MP में फैसलों में लंबा फासला क्यों: 2013 में उजागर हुए व्यापमं घोटाले का क्या है स्टेटस, इंसाफ में देरी क्यों? जानिए हर पहलू

ग्वालियर9 घंटे पहलेलेखक: रामेंद्र परिहार

  • कॉपी लिंक

मध्यप्रदेश में 8 साल पहले उजागर हुए व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापमं) घोटाले पर हाल ही में अदालत ने 4 और आरोपियों को सजा दी। इससे पहले अगस्त, जुलाई में भी फैसले आए, लेकिन इंसाफ के इंतजार में हजारों आंखें पथरा गई हैं, क्योंकि फैसले केसों के मुकाबले बेहद मामूली हैं। 2500 से ज्यादा आरोपियों में से करीब 100 ही दोषी ठहराए जा सके हैं। सजा तो अब तक और कम को हुई है।

जानकार बताते हैं कि अलग-अलग अदालतें, हजारों आरोपी, 50 से ज्यादा केस, ढेरों वकील और सैकड़ों गवाह..। वकील, आरोपी, फरियादी और गवाह को अदालत में हर पेशी पर लाना कम चैलेंजिंग नहीं है। दूसरा, कई बड़े अफसर केसों में गवाह हैं, तो उनकी अपनी व्यस्तताएं बताई जाती हैं। जानिए घोटाले का क्या स्टेटस है, सुनवाई में क्या अड़चनें आ रही हैं…

खबरें और भी हैं…

.