JSW ग्रुप के चेयरमैन सज्जन जिंदल पर रेप का आरोप: महिला डॉक्टर ने मुंबई में दर्ज कराई FIR, जनवरी 2022 का है मामला

नई दिल्ली40 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स पुलिस स्टेशन में पेशे डॉक्टर महिला ने सज्जन जिंदल पर रेप का मामला दर्ज कराया है।

JSW ग्रुप के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर सज्जन जिंदल पर मुंबई में एक महिला ने रेप का मामला दर्ज कराया है। महिला पेशे से डॉक्टर है। मुंबई बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स पुलिस स्टेशन में IPC की धारा 376, 354 और 503 के तहत जिंदल पर FIR दर्ज हुई है।

मामला 24 जनवरी 2022 का है, जिसको लेकर महिला ने फरवरी 2022 में पुलिस से शिकायत की थी, लेकिन तब पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया था। 5 दिसंबर23 को महिला ने कोर्ट में रिट पिटीशन दायर की, जिसके बाद कोर्ट के आदेश पर 13 दिसंबर 23 को पुलिस ने FIR दर्ज की।

क्या है पूरा मामला?
शिकायत करने वाली महिला ने CNBC-TV18 को बताया कि वो सज्जन जिंदल से पहली बार 8 अक्टूबर 2021 को दुबई में मिली थी। इसके बाद अक्टूबर 2021 से जनवरी 2022 तक दोनों की कई बार मुलाकात भी हुई। इस दौरान जिंदल ने उसके साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की।

महिला ने आगे बताया कि 24 जनवरी को पेंटहाउस में स्थित जिंदल के ऑफिस पहुंची जहां उन्होंने उसके साथ रेप किया। FIR के मुताबिक, महिला ने पहली बार 16 फरवरी 2022 को इसकी शिकायत लेकर पुलिस थाने पहुंची थी, लेकिन पुलिस ने वहां मामला दर्ज नहीं किया था।

पुलिस ने FIR में देरी के आरोपों से इनकार किया
मुंबई पुलिस FIR दर्ज करने में किसी भी तरह के देरी के महिला के आरोपों से इनकार किया है। शिकायतकर्ता ने बताया कि उसपर मामले को सेटल करने का भी दबाव बनाया जा रहा था।

1982 में स्टील प्लांट से शुरू हुआ था जिंदल का करियर
कंपनी की वेबसाइट के मुताबिक, सज्जन जिंदल ने 1982 में एक स्टील प्लांट के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी। फिलहाल यह कंपनी भारत की सबसे बड़ी स्टील कंपनी है। JSW स्टील लिमिटेड का मौजूदा मार्केट कैप 2.11 लाख करोड़ है।

खबरें और भी हैं…