई। राज कपूर को 1971 में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया।

1987 में हिंदी सिनेमा में उनके योगदान के लिए बाबा साहेब फाल्के अवॉर्ड से नवाजा गया। आवारा फिल्म में उनकी परफॉर्मेंस को टाइम मैग्जीन ने टॉप-10 परफॉर्मेंस में शामिल किया है। राज कपूर कई सालों से अस्थमा से जूझ रहे थे और 2 जून 1988 को 64 साल की उम्र में उनका निधन हो गया।

14 दिसंबर के दिन को और किन-किन महत्वपूर्ण राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं के लिए याद किया जाता है…

2008 : भारत ने अर्जेंटीना के खिलाफ अंडर-21 हॉकी टेस्ट सीरीज का आखिरी मैच 4-4 से ड्रॉ खेला।

2007 : उत्तर और दक्षिण कोरिया के मध्य 50 वर्ष बाद रेल सेवा दोबारा शुरू की गई।

2007 : बाली समझौते के प्रारूप से विवादित प्रावधान अलग किए गए।

2003 : मैक्सिको के मेरिदा में पहले भ्रष्टाचार निरोधक समझौते पर 73 देशों ने हस्ताक्षर किए।

2003 : अमेरिकी गठबंधन सैनिकों ने इराक के पूर्व राष्ट्रपति सद्दाम हुसैन को तिकरित में गिरफ्तार किया।

2002 : पाकिस्तान ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर नेत्रहीनों का विश्वकप जीता।

2000 : जॉर्ज वॉकर बुश अमेरिका के 43 वें राष्ट्रपति निर्वाचित।

1998 : 23वें काहिरा अंतरराष्ट्रीय फिल्म समारोह में तमिल फिल्म ‘टेररिस्ट’ में सर्वश्रेष्ठ भूमिका के लिए आयशा धारकर को ज्यूरी का सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार प्रदान किया गया।

1997 : ग्रीनहाउस गैस के उत्सर्जन में कटौती के लिए विश्व के सभी देश सहमत।

1995 : बोस्निया, सर्बिया और क्रोएशिया के नेताओं ने पेरिस में डेटन संधि पर हस्ताक्षर करके साढ़े तीन साल से जारी बाल्कन युद्ध को समाप्त किया था।

1983 : जनरल हुसैन मोहम्मद इरशाद ने खुद को बांग्लादेश का राष्ट्रपति घोषित किया।

1982 : ब्रिटिश उपनिवेश जिब्राल्टर एवं स्पेन के बीच स्थित विशाल ग्रीन गेट 13 वर्षों के बाद पुन: खोला गया।

1946: डॉ. राजेंद्र प्रसाद भारत की संविधान सभा के अध्यक्ष चुने गए।

1922 : यूनाइटेड किंगडम में आम चुनाव।

1921 : एनी बेसेंट को बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय ने ‘डॉक्टर ऑफ लेटर्स’ की उपाधि दी।

खबरें और भी हैं…

.