12 PHOTO में शहीदों की अंतिम विदाई: 3 साल का बेटा तिरंगे में लिपटे पिता के शव को ताकता रहा, बेसुध पत्नी ने नम आंखों से दी सलामी

नई दिल्ली9 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मणिपुर में असम राइफल्स के काफिले पर 13 नवंबर को हुए उग्रवादी हमले में 5 जवान शहीद हुए थे। इस हमले में शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी, उनकी पत्नी और बेटे की भी मौत हो गई थी। बुधवार को राइफलमैन सुमन स्वर्गियारी का अंतिम संस्कार किया गया। उनके 3 साल के बेटे और पत्नी ने जब उन्हें अंतिम विदाई दी तो सबकी आंखें नम हो गईं।

मणिपुर हमले की जिम्मेदारी लेने वाले उग्रवादी संगठन PLA को चीन से फंडिंग, म्यांमार-बांग्लादेश में ट्रेनिंग कैंप

कर्नल त्रिपाठी को भाई ने दी अंतिम विदाई
कर्नल त्रिपाठी के शव का अंतिम संस्कार उनके गृहनगर छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में किया गया। उनके छोटे भाई लेफ्टिनेंट कर्नल अनय त्रिपाठी ने उनको और अपनी भाभी अनुजा शुक्ला को मुखाग्नि दी। इससे पहले सेना के जवानों के साथ अनय ने भी बड़े भाई को सैल्यूट किया। वहीं, असम राइफल्स के जवानों ने अपने कमांडेंट को गार्ड ऑफ ऑनर दिया। सेना के काफिले पर उग्रवादी हमला चुराचांदपुर जिले के सिंघट में हुआ था।

शहीद राइफलमैन सुमन स्वार्गियारी के 3 वर्षीय बेटे ने असम के बक्सा में अपने पिता के पार्थिव शरीर को श्रद्धांजलि दी।

शहीद राइफलमैन सुमन स्वार्गियरी की पत्नी जूरी स्वार्गियरी अंतिम यात्रा से पहले अपने पति को सलामी देती हुईं।

तिरंगे में लिपटे राइफलमैन सुमन स्वार्गियरी का शव जब उनके गृह नगर पहुंचा तो पत्नी जूरी ने बुेसध हालत में पति को अंतिम विदाई दी।

सेना के जवानों ने शहीद राइफलमैन स्वार्गियारी के ताबूत में लिपटे तिरंगे को उनकी पत्नी जूरी को सौंप दिया।

राइफलमैन स्वार्गियारी का पार्थिव शरीर अंतिम संस्कार के लिए सोमवार को असम के बक्सा पहुंचा। यहां सेना के जवान ने उन्हें कंधा दिया।

सेना के जवानों ने सोमवार को बक्सा में राइफलमैन सुमन स्वार्गियारी को श्रद्धांजलि दी।

कर्नल विप्लव त्रिपाठी, उनकी पत्नी और बेटे का पार्थिव शरीर, उनके परिवार के सदस्यों के साथ, सोमवार को अंतिम संस्कार के लिए छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में रामलीला मैदान पहुंचा।

सेना के जवानों और रायगढ़ के लोगों ने कर्नल त्रिपाठी, उनकी पत्नी और बेटे को श्रद्धांजलि दी।

भारतीय सेना और भारतीय वायु सेना के जवान रायगढ़ में अंतिम संस्कार के लिए कर्नल त्रिपाठी, उनकी पत्नी, उनके बेटे के पार्थिव शरीर को लेकर पहुंचे।

कर्नल त्रिपाठी की मां ने रायगढ़ के रामलीला मैदान में अपने बेटे, बहू और पोते के शव को अंतिम विदाई दी।

रायगढ़ के रामलीला मैदान में शहीद कर्नल त्रिपाठी, उनकी पत्नी और बेटे को श्रद्धांजलि देने के लिए हजारों लोगों की भीड़ उमड़ी।

कर्नल त्रिपाठी के पिता ने अंतिम संस्कार से पहले अपने बेटे, बहू और पोते को सलामी दी।

खबरें और भी हैं…

.