PM मोदी के मन की बात का 108वां एपिसोड: फिट इंडिया टॉपिक पर चर्चा होगी; हेल्थ स्टार्टअप्स से जुड़े युवा शेयर करेंगे अपने अनुभव

नई दिल्ली29 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

PM मोदी के रेडियो कार्यक्रम मन की बात का प्रसारण सुबह 11 बजे शुरू होगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार 31 दिसंबर को रेडियो प्रोग्राम मन की बात के 108वें एपिसोड पर देश को संबोधित करेंगे। आज के कार्यक्रम में PM मोदी फिट इंडिया टॉपिक पर बात करेंगे। उन्होंने 18 दिसंबर को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इसकी जानकारी दी थी।

PM ने अपने पोस्ट में लिखा था- फिट इंडिया एक ऐसा मुद्दा है, जो हमारे युवाओं के दिल के करीब है। आप अपनी क्रिएटिव फिटनेस रूटीन और न्यूट्रिशन रिलेटेड जानकारी साझा करें। PM ने नमो ऐप पर लोगों से उनके विचार और सुझाव साझा करने का आग्रह किया था।

मन की बात में नए हेल्थ स्टार्टअप्स और भारतीय व्यायाम शैली से जुड़े युवा अपनी जर्नी और एक्पीरियंस शेयर करेंगे। PM ट्रेडिशनल फूड के जरिए न्यूट्रिशन और मेडिटेशन-योगा के जरिए आध्यात्मिक सेहत को बढ़ावा देने वाले युवाओं से भी बात करेंगे।

इसके अलावा PM मोदी न्यू ईयर, 5 राज्यों के चुनावी नतीजों, संसद से पास तीनों क्रिमिनल बिल और लोकसभा चुनाव पर बात कर सकते हैं।

PM ने 2019 में शुरू किया फिट इंडिया मूवमेंट
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 29 अगस्त 2019 में फिट इंडिया मूवमेंट की शुरुआत की थी। इसी दिन खेल दिवस भी मनाया जाता है। फिट इंडिया मूवमेंट का मकसद देश के नागरिकों और विशेष रूप से छात्रों के जीवन में फिजिकल एक्टिविटी को बढ़ावा देना है।

2014 में पहला मन की बात एपिसोड प्रसारित हुआ था
मन की बात का पहला एपिसोड 3 अक्‍टूबर 2014 को प्रसारित हुआ था। पहले एपिसोड की टाइम लिमिट 14 मिनट थी। जून 2015 में इसे बढ़ाकर 30 मिनट कर दिया गया था। 30 अप्रैल 2023 को मन की बात का 100वां एपिसोड प्रसारित किया गया था। मन की बात कार्यक्रम का प्रसारण 23 भाषाओं और 29 बोलियों में होता है। फ्रेंच, पश्‍तो, चाइनीज समेत इसका ब्रॉडकास्‍ट 11 विदेशी भाषाओं में भी किया जाता है।

ये खबरें भी पढ़ें…

मोदी की अपील- 22 जनवरी को अयोध्या न आएं:सुरक्षा का हवाला दिया; कहा- 550 साल इंतजार किया, कुछ दिन और करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार 30 दिसंबर को अयोध्या पहुंचे। जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि यह ऐतिहासिक क्षण बहुत भाग्य से हमारे जीवन में आया है। मैं भारत के 140 करोड़ देशवासियों से हाथ जोड़कर प्रार्थना कर रहा हूं… जब 22 जनवरी को अयोध्या में भगवान राम विराजमान हों, तब राम ज्योति जलाएं। दीपावली मनाएं। पूरी खबर पढ़ें…

PM ने 26/11 की 15वीं बरसी पर श्रद्धांजलि दी, कहा- अब हम आतंक को कुचल रहे हैं

पीएम मोदी ने 26 नवंबर को रेडियो प्रोग्राम मन की बात के 107वां एपिसोड में 26/11 हमलों में जान गंवाने वालों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि 26 नवंबर को हम कभी नहीं भूल सकते हैं। आज ही के दिन देश पर सबसे जघन्य हमला हुआ था। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…