हिसार में रेप के आरोपी की दादी की हत्या: आंगन में सोती 75वर्षीय बुजुर्ग को लड़की के रिश्तेदारों ने ईंटें मारी; पोता जेल में बंद

हिसार सिटी43 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

परिवार के लोगों ने मृतका का शव लेने से इनकार करते हुए कहा कि पहले हत्या का केस दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए।

हरियाणा के हिसार में लोगों ने ईंटे मार-मार कर रेप के आरोपी की 75 साल की दादी को मार डाला। मृतका के परिजनों ने इसके लिए लड़की के परिवार वालों को कसूरवार ठहराया है। आरोपियों ने परिवार के ऊपर सोते समय ईंटें बरसाई। मृतका के भड़के परिजनों से आरोपियों की गिरफ्तारी तक शव उठाने से इनकार कर दिया है। पुलिस ने पहले इस मामले में झगड़े का केस दर्ज किया था लेकिन अब परिवार के बयान लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

आईजी कार्यालय के बाहर मृतक के परिजन को समझाते हुए पुलिसकर्मी

आईजी कार्यालय के बाहर मृतक के परिजन को समझाते हुए पुलिसकर्मी

मृतका के परिवार वालों ने बताया कि बुजुर्ग दादी के पोते पर लड़की को भगाकर ले जाने का केस दर्ज हुआ था। इसके बाद पुलिस ने इस मामले में 17 सितंबर को आजाद नगर पुलिस थाने में रेप का केस दर्ज कर लिया। जब इसका पता चला तो लड़के परिवार वालों ने उसे पुलिस के आगे पेश कर दिया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

इसी बात को लेकर लड़की के परिवार वालों ने रंजिश रखी हुई थी। 27 सितंबर की रात पूरा परिवार घर में सो रखा था। इसी दौरान करीब 20-25 लोगों ने उनके घर पर ईंटें बरसानी शुरू कर दी। जिससे पूरे परिवार में अफरातफरी मच गई। बाकी परिवार के लोग ईधर-उधर हो गए लेकिन आंगन में सो रही बुजुर्ग दादी तेजी से अंदर नहीं जा सकी। जिससे एक ईंट उसकी छाती और दूसरी पैर पर लगी।

IG ऑफिस के बाहर कार्रवाई की मांग को लेकर बैठी महिलाएं।

IG ऑफिस के बाहर कार्रवाई की मांग को लेकर बैठी महिलाएं।

उसके अगले दिन 28 सितंबर को पुलिस ने आरोपियों पर झगड़े का केस दर्ज कर लिया। बुजुर्ग दादी को इलाज के लिए 28 सितंबर की रात अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में भेजा गया था। जहां उसकी मौत हो गई। परिजनों ने आरोपियों पर हत्या का केस दर्ज करने की मांग की है।

खबरें और भी हैं…