Jharkhand: सीपीआई के दो माओवादियों को पुलिस ने पकड़ा, गोलीबारी में पुलिस जवानों की हत्या के आरोपी


बेसुध हालत में मिला शराबी पिता (प्रतिकात्मक तस्वीर)

विस्तार


झारखंड पुलिस ने प्रतिबंधित सीपीआई (माओवादी) के दो सदस्यों तो गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल, दोनों आरोपी झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में हुई गोलीबारी में शामिल थे। बता दें, गोलीबारी में दो पुलिस जवानों की मौत हो गई थी।

पश्चिमी सिंहभूम एसपी आशुतोष शेखर ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की गई थी। पुलिस ने तुम्बाहाका गांव से दोनों आरोपियों गिरफ्तार किया है। उन्होंने अपना नाम पांडु पूर्ति (23) और रमजा हेम्ब्रम (30) बताया है। पूछताछ के दौरान उन्होंने स्वीकार किया वे 14 अगस्त की शाम को हुई गोलीबारी में शामिल थे। गोलीबारी में उप-निरीक्षक अमित तिवारी और कॉन्स्टेबल गौतम कुमार शहीद हो गए थे।

एसपी का कहना है कि पांडु का भाई भी एक प्रतिबंधित गिरोह का सदस्य था। गोलीबारी के अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। सीआरपीएफ-कोबरा के साथ झारखंड पुलिस की स्पेशल टीम बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चला रही हैं।