हिमाचल में 4 दिन भारी बारिश का येलो अलर्ट: चंडीगढ़-मनाली हाईवे पर भूस्खलन; नयना देवी बस अड्‌डे के पास धंसी सड़क, कांगड़ा में ज्यादा बारिश से जलभराव

शिमला5 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

कांगड़ा में बारिश होने के बाद सुहावना हुआ मौसम।

हिमाचल प्रदेश में 4 दिन भारी बारिश होने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। 30 अगस्त तक मौसम खराब रहने वाला है। मौसम विभाग की ओर से आने वाले दिनों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की चेतावनी जारी की गई है। लोगों को नदी-नाले किनारे न जाने की चेतावनी भी जारी की गई है। गुरुवार को हुुई बारिश से कई जगहों पर जलभराव भी हो गया।वहीं दूसरी ओर गुरुवार को राज्य में कई जगहों पर भूस्खलन हुआ, जिससे यातायात प्रभावित हुआ है। लाहौल-स्पीति में एक बार फिर से भूस्खलन हुआ है, जिससे एक शख्स की मौत हो गई। पहाड़ों से मलबा गिरने से यातायात प्रभावित हुआ है। लेकिन प्रशासन की और से हाईवे को खोल दिया गया है।

लाहौल स्पीति में भूस्खलन का एक दृश्य।

लाहौल स्पीति में भूस्खलन का एक दृश्य।

चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर हुआ भूस्खलन
मंडी जिले में हो रही बारिश के बाद चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर भी भूस्खलन हो गया, जिससे वाहनों की लंबी लाइन लग गई। प्रशासन ने मशीनें लगाकर हाईवे बहाल करवा दिया। लेकिन यहां पर लगातार बारिश के दौरान लैंड स्लाइड होता रहता है।

श्री नयना देवी बस अड्‌डे के पास धंसी सड़क
बिलासपुर स्थित प्रसिद्ध धार्मिक स्थल श्री नयना देवी बस अड्‌डे के पास भी श्री आनंदपुर साहिब को जोड़ने वाली सड़क बारिश की वजह से धंस गई। सड़क पर जगह-जगह गहरी दरारें पड़ गई हैं। लोक निर्माण विभाग ने एक तरफा यातायात खुला रखा है। सड़क के धंसने से नीचे की तरफ बने होटल और घरों को खतरा पैदा हो गया है।

लाहौल स्पीति में भूस्खलन का एक दृश्य।

लाहौल स्पीति में भूस्खलन का एक दृश्य।

10 जिलों के लिए येलो अलर्ट

मौसम विभाग ने 27, 28, 29 और 30 अगस्त के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। किन्नौर-लाहौल स्पीति को छोड़ सभी जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। प्रशासन ने भी लोगों और सैलानियों से नदी-नालों किनारे न जाने को कहा है।

लाहौल स्पीति के कौरिक गांव में भूस्खलन, एक की मौत

प्रदेश के जनजातीय जिला लाहौल स्पिति में चीन सीमा से सटे गांव में भी भूस्खलन होने से एक की मौत हो गई है। काजा-प्रशासन के अनुसार, कौरिक गांव में भारत-तिब्बत सीमा पुलिस का कार्य चल रहा है। इसी कार्य के दौरान कामगार हरि कुमार की मौत हो गई, जबकि राज कुमार घायल हुआ है।

खबरें और भी हैं…

.

Leave a Reply