2022 में बेंगलुरु में महिलाओं पर सबसे ज्यादा एसिड अटैक: NCRB के मुताबिक, 6 महिलाएं इसकी शिकार; दिल्ली दूसरे नंबर पर

नई दिल्ली26 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

2022 में बेंगलुरु में सबसे ज्यादा 6 एसिड अटैक हुए। जिसमें से पुलिस ने छह मामले दर्ज किए। इस लिस्ट में दूसरा नाम दिल्ली का है।

नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) की तरफ से जारी नई रिपोर्ट के मुताबिक, देश में पिछले साल सबसे ज्यादा एसिड हमलों की शिकार बेंगलुरु की महिलाएं हुईं।

2022 में बेंगलुरु में सबसे ज्यादा 6 एसिड अटैक हुए। जिसमें से पुलिस ने छह मामले दर्ज किए। इस लिस्ट में दूसरा नाम दिल्ली का है। जहां पांच महिलाएं इसका शिकार हुईं।

आंकड़ों के मुताबिक, NCRB ने करीब 19 बड़े शहरों की लिस्ट जारी की है। बेंगलुरु, दिल्ली के बाद तीसरे नंबर पर अहमदाबाद रहा, जहां ऐसे पांच मामले दर्ज किए गए।

दिल्ली में 7 बार हमले का प्रयास
एनसीआरबी डेटा से पता चला है कि दिल्ली में पिछले साल सबसे ज्यादा 7 बार एसिड हमले का प्रयास भी किया गया था। इसके बाद बेंगलुरु में पिछले साल ऐसे 3 मामले दर्ज किए गए। इस बीच, हैदराबाद और अहमदाबाद में 2022 में हमले के प्रयास के दो-दो ऐसे मामले दर्ज किए।

बेंगलुरु में 2022 में एसिड अटैक के बड़े मामले…

28 अप्रैल 2022: पिछले साल बेंगलुरु में एसिड अटैक का सबसे चर्चित मामला 28 अप्रैल को घटा था। आरोपी ने 24 साल की M.Com स्टूडेंट पर उस समय हमला किया गया था जब वह काम पर जा रही थी। पुलिस के मुताबिक, आरोपी कई सालों से महिला का पीछा कर रहा था।

उसने उससे शादी के लिए संपर्क किया और जब उसने उसका प्रपोजल ठुकरा दिया तो उसने उस पर तेजाब छिड़क दिया। उस व्यक्ति को बाद में मई में तिरुवन्नमलाई आश्रम से पकड़ा गया जहां वह कथित तौर पर स्वामी के भेष में छिपा हुआ था।

10 जून 2022: बेंगलुरु में एक और चर्चित मामला जून 2022 का था। जिसमें एक व्यक्ति ने कथित तौर पर अपनी गर्लफ्रेंड के चेहरे पर एसिड फेंक दिया था क्योंकि उसने शादी करने से इंकार कर दिया था।

अब पढ़िए NCRB की रिपोर्ट में और क्या-क्या…

दिल्ली महिलाओं के लिए सबसे असुरक्षित शहर, यहां एक दिन में 3 रेप हुए
NCRB ने 2022 की रिपोर्ट में यह भी बताया है कि दिल्ली महिलाओं के लिए सबसे असुरक्षित शहर है। यहां 2022 में एक दिन में 3 रेप केस दर्ज किए गए। NCRB की 546 पेज की रिपोर्ट में बताया कि देश में महिलाओं के खिलाफ अपराध के कुल 4 लाख 45 हजार 256 केस दर्ज किए गए, यानी हर घंटे लगभग 51 FIR हुईं। 2021 में यह आंकड़ा 4 लाख 28 हजार 278 था।

रिपोर्ट में कहा गया है कि 2021 की तुलना में महिला अपराधों में 4% की बढ़ोतरी हुई है। वहीं 2022 में 28 हजार 522 मर्डर केस दर्ज हुए यानी हर दिन 78 हत्याएं हुईं।

महिला अपराधों में उत्तर प्रदेश टॉप पर
एनसीआरबी रिपोर्ट में सामने आया है कि महिलाओं के खिलाफ अपराध की दर (प्रति 1 लाख जनसंख्या पर घटनाओं की संख्या) 2021 में 64.5% से बढ़कर 2022 में 66% हो गई है। इसमें से 2022 के दौरान 19 महानगरों में महिलाओं के खिलाफ अपराध के कुल 48 हजार 755 मामले दर्ज किए गए, जो 2021 (43 हजार 414 केस) की तुलना में 12.3 % ज्यादा हैं।

2022 में महिला अपराध में 65 हजार 743 मामलों के साथ उत्तर प्रदेश टॉप पर है। इसके बाद महाराष्ट्र (45331 केस) और राजस्थान (45058 केस) पश्चिम बंगाल (34738 केस) और मध्य प्रदेश (32765 केस) का नंबर हैं।

ये खबर भी पढ़ें…

दिल्ली में 17 साल की लड़की पर एसिड अटैक:आरोपी ने खुद भी पिया, मौत हुई​​​​​​​

दिल्ली के आनंद पर्वत इलाके में 7 दिसंबर को 54 साल के एक आदमी ने 17 साल की लड़की पर एसिड फेंक दिया। इसके बाद आरोपी ने खुद भी एसिड पी ली। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।पुलिस ने बताया कि आरोपी ने लड़की के घर के सामने उस पर हमला किया था। आरोपी की पहचान प्रेम सिंह के रूप में की गई। पीड़ित मामूली रूप से झुलसी थी। इलाज के बाद डॉक्टरों ने उसे डिस्चार्ज कर दिया। पढ़ें पूरी खबर…

खबरें और भी हैं…