PHOTOS में तूफान जवाद से लड़ने की तैयारी: आंध्र के 3 जिलों से 54 हजार लोगों को निकाला गया, ओडिशा में सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील

एक दिन पहले

बंगाल की खाड़ी में बना साइक्लोन जवाद शनिवार सुबह ओडिशा और आंध्र प्रदेश के उत्तरी तटवर्ती इलाकों से टकराएगा। आंध्र प्रदेश के 3 जिलों विशाखापत्तनम, विजयनगरम और श्रीकाकुलम में 11 NDRF, 5 SDRF, 6 तटरक्षक बल, 10 समुद्री पुलिस दल तैनात किए गए हैं। अभी तक तीनों जिलों के निचले इलाकों से करीब 54 हजार लोगों को निकाला गया है।

ओडिशा में ODRAF, NDRF और स्टेट फायर सर्विस की 247 टीमें तैनात की गई हैं। करीब 20 टीमें रिजर्व रखी गई हैं। ज्यादातर जिलों में लोग घरों से बाहर आने के लिए तैयार नहीं हैं, संभावना है कि लोगों को प्रभावित इलाकों से कल निकाला जाएगा।

जवाद के रविवार सुबह ओडिशा और आंध्र प्रदेश के दक्षिणी तटवर्ती इलाकों से टकराने की आशंका है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने इस दौरान 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान जताया है। ओडिशा, पश्चिम बंगाल और आंध्र प्रदेश में NDRF (नेशनल डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स) की 46 टीमें तैनात की जा चुकी हैं। वहीं, राज्य सरकारों की तरफ से भी एहतियात बरतने के निर्देश जारी किए गए हैं।

ओडिशा के पुरी में तूफान की वजह से लगातार बारिश हो रही है और तेज हवाएं चल रही हैं।

ओडिशा के गजपति जिले में जिला प्रशासन ने जवाद से निपटने के लिए तैयारियां की हैं।

ओडिशा के गजपति जिले में जिला प्रशासन ने जवाद से निपटने के लिए तैयारियां की हैं।

पुरी में मछुआरों के समुद्र में जाने से रोक लगाई गई है।

पुरी में मछुआरों के समुद्र में जाने से रोक लगाई गई है।

भारी बारिश की आशंका को लेकर लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने को कहा गया है।

भारी बारिश की आशंका को लेकर लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने को कहा गया है।

लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के लिए SDRF रेस्क्यू बोट्स को तैयार कर रही है।

लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के लिए SDRF रेस्क्यू बोट्स को तैयार कर रही है।

आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम जिले में लगातार बारिश है रही है। कुछ इलाकों में 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं।

आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम जिले में लगातार बारिश है रही है। कुछ इलाकों में 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं।

प्रभावित इलाकों तक मेडिकल फैसिलिटी पहुंचाने के लिए एंबुलेंस भी तैयार हैं।

प्रभावित इलाकों तक मेडिकल फैसिलिटी पहुंचाने के लिए एंबुलेंस भी तैयार हैं।

खबरें और भी हैं…

.