हेमंत सोरेन बोले- पत्नी को CM बनाने की तैयारी नहीं: झारखंड CM ने कहा- यह भाजपा का मनगढ़ंत दावा, कल विधायक दल की बैठक

रांची25 मिनट पहलेलेखक: पंकज कुमार पाठक

  • कॉपी लिंक

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को जमीन घोटाले और अवैध खनन के आरोपों में ​​​​​​ED ने एक के बाद एक 7 समन भेजे हैं।

झारखंड में चल रहे सियासी घमासान के बीच मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मंगलवार को न्यूज एजेंसी PTI से कहा कि वह पत्नी कल्पना को सत्ता नहीं सौंप रहे हैं। यह भाजपा का मनगढ़ंत दावा है। हेमंत ने उनकी पत्नी के राज्य के गांडेय विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने की अटकलों को भी खारिज कर दिया। सोरेन ने कहा कि इन अटकलों में रत्ती भर भी सच्चाई नहीं है।

दरअसल, ED से हेमंत सोरेन को 7वां समन मिलने और सत्तारूढ़