PM मोदी ने कहा- हम लोकसभा में 370 सीटें जीतेंगे: अधीर रंजन ने पूछा- उन्हें कैसे पता, क्या इसका राज EVM में छुपा है

  • Hindi News
  • National
  • PM Narendra Modi NDA BJP Seats Prediction; Adhir Ranjan Choudhary | Congress

नई दिल्ली5 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

संसद का बजट सत्र 31 जनवरी से शुरू हुआ है, यह 9 फरवरी तक चलेगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार (5 फरवरी) को संसद में कहा था- ‘देश का माहौल बता रहा है कि अबकी बार 400 पार। अकेले भाजपा 370 सीटें जीतेगी। अब तो ये बात देश ही नहीं, खड़गे जी भी बोल रहे हैं।’

PM लोकसभा में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण के धन्यवाद प्रस्ताव पर जवाब दे रहे थे। अपनी 100 मिनट की स्पीच में PM ने कांग्रेस, परिवारवाद, भ्रष्टाचार, रोजगार, महंगाई, राम मंदिर, पर बात की।

PM के इस दावे पर कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने सवाल उठाए हैं। अधीर ने मंगलवार (6 फरवरी) को संसद की कार्यवाही से पहले पूछा- चुनाव के पहले मोदी जी को कैसे पता लगता है कि 370 सीट आएंगी।

अधीर बोले- आखिर में हमारे चुनाव का मजाक उड़ेगा
अधीर ने कहा- उनका बयान दिखाता है कि 370 धारा हटाई, तो 370 तोहफा मिलेगा। अगर कोई दावे के साथ यह कह रहा है इसका मतलब अंदर कोई राज है, जो EVM में भी छिपा है। उनके दावे से यह लग रहा है कि इसमें भी मोदी जी का हाथ रहेगा। आखिर में हमारे चुनाव का मजाक उड़ाया जाएगा। उनके चुनाव में हेरा-फेरी करने के नापाक मंसूबे तय हो चुके हैं।

किसने क्या-क्या कहा…

  • नेशनल कॉन्फ्रेंस चीफ फारूक अबदुल्ला- मैं कुछ नहीं कहूंगा, उनके पास तिलिस्मी चिराग है। जो बोलते हैं, हो सकता है वही होगा। जम्मू-कश्मीर में क्या होगा, वे वक्त बताएगा।
  • कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल- अब चुनाव की कोई जरूरत नहीं है। उन्हें पहले ही 400 सीटें मिल चुकी हैं तो चुनाव का क्या मतलब है। लोकतंत्र में, सब कुछ जनता तय करती है।
  • कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुडा- बार-बार एक ही बात उठाना ठीक नहीं है। वे नारा दे सकते हैं लेकिन फैसला जनता करेगी।

EVM पर हाल ही में कांग्रेस ने फिर से सवाल उठाए

1ृ. दिग्विजय सिंह ने EVM में गड़बड़ी का डेमो दिया था- पिछले साल मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में हार के बाद राज्यसभा सांसद और पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने करीब 24 जनवरी को आईआईटियन अतुल पटेल की मदद से EVM के मॉडल में गड़बड़ी का डेमो दिया था। साथ ही निर्वाचन आयोग से दो सवाल भी पूछे थे। हालांकि कांग्रेस के सीनियर नेता और पूर्व विधायक लक्ष्मण सिंह ने अपने बड़े भाई पर सवाल उठाते हुए कहा था कि EVM का डेमो देने की क्या जरूरत थी।

2. मध्यप्रदेश के कांग्रेस विधायकों ने बताया- कैसे जीते चुनाव- मध्यप्रदेश विधानसभा के चुनाव में कांग्रेस महज 66 सीटें ही जीत पाई है। करारी हार के बाद तमाम सीनियर लीडर EVM पर सवाल उठाए। किसी ने कहा कि जहां हमें वोट मिलने थे, वहां भाजपा को वोट मिले। वहीं, एक विधायक ने कहा कि बहुत सारे लोग EVM को लेकर सवाल उठा रहे हैं कुछ न कुछ तो गड़बड़ है।

ये खबर भी पढ़ें…

मोदी बोले- परिवारवाद का खामियाजा कांग्रेस ने भुगता

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 5 फरवरी को लोकसभा में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण पर धन्यवाद दिया। 100 मिनट की स्पीच में PM ने कांग्रेस, परिवारवाद, भ्रष्टाचार, रोजगार, महंगाई, राम मंदिर, पर्यटन, महिला, किसान, युवा, विपक्षी गठबंधन और 10 साल के UPA बनाम NDA सरकार के काम-काज पर बात की। PM ने कहा- एक ही प्रोडक्ट को कई बार लॉन्च करने के चक्कर में कांग्रेस की दुकान पर ताला लगने की नौबत आ गई है। पूरी खबर पढ़ें…

जम्मू-कश्मीर में स्थानीय चुनाव में आरक्षण, लोकसभा में चर्चा

संसद के बजट सत्र का आज (6 फरवरी) पांचवां दिन है। जम्मू-कश्मीर के स्थानीय चुनावों (नगर निगम और पंचायत) में आरक्षण को लेकर चर्चा शुरू हुई। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने सोमवार 5 फरवरी को लोकसभा में जम्मू-कश्मीर लोकल बॉडीज लॉज (अमेंडमेंट) बिल 2024 पेश किया था। पढ़ें पूरी खबर…

खबरें और भी हैं…