UP की बड़ी खबरें LIVE: योगी सरकार ने दी बड़ी राहत; अब 10 की जगह रात 11 से सुबह 6 बजे तक नाइट कर्फ्यू

लखनऊ5 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोरोना के कम होते मामलों को देखते हुए प्रदेश के लोगों को बड़ी छूट दी है। (फाइल फोटो)

उत्तर प्रदेश सरकार ने नाइट कर्फ्यू से बड़ी राहत दी है। अब 10 की बजाय 11 बजे से पूरे प्रदेश में नाइट कर्फ्यू लागू होकर सुबह 6 बजे तक चलेगी। प्रदेश सरकार ने इसके लिए आदेश जारी कर दिया है। सरकार ने इसके पहले प्रदेश से लॉकडाउन पूरी तरह खत्म करने का फैसला लिया था। प्रदेश में कोरोना के मामले अभी कम हैं। इसको देखते हुए सरकार ने ये फैसला लिया है। हालांकि देश के अन्य कई राज्यों में कोरोना की तीसरी लहर ने दस्तक देना शुरू कर दिया है। केरल, राजस्थान, महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में कोरोना के मामलों में तेजी देखने को मिली है।

खबरें और भी हैं…

.

Leave a Reply