UP में बंगाल पुलिस से मारपीट: BJP नेता ने ममता बनर्जी के सिर पर रखा था 50 लाख का इनाम, बंगाल पुलिस सादे कपड़ों में उसे पकड़ने आई तो बंधक बनाकर हमला किया

  • हिंदी समाचार
  • स्थानीय
  • Uttar pradesh
  • अलीगढ़
  • अलीगढ़ ताजा अपडेट में पश्चिम बंगाल पुलिस को पीटा गया। अलीगढ़ उत्तर प्रदेश में बीजेपी नेता को गिरफ्तार करने आई पश्चिम बंगाल पुलिस और बीजेपी कार्यकर्ताओं के बीच हाथापाई

लखनऊ4 मिनट पहले

अलीगढ़ में भाजपा नेता और उसके समर्थकों ने बंगाल पुलिस से बदलसूकी की। इस दौरान वहां काफी देर तक हंगामा होता रहा है।

अलीगढ़ में भाजपा नेता योगेश वार्ष्णेय को गिरफ्तार करने पहुंची पश्चिम बंगाल पुलिस की टीम को लोगों ने बंधक बना लिया और उसके साथ मारपीट की। 2017 में भारतीय जनता युवा मोर्चा के पूर्व मंडल अध्यक्ष योगेश वार्ष्णेय ने ममता बनर्जी के सिर पर 50 लाख का इनाम रखा था। कहा था कि जो ममता बनर्जी का सिर कलम करके लाएगा उसे यह रकम दी जाएगी।

योगेश के विवादित बयान पर बंगाल में केस दर्ज हुआ था। इसी मामले में बंगाल पुलिस योगेश को गिरफ्तार करने शुक्रवार रात उनके अलीगढ़ स्थित घर पहुंची थी। इस दौरान योगेश के समर्थकों ने पुलिस टीम को बंधक बना लिया और उसके साथ मारपीट की। मौके पर जमकर हंगामा हुआ।

खबर लगते ही सांसद सतीश गौतम, विधायक संजीव राजा, विधायक अनिल पराशर और स्थानीय गांधी पार्क पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। सभी को थाने लाया गया। इसके बाद भाजपाइयों ने थाने में भी हंगामा किया। तनाव को देखते हुए मौके पर फोर्स लगा दी गई है।

हंगामा बढ़ने पर सांसद सतीश गौतम (पीली टीशर्ट में) मौके पर पहुंचे।

सिविल ड्रेस में थी बंगाल पुलिस
भाजपा नेता को पकड़ने के लिए बंगाल पुलिस के दो कर्मचारी सुवासीब दत्त और आलमगीर इस्लाम सिविल ड्रेस में उसके घर पहुंचे थे। उनके साथ गांधी पार्क थाने के दो सिपाही भी मौजूद थे। भाजपा नेता को पकड़ने के लिए लगभग 6 महीने पहले भी बंगाल पुलिस टीम शहर आई थी। तब भाजपा नेता को इसकी भनक लग गई थी और वह घर से फरार हो गया था।

गांधी पार्क थाने में भाजपा कार्यकर्ता पहुंचे और उन्होंने इस मामले में पुलिस से केस दर्ज करने की मांग की। पुलिस ने उनसे शिकायती आवेदन ले लिया है।

गांधी पार्क थाने में भाजपा कार्यकर्ता पहुंचे और उन्होंने इस मामले में पुलिस से केस दर्ज करने की मांग की। पुलिस ने उनसे शिकायती आवेदन ले लिया है।

भाजपा नेता की मां ने भी दी तहरीर
उधर, भाजपा नेता योगेश की मां पूनम ने भी गांधी पार्क थाने में शिकायत की है। उन्होंने आरोप लगाया कि शुक्रवार शाम दो व्यक्ति उनके घर आए और गाली-गलौज करने लगे। इसके बाद उनके मोहल्ले की पार्षद अल्का गुप्ता वहां आ गईं तो दोनों ने उनके साथ भी गाली-गलौज की। दोनों युवकों ने 15 हजार रुपए और सोने की चेन छीन ली। जिसके बाद मोहल्ले के लोग जमा हो गए और उन्होंने दोनों आरोपियों को पकड़ लिया।

घटना के बाद आसपास पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है।

घटना के बाद आसपास पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है।

सीओ बोले- बंगाल टीम को सकुशल लाए थाने
सीओ द्वितीय मोहसिन खान ने बताया कि बंगाल पुलिस एक मामले में अलीगढ़ आई थी और वह सादे कपड़ों में भाजपा नेता के घर पहुंच गई। यहां उनकी स्थानीय लोगों के साथ कुछ अनबन हुई है। सूचना मिलने पर क्षेत्रीय पुलिस मौके पर पहुंच गई और बंगाल पुलिस की टीम को सकुशल थाने ले आया गया। उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है, जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

खबरें और भी हैं…

.