PM मोदी ने लिखा गरबा, ध्वनि भानुशाली ने आवाज दी: कंगनो रनोट ने बताया- दिल को छू लेने वाला, नवरात्रि में एक और गरबा शेयर करेंगे

नई दिल्ली22 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

PM नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को उनके सालों पहले लिखे गए एक गरबा की संगीतमय प्रस्तुति के लिए गायिका ध्वनि भानुशाली, तनिष्क बागची और उनकी म्यूजिक की टीम का शुक्रिया अदा किया। साथ ही लिखा कि उन्होंने पिछले कुछ दिनों में एक नया गरबा (गीत) लिखा है और वह इसे नवरात्रि के दौरान शेयर करेंगे।

मोदी ने लिखा गरबा
मोदी ने सोशल मीडिया मंच X (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट में लिखा, वर्षों पहले मेरे लिखे एक गरबा की इस प्यारी संगीतमय प्रस्तुति के लिए ध्वनि भानुशाली, तनिष्क बागची और जेजस्ट म्यूजिक की टीम आपको धन्यवाद। इसने मेरी यादों को ताजा कर दिया।

मोदी की ओर से यह पोस्ट ध्वनि भानुशाली के एक पोस्ट के जवाब में किया गया है। ध्वनि ने X पर गरबा की संगीतमय प्रस्तुति को शेयर किया है। पोस्ट में कहा, ‘‘प्रिय नरेन्द्र मोदी जी, तनिष्क बागची और मुझे आपका लिखा गरबा पसंद आया और हम एक नई लय, संगीत और अंदाज के साथ एक गीत तैयार करना चाहते थे। जेजस्ट म्यूजिक ने इस गीत और वीडियो को तैयार करने में हमारी मदद की।

गानेका नाम ‘गरबो’ है। ध्वनि भानुशाली वीडियो में दिखाई भी देती हैं। PM मोदी का लिखा नवरात्रि का गरबा (गीत) रिलीज हो गया है। यूट्यूब पर इस सॉन्ग को काफी पसंद किया जा रहा है।

PM मोदी का लिखा गरबा गीत

गाय तेनो गरबो ने झीले तेनो गारबो, गरबो गुजरात नी गरवी मिरात छे।

घूमे तेनो गरबो तो झूमे तेनो गरबो, गरबो गुजरात नी गरवी मिरात छे।

सूर्य चंद्र गरबो ने ट्रैक्टुओ पैन गरबो, गरबो गुजरात नी गरवी मिरात छे। तंदु डोलावे ने, मनादु जुमावतो सवने रे गमतो गरबो रेडियारी रातो मैं लगाय रेडियमनो रामतो ने भामतो गरबो… के घुमतो.. हे हया हा, हे हया हा. ओहू हू हू हू हू

दिवस पान गरबो ने रात पान गरबो

गरबो गुजरात नी गरवी मिरात छे। संस्कृति गरबो ने प्रकृति गरबो

वंसदि छे गरबो, मोरपींच गरबो गरबो मति छे, गरबो सहमती वीरनो ए गरबो, अमीरनो ए गरबो।

काया पान गरबो ने जीव पान गरबो, गरबो जीवन नि हलवी निरात छे।

गरबो सती छे ने गरबो गति छे गरबो नारी नी फूल नी बिछात छे।

तंदु डोलावे ने, मनादु जुमावतो सवने रे गमतो गरबो रेडियारी रातो मैं लगाय रेडियमनो रामतो ने भामतो गरबो… के घुमतो.. गरबो तो सत छे ने गरबो अक्षत छे गरबो माताजिनु कंकु रदियात छे (2)

अव्व मा गरबो, स्वभाव मा गरबो
भक्ति चे गरबो, हां शक्ति चे गरबो (2)
कंगना रनोट ने की तारीफ
बॉलिवुड एक्ट्रेस कंगना रनोट ने इस गरबा गीत के लिए PM मोदी की तारीफ करते हुए X पर लिखा कितना सुंदर है, चाहे अटल जी की कविताएं हों या नरेंद्र मोदी जी के गाने और कहानियां कहने की बात हो। हमारे इन महान नायकों को कला में डूबे हुए देखकर खुशी होती है। नवरात्रि 2023 गरबा। सभी कलाकारों के लिए प्रेरणादायक।

खबरें और भी हैं…