हिमाचल सहित 3 राज्यों में अगले दो दिन बर्फबारी: लाहौल स्पीति में स्कूल बंद, दिल्ली-यूपी-पंजाब में 3 फरवरी से फिर बारिश की संभावना

नई दिल्ली3 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

देश के उत्तरी राज्यों में बर्फबारी और बारिश का सिलसिला जारी है। हिमाचल, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में अगले दो दिन भारी बर्फबारी होगी। हिमाचल के लाहौल स्पीति में 3 फरवरी तक स्कूल बंद कर दिए गए हैं।

मनाली के पास कोठी में 50 सेमी बर्फबारी हुई, जो राज्य में सबसे अधिक है, इसके बाद लाहौल-स्पीति जिले के कोकसर और शिमला जिले के खदराला में बर्फबारी हुई।

वहीं भारतीय मौसम विभाग ने बताया, दिल्ली-यूपी-पंजाब में शुक्रवार को बारिश के आसार नहीं हैं हालांकि 3 फरवरी से दोबारा बारिश शुरू हो सकती है।

मौसम की तस्वीरें…

अगले 3 दिन राज्यों में मौसम का हाल…

जम्मू और कश्मीर: 2 और 5 फरवरी को अलग-अलग स्थानों पर बारिश और बर्फबारी हो सकती है।
हिमाचल प्रदेश: अगले तीन दिन प्रदेश में भारी बर्फबारी होगी।
उत्तराखंड: चार फरवरी को कई स्थानों पर स्नोफॉल हो सकता है।
पंजाब: पंजाब में तीन और पांच फरवरी को बारिश की संभावना है।
हरियाणा: चार फरवरी को कई इलाकों में बारिश के आसार हैं।
चंडीगढ़: चार-पांच फरवरी को बारिश के आसार हैं।
दिल्ली: चार-पांच फरवरी को बारिश के आसार हैं।
उत्तर प्रदेश: तीन और पांच फरवरी को बारिश की संभावना है।

खबरें और भी हैं…