BJP ने 9 राज्यसभा उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की: राजस्थान से केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्‌टू, एमपी से जॉर्ज कुरियन और हरियाणा से किरण चौधरी कैंडिडेट

  • Hindi News
  • National
  • Kiran Chaudhary From Haryana, Ravneet Bittu From Rajasthan Are BJP Candidates

34 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

भाजपा ने मंगलवार, 20 अगस्त को राज्यसभा उपचुनाव के लिए 9 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की। कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुईं किरण चौधरी हरियाणा से पार्टी की कैंडिडेट होंगी।

केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्‌टू को राजस्थान से और जॉर्ज कुरियन को मध्य प्रदेश से उम्मीदवार बनाया गया है। राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख 21 अगस्त है।

देखें पूरी लिस्ट…

राजस्थान: केंद्रीय मंत्री रवनीत पूर्व CM बेअंत सिंह के पोते, पंजाब में लोकसभा चुनाव हार गए थे

लुधियाना से 2 बार सांसद रह चुके रवनीत बिट्टू लोकसभा चुनाव 2024 से पहले कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे। भाजपा में शामिल होने के बाद पार्टी ने उन्हें लुधियाना से टिकट दिया, लेकिन उन्हें कांग्रेस उम्मीदवार अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग से 20 हजार 942 वोटों से हार का सामना करना पड़ा। लोकसभा चुनाव में हार के बाद भी भाजपा ने पंजाब से बिट्टू को केंद्रीय राज्य मंत्री बनाया है। पढ़ें पूरी खबर…

मध्य प्रदेश: जॉर्ज कुरियन केरल से हैं, सिंधिया के इस्तीफे के बाद खाली हुई थी सीट

मध्यप्रदेश की खाली एक राज्यसभा सीट से भाजपा ने केरल के नेता जॉर्ज कुरियन को प्रत्याशी बनाया है। कुरियन मोदी कैबिनेट में मत्स्य पालन, पशुपालन-डेयरी विभाग के राज्य मंत्री हैं। गुना से लोकसभा सांसद निर्वाचित होने के बाद जून में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने राज्यसभा सीट छोड़ दी थी। पढ़ें पूरी खबर

हरियाणा: पूर्व कांग्रेसी किरण चौधरी ने विधायकी से इस्तीफा दिया, कल नामांकन करेंगी

किरण चौधरी हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री बंसीलाल की बहू हैं। -फाइल फोटो

किरण चौधरी हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री बंसीलाल की बहू हैं। -फाइल फोटो

मंगलवार को भाजपा विधायक दल की मीटिंग में सर्वसम्मति से उनके नाम पर मुहर लगाई गई। अब किरण चौधरी कल सुबह 10 बजे राज्यसभा उप-चुनाव के लिए नामांकन भरेंगी। इससे पहले मंगलवार सुबह ही किरण ने विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया।

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री बंसीलाल की पुत्र बहू हैं। 2024 लोकसभा चुनावों कांग्रेस की तरफ से बेटी श्रुति को टिकट नहीं मिलने से किरण नाराज थीं। इसके बाद उन्होंने कांग्रेस से अपना नाता तोड़कर बीजेपी जॉइन की। पढ़ें पूरी खबर

बिहार: बार काउंसिल ऑफ इंडिया के अध्यक्ष हैं भाजपा कैंडिडेट ममन कुमार मिश्र

मनन कुमार मिश्र और उपेंद्र कुशवाह बिहार में कैंडिडेट होंगे।

मनन कुमार मिश्र और उपेंद्र कुशवाह बिहार में कैंडिडेट होंगे।

बिहार से लालू यादव की बेटी मीसा भारती और विवेक ठाकुर के लोकसभा चुनाव जीतने के बाद दोनों ने राज्यसभा से इस्तीफा दे दिया। इससे राज्यसभा की 2 सीटें खाली हुईं हैं। भाजपा ने एक सीट पर मनन कुमार मिश्र को कैंडिडेट बनाया है। मनन बार काउंसिल ऑफ इंडिया के अध्यक्ष हैं। दूसरी सीट पर उपेंद्र कुशवाहा पर्चा दाखिल कर सकते हैं।

बिहार विधानसभा में 243 सीटें हैं। यहां एनडीए की सरकार है। BJP के 78 विधायक हैं। JDU के 44 और HAM के 3 विधायक हैं।

INDIA ब्लॉक की RJD के 77 विधायक हैं। कांग्रेस के 19 और CPI के 15 विधायक हैं, जबकि एक AIMIM और दो निर्दलीय विधायक है। यहां चार सीटें खाली हैं, जिन पर उपचुनाव होने हैं। दोनों गठबंधन की पार्टियों के बीच 14 सीटों का अंतर है। यहां क्रॉस वोटिंग समीकरण बिगाड़ सकती है। पढ़ें पूरी खबर…

असम: BJP का दोनों सीटें जीतना लगभग तय

रामेश्वर तेली और मिशन रंजन दास को राज्यसभा कैंडिडेट बनाया गया है।

रामेश्वर तेली और मिशन रंजन दास को राज्यसभा कैंडिडेट बनाया गया है।

असम में भाजपा ने मिशन रंजन दास और रामेश्वर तेली को कैंडिडेट बनाया है। असम में विधानसभा की कुल 126 सीटें हैं। इनमें से बीजेपी के पास 60 सीटें हैं। यहां राज्यसभा की 2 सीटों पर चुनाव होने हैं। राज्यसभा की दोनों सीटों पर भाजपा की जीत लगभग तय है।

महाराष्ट्र: भाजपा ने पाटिल को कैंडिडेट बनाया, दूसरी सीट पर अजित पवार की NCP का कैंडिडेट होगा

BJP कैंडिडेट धैर्यशील पाटिल दक्षिण रायगढ़ जिला भाजपा अध्यक्ष हैं।

BJP कैंडिडेट धैर्यशील पाटिल दक्षिण रायगढ़ जिला भाजपा अध्यक्ष हैं।

महाराष्ट्र से पीयूष गोयल और उदयनराजे भोसले लोकसभा चुनाव जीतकर सांसद बने। इनके इस्तीफे से राज्यसभा की दो सीटें खाली हुई है। बीजेपी ने एक सीट पर धैर्यशील पाटिल को उम्मीदवार घोषित किया है। वे दक्षिण रायगढ़ जिला भाजपा अध्यक्ष हैं। माना जा रहा है कि एक सीट पर अजित पवार की एनसीपी का उम्मीदवार होगा। अजित की एनसीपी नितिन पाटिल को टिकट देने का मन बना चुकी है केवल औपचारिक ऐलान बाकी है।

महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे, अजित पवार और बीजेपी की गठबंधन सरकार है।यहां विधानसभा की 288 सीटें हैं। NDA के पास 211 विधायक हैं, जिसमें बीजेपी के 103, एनसीपी (अजित पवार) के 40 और शिवसेना (एकनाथ शिंदे) के 38 शामिल हैं। MVA में कांग्रेस के 37, शिवसेना (यूबीटी) के 15 और एनसीपी (शरद पवार) के 12 सदस्य हैं। यहां से बीजेपी की जीत की संभावना है।

ओडिशा: बीजद से भाजपा में आई ममता को कैंडिडेट बनाया

पूर्व राज्यसभा सांसद ममता मोहंता को ओडिशा से भाजपा ने कैंडिडेट बनाया है।वे बीजू जनता दल (बीजेडी) से बीजेपी में शामिल हुई हैं। वे ओडिशा के कुडुमी समुदाय से आती है।
48 साल की ममता मोहंता मार्च 2020 में बीजू जनता दल के सदस्य के रूप में ओडिशा से राज्यसभा के लिए चुनी गई थीं। ओडिशा में विधानसभा में कुल 147 सीटें हैं। बीजेपी के पास 78, बीजेडी के पास 51 और कांग्रेस के पास 14 विधायक हैं। बीजेपी की जीत करीब-करीब तय है।

त्रिपुरा: भाजपा अध्यक्ष को भट्‌टाचार्य को बनाया कैंडिडेट

त्रिपुरा भाजपा अध्यक्ष राजीब भट्टाचार्य को पार्टी ने राज्यसभा के लिए कैंडिडेट घोषित किया है। यहां कुल 60 विधानसभा सीटें हैं। बीजेपी के पास 32 सीटें हैं, और कांग्रेस और लेफ्ट अलायंस को 14 सीटें मिली हैं। टिपरा मोथा पार्टी के पास 13 सीटें हैं। ऐसे में बीजेपी की जीत करीब-करीब तय है।

खबरें और भी हैं…