2024 चुनाव के लिए कांग्रेस का घोषणापत्र तैयार: 30 लाख सरकारी नौकरी, MSP कानून, जाति जनगणना; सच्चर कमेटी की सिफारिशें लागू करेंगे

  • Hindi News
  • National
  • Congress Manifesto | Lok Sabha 2024 Election Congress Manifesto Details Update

नई दिल्ली7 घंटे पहलेलेखक: उत्कर्ष सिंह

  • कॉपी लिंक

कांग्रेस इस समय राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो न्याय यात्रा निकाल रही है। यह यात्रा अभी मध्यप्रदेश में है।

2024 लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपना घोषणापत्र तैयार कर लिया है। इसे आने वाले दिनों में CWC यानी कांग्रेस कार्य समिति द्वारा पारित होने के बाद जारी किया जाएगा।

कांग्रेस कार्य समिति से जुड़े सूत्र ने भास्कर रिपोर्टर को प्रस्तावित घोषणापत्र के ब्लूप्रिंट की जानकारी दी। इसमें रोजगार, महंगाई से राहत और सामाजिक न्याय पर खास फोकस किया गया है।

युवाओं को अपने पाले में करने की रणनीति के तहत कांग्रेस केंद्र सरकार में खाली पड़े 30 लाख सरकारी पदों को भरने का वादा करने जा रही है। मुस्लिमों को रिझाने के लिए सच्चर कमेटी की सिफारिशें लागू करने की बात भी कही गई है।

कांग्रेस के घोषणापत्र में महिलाओं के लिए 6 हजार महीना और केंद्र सरकार की नौकरियों में 33% आरक्षण का जिक्र भी किया गया है। OBC वोट बैंक को साधने के लिए जाति आधारित जनगणना करवाने और पिछड़ी जातियों के लिए आरक्षण की सीमा बढ़ाने का भी वादा किया गया है।

गरीबों को 72 हजार सालाना देने का वादा
पिछले लोकसभा चुनाव के वादे को दोहराते हुए कांग्रेस न्यूनतम आय योजना के तहत गरीबों को 72 हजार सालाना देने का वादा करेगी। घोषणापत्र के लिए तैयार दस्तावेज में मुस्लिमों को लुभाने के लिए सच्चर कमेटी की सिफारिशों को लागू करने का जिक्र भी किया गया है।

2019 लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने हम निभाएंगे नाम का घोषणा पत्र जारी किया था।

2019 लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने हम निभाएंगे नाम का घोषणा पत्र जारी किया था।

ये खबर भी पढ़ें…

कांग्रेस बोली- I.N.D.I.A ब्लॉक के बीच सीट बंटवारा फाइनल: पश्चिम बंगाल पर फैसला नहीं हुआ; जम्मू-कश्मीर में PDP गठबंधन से अलग हुई

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने मंगलवार 5 मार्च को कहा कि कांग्रेस ने I.N.D.I.A ब्लॉक के अन्य सभी दलों के साथ अपने सीट बंटवारे को अंतिम रूप दे दिया है। हालांकि, पश्चिम बंगाल को लेकर कोई फैसला नहीं हो पाया। ममता बनर्जी ने यहां गठबंधन से अलग चुनाव लड़ने की घोषणा की है। पढ़ें पूरी खबर…

खबरें और भी हैं…