UP की आज की बड़ी खबरें LIVE: छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल के पिता ने लखनऊ में ब्राह्मणों पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी, रायपुर में दर्ज हुआ केस

लखनऊएक मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

30 अगस्त को नंद कुमार बघेल लखनऊ

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पिता नंद कुमार बघेल ने लखनऊ में ही ब्राह्मण समाज पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। बघेल 30 अगस्त को लखनऊ में एक निजी कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे थे। इस दौरान शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में गलत आरक्षण प्रक्रिया का आरोप लगाने वाले प्रदर्शनकारी अभ्यर्थियों के बीच पहुंच गए थे। इस मामले में रायपुर में बघेल पर मुकदमा दर्ज हुआ है।

यहां उन्होंने कहा था, ‘ हमारा मकसद है कि जिसका वोट, उसका राज। वोट हमारा और राज तुम्हारा नहीं चलेगा। इस आंदोलन को हम करेंगे और ब्राह्मणों को गंगा से वोल्गा भेजेंगे। वो परदेसी हैं और विदेशी हैं। जिस तरह से अंग्रेज यहां से चले गए, उसी तरह ये ब्राह्मण चले जाएं या फिर सुधर जाएं या फिर गंगा से वोल्गा जाने के लिए तैयार रहें।’

बघेल यहीं नहीं रूके। आगे उन्होंने कहा, ‘ब्राह्मणों से इसलिए नाराजगी है, क्योंकि ब्राह्मण विदेशी हैं और हमको अछूत मानते हैं। हमारे सारे अधिकार वो छीन रहे हैं और इसलिए उनसे लड़ाई जरूरी है। हर समाज से प्रस्ताव करके ब्राह्मणों का बॉयकाट करेंगे। उन्हें गांवों में घुसने नहीं देंगे। सरपंचों को कहेंगे कि ब्राह्मणवाद का विरोध करें।’

सहारनपुर में गौ तस्कर का एनकाउंटर

एनकाउंटर के बाद गांव में दहशत का माहौल बन गया है।

एनकाउंटर के बाद गांव में दहशत का माहौल बन गया है।

सहारनपुर के थाना कोतवाली देवबंद के थीथकी के जंगल में पुलिस की रविवार देर रात करीब एक बजे दो गौ तस्करों से मुठभेड़ हो गई। गौ तस्करों ने पुलिस को देखते ही गोली चला दी। जवाबी फायरिंग में गोली लगने से एक गो तस्कर घायल हो गया। पुलिस ने उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी मौत हो गई। एक अन्य तस्कर को पुलिस ने गिरफ्तार भी किया है।

पुलिस ने मौके से 250 किलो मांस और कटान के उपकरण बरामद किए हैं। तस्कर के मौत की खबर सुनकर एसपी सिटी राजेश कुमार, एसपी देहात अतुल शर्मा, सीओ द्वितीय सहारनपुर, सीओ देवबंद भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की छानबीन की। पुलिस ने गोकशी के मामले में 6 से अधिक लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। जिसमें मृतक भी शामिल है।

खबरें और भी हैं…

.

Leave a Reply