PM मोदी आज 1000 दीदियों को ड्रोन सौपेंगे: द्वारका एक्सप्रेसवे के हरियाणा सेक्शन का उद्घाटन करेंगे, इससे मानेसर से द्वारका 20 मिनट में पहुंचेंगे

  • Hindi News
  • National
  • PM Modi To Participate In ‘Sashakt Nari Viksit Bharat’ Programme In Delhi

नई दिल्ली23 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

PM मोदी दोपहर 12 बजे हरियाणा के गुरुग्राम भी जाएंगे। यहां से वे देश भर में फैली लगभग 1 लाख करोड़ रुपए की 112 नेशनल हाइवे के प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। (फाइल फोटो)

प्रधानमंत्री मोदी आज सोमवार को दिल्ली में सशक्त नारी-विकसित भारत प्रोग्राम में शामिल होंगे। इस दौरान वो एक हजार दीदियों को ड्रोन सौपेंगे। इन महिलाओं को ड्रोन की मदद से फसलों की निगरानी, कीटनाशकों और उर्वरकों का छिड़काव और बीज बुवाई जैसे कामों में मदद करेंगी। PM इंडियन एग्रिकल्चर रिसर्च इंस्टीट्यूट में नमो ड्रोन दीदियों द्वारा आयोजित कृषि ड्रोन प्रदर्शन देखेंगे।

PM मोदी दोपहर 12 बजे हरियाणा के गुरुग्राम भी जाएंगे। यहां से वे देश भर में फैली लगभग 1 लाख करोड़ रुपए की 112 नेशनल हाइवे के प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। इस दौरान वो द्वारका एक्सप्रेसवे के हरियाणा सेक्शन का उद्घाटन करेंगे। इससे गुरुग्राम के मानेसर से दिल्ली के द्वारका तक पहुंचने में महज 20 मिनट लगेंगे। इससे पहले PM रोड करेंगे और सेक्टर 84 में जनसभा को संबोधित करेंगे।

इसके बाद PM शाम को डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गेनाइजेशन (DRDO) के एक प्रोग्राम में भाग लेंगे।

2022 में नमो ड्रोन स्‍कीम शुरू हुई थी
नमो ड्रोन दीदी स्‍कीम की शुरुआत 2022 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की थी। इसके तहत 1 लाख महिलाओं को अगले 5 सालों में ट्रेनिंग देने का लक्ष्य रखा गया। इस योजना को देशभर के कृषि विज्ञान केंद्रों के जरिए लागू किया गया। सरकार का कहना है कि इस स्‍कीम का मकसद महिलाओं को सशक्त बनाना है। उन्हें आर्थिक रूप से मजबूत करना है। यह स्‍कीम कृषि में लगने वाली लागत में कमी ला सकती है। इससे रोजगार के मौके भी बढ़ेंगे।

1 फरवरी को पेश किए गए अंतरिम बजट में ड्रोन दीदी स्‍कीम के लिए 500 करोड़ रुपए आवंटित किए गए। पिछले साल के मुकालबे यह पैसा 2.5 गुना ज्‍यादा है। 2023 में इस स्‍कीम के लिए 200 रुपए दिए गए थे।

PM मोदी ने ये वीडियो 8 मार्च को वडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स में शेयर किया था।उन्होंने कहा कि हमारी सरकार महिला सशक्तिकरण को आगे बढ़ाने के लिए ड्रोन की शक्ति का फायदा दे रही है।

PM मोदी ने ये वीडियो 8 मार्च को वडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स में शेयर किया था।उन्होंने कहा कि हमारी सरकार महिला सशक्तिकरण को आगे बढ़ाने के लिए ड्रोन की शक्ति का फायदा दे रही है।

20 मिनट में गुरुग्राम से द्वारका पहुंचेंगे
द्वारका एक्सप्रेस-वे से 20 मिनट में गुरुग्राम के मानेसर से दिल्ली के द्वारका तक पहुंचना आसान होगा। अभी तक इसमें 1 घंटे लगते थे। जाम लगने पर डेढ़ से दो घंटे भी लग जाते थे। दिल्ली के जनकपुरी, प्रीतमपुरा और रोहिणी इलाके में भी कम से कम समय में पहुंचा जा सकेगा।

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने 20 अगस्त 2023 को ये वडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स में शेयर किया था। उन्होंने कैप्शन में लिखा था- इंजीनियरिंग का चमत्कार: द्वारका एक्सप्रेसवे।

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने 20 अगस्त 2023 को ये वडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स में शेयर किया था। उन्होंने कैप्शन में लिखा था- इंजीनियरिंग का चमत्कार: द्वारका एक्सप्रेसवे।

ये खबरें भी पढ़ें …

कोलकाता में पानी से 13 मीटर नीचे चलेगी मेट्रो: PM मोदी ने किया इनॉगरेशन; 520 मीटर का सफर 45 सेकेंड में पूरा होगा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कोलकाता में देश की पहली अंडरवाटर मेट्रो का उद्घाटन किया। यह मेट्रो जमीन से 33 मीटर नीचे और हुगली नदी के तल से 13 मीटर नीचे बनी ट्रैक पड़ दौड़ेगी।1984 में देश की पहली मेट्रो ट्रेन कोलकाता उत्तर-दक्षिण कॉरिडोर (ब्लू लाइन) में दौड़ी थी। 40 साल बाद एक बार फिर यहीं से देश की पहली अंडरवाटर मेट्रो रेल चलेगी। ​​​​​​​पूरी खबर पढ़ें …

PM ने देश के सबसे लंबे सी-ब्रिज का उद्घाटन किया, 21.8 KM लंबा ब्रिज मुंबई-नवी मुंबई को जोड़ेगा; 2 घंटे का सफर 20 मिनट में पूरा होगा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को देश के सबसे लंबे सी-ब्रिज अटल सेतु का उद्घाटन किया। यह ब्रिज मुंबई से नवी मुंबई को जोड़ेगा। इससे दो घंटे की दूरी सफर 20 मिनट में पूरा होगा। दिसंबर 2016 में मोदी ने इस पुल की आधारशिला रखी थी। पुल की कुल लागत 17 हजार 843 करोड़ रुपए है।​​​​​​​ पूरी खबर पढ़ें …

खबरें और भी हैं…