हिमाचल में राष्ट्रीय आपदा घोषित की जाए: राजीव शुक्ला ने मांगा 10हजार करोड़ का पैकेज; बोले- केंद्र ने 200 करोड़ दिया, यह ऊंट के मुंह में जीरा

  • Hindi News
  • Local
  • Himachal
  • Shimla
  • Delhi: National Disaster Should Be Declared In Himachal | Congress Leader Rajeev Shukla | Special Package For Himachal | House Collapsed | Land Slide Himachal Shimla News

शिमला8 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

कांग्रेस नेता राजीव शुक्ला

हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश ने भयंकर तबाही मचाई है। कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता एवं हिमाचल कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला ने बुधवार को दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस करके हिमाचल प्रदेश को 10 हजार करोड़ रुपए का आर्थिक पैकेज देने और इस त्रासदी को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने की मांग की।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में अब तक 330 लोग मर चुके है। 35 लोग लापता है। 12 हजार घर तबाह हुए है। हाईवे जगह-जगह बह गए। हर और बारिश ने ऐसी बताही मचाई, जिसका अंदाजा नहीं लगाया गया। इसे देखते हुए हिमाचल की आर्थिक मदद होनी चाहिए।

राजीव शुक्ला ने कहा कि केंद्र ने हिमाचल को अब तक 200 करोड़ की राहत राशि दी है, जो ऊंट के मुंह में जीरा साबित हो रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 13 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा का नुकसान हो चुका है। इस आपदा ने हिमाचल को तहस-नहस किया है। उन्होंने कहा कि हिमाचल की आपदा को उत्तराखंड और भुज की तर्ज पर राष्ट्रीय आपदा घोषित किया जाए।

सांसदों को भी सांसद निधि से पैसे देने की मिले छूट

राजीव शुक्ला ने लोकसभा स्पीकर और राज्यसभा के चेयरमैन से आग्रह किया कि जिस तरह भुज में तबाही के दौरान देशभर के सांसदों को फंड देने के लिए अधिकृत किया गया था। ठीक उसी तरह सभी सांसदों को भी उनकी सांसद निधि में से फंड हिमाचल को देने की इजाजत दी जाए। उन्होंने देशभर की जनता से हिमाचल की मदद करने की अपील की।

पर्यटन उद्योग को हुआ नुकसान

राजीव शुक्ला ने कहा कि रिलिफ मैन्युअल में अभी घर टूटने पर 10 हजार रुपए देने का प्रावधान है। इससे पहाड़ों पर गुजारा होने वाला नहीं है। उन्होंने कहा कि हिमाचल में इन दिनों सेब सीजन चला हुआ है। सड़कें टूटने से बागवानों को नुकसान होने का डर है। इसी तरह प्रदेश में इस तबाही से पर्यटन उद्योग को नुकसान हुआ है।

राहुल गांधी मौसम की वजह से नहीं जा पाए हिमाचल

एक सवाल के जवाब में राजीव शुक्ला ने कहा कि राहुल गांधी बीते दिनों हिमाचल प्रदेश जाने वाले थे। मगर, खराब मौसम के कारण वह नहीं जा पाए थे।

खबरें और भी हैं…