CM चन्नी ने मानी कैप्टन की बात: बहादुरगढ़ हादसे में मरी महिला किसानों के परिवारों को 5-5 लाख देगी पंजाब सरकार; घायलों का मुफ्त इलाज

चंडीगढ़7 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

डंपर के कुचलने से 3 महिलाओं की मौत हो गई।

किसान आंदोलन से लौटते वक्त डंपर के कुचलने से मरी महिलाओं के परिवार को पंजाब सरकार 5-5 लाख रुपए देगी। वहीं, हादसे में घायल महिलाओं का मुफ्त इलाज होगा। मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने इसकी घोषणा की। इससे पहले कैप्टन अमरिंदर सिंह ने हादसे पर दुख जताया था। जिसमें उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार को पीड़ित परिवारों को मुआवजा और घायलों के इलाज का प्रबंध करना चाहिए।

CM चरणजीत चन्नी की प्रतिक्रिया।

CM चरणजीत चन्नी की प्रतिक्रिया।

CM चन्नी ने पहले हादसे को दुखदाई बताया। उन्होंने हरियाणा पुलिस से मांग की कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाए। इसके कुछ देर बाद उन्होंने कहा कि किसी की मौत की भरपाई नहीं की जा सकती। हालांकि उनकी वित्तीय मदद के मद्देनजर यह घोषणा की जा रही है।

कैप्टन अमरिंदर सिंह का ट्वीट।

कैप्टन अमरिंदर सिंह का ट्वीट।

इससे पहले कैप्टन अमरिंदर सिंह ने महिला किसानों की मौत को लेकर दुख जताया था। उन्होंने कहा था कि पंजाब सरकार को तुरंत पीड़ित परिवारों की मदद करनी चाहिए। वहीं, घायलों के लिए बेहतर इंतजाम सुनिश्चित करना चाहिए।

मानसा की रहने वाली थी महिलाएं
दिल्ली से सटे बहादुरगढ़ में झज्जर रोड पर हुए हादसे में मरने और जख्मी होने वाली महिलाएं मानसा के गांव खीवा दयालुवाला की रहने वाली थीं। इनमें 60 वर्षीय सिंदर कौर पत्नी भान सिंह, 58 वर्षीय अमरजीत कौर पत्नी हरजीत सिंह, 60 वर्षीय गुरमेल कौर पत्नी भोला सिंह की मौत हो गई। वहीं, 60 वर्षीय गुरमेल कौर पत्नी मेहर सिंह और हरमीत कौर जख्मी हो गई। गुरमेल की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें PGI रोहतक में रेफर कर दिया गया।

ऑटो का इंतजार करते वक्त हुआ हादसा
यह सभी महिलाएं टिकरी बॉर्डर की तरफ बहादुरगढ़ बाइपास स्थित फ्लाइओवर के नीचे कैंप में थी। वह 20 दिन से ठहरी हुई थी। उनकी जगह पर नया जत्था आ चुका था। जिसके बाद उन्हें गुरूवार को वापस घर लौटना था। सुबह करीब साढ़े 6 बजे पांचों महिला कैंप से थाेड़ी दूर फुटपाथ पर बैठकर ऑटो का इंतजार करने लगीं। उन्हें रेलवे स्टेशन जाना था। हालांकि उससे पहले ही डंपर ने उन्हें कुचल दिया। हादसे के बाद डंपर का ड्राइवर भाग निकला।

खबरें और भी हैं…

.