हिमाचल प्रदेश 100% वैक्सीनेशन की ओर: शिमला, सोलन समेत 6 जिलों के सभी लोगों को लगी पहली डोज; CM जयराम ठाकुर का दावा- 30 अगस्त तक पूरा कर लेंगे टारगेट

शिमला9 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

घर जाकर बुजुर्ग महिला को वैक्सीन लगाती महिला स्वास्थ्य कर्मी।

हिमाचल प्रदेश 100 प्रतिशत वैक्सीनेशन की ओर तेजी से बढ़ रहा है। प्रदेश के 6 जिलों किन्नौर, लाहौल स्पीति, शिमला, सिरमौर, सोलन और ऊना में सभी लोगों को वैक्सीन की पहली डोज लग चुकी है। वहीं, कांगड़ा और चंबा जिले में अभी वैक्सीनेशन 90 फीसदी भी नहीं पहुंच पाया है।

जिलेवार वैक्सीनेशन के आंकड़े।

जिलेवार वैक्सीनेशन के आंकड़े।

मुख्यमंत्री बोले- 30 अगस्त तक पूरा कर लेंगे टारगेट
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि 30 अगस्त तक हिमाचल की पूरी आबादी को पहले डोज से वैक्सीनेट कर लिया जाएगा। घर-घर जाकर लोगों को वैक्सीनेट करने का अभियान चल रहा है। जो लोग वैक्सीनेशन के लिए सेंटर नहीं पहुंच पा रहे हैं, उन्हें घर जाकर टीका लगाया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को भी निर्देश दिए गए हैं कि वैक्सीनेशन जल्द से जल्द पूरा किया जाए।

स्वास्थ्य विभाग की और से बाकी जिलों को निर्देश दिए गए हैं कि वह जल्द से जल्द अपना वैक्सीनेशन टारगेट पूरा करें, ताकि इसके बाद लोगों को दूसरी डोज लगाने की शुरुआत की जा सके। प्रदेश में लगातार कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं। पड़ोसी राज्यों की तुलना में हिमाचल में संक्रमित मरीज ज्यादा मिल रहे हैं। यह मामला जनसंख्या के हिसाब से काफी गंभीर है।

राज्य में एक्टिव मरीज अभी भी 2000 के करीब हैं। ऐसे में कोरोनावायरस के लिए वैक्सीन एकमात्र सहारा है। पर्यटन राज्य होने के चलते यहां पर संक्रमण ज्यादा तेजी से फैलता है। इसको लेकर सरकार अपने लोगों को जल्द से जल्द एक डोज के साथ वैक्सीनेट करना चाहती है, ताकि कोरोना से होने वाली मौतों को रोका जा सके।

एक बुजुर्ग को उसके घर जाकर वैक्सीन लगातीं महिला स्वास्थ्यकर्मी।

एक बुजुर्ग को उसके घर जाकर वैक्सीन लगातीं महिला स्वास्थ्यकर्मी।

घर-घर जाकर लगाई जा रही लोगों को वैक्सीन
स्वास्थ्य विभाग की ओर से हिमाचल में घर-घर जाकर लोगों को वैक्सीन लगाई जा रही है, ताकि कोई भी व्यक्ति टीका लगाने से वंचित न रह जाए। स्वास्थ्य विभाग की टीम दूरदराज के क्षेत्रों में जाकर बुजुर्गों, महिलाओं, पुरुषों को टीका लगा रही है। यह वह लोग हैं, जो या तो सेंटर तक पहुंच नहीं पा रहे हैं या फिर वैक्सीनेशन को लेकर इनके पास जानकारी नहीं है।

55 लाख में से 16 लाख से ज्यादा लोगों को लगा दूसरा टीका
हिमाचल प्रदेश में 55 लाख की आबादी आईडेंटिफाई की गई है, जो 18 साल से ऊपर है और इन्हें वैक्सीन लगाई जानी है। इसमें से 16 लाख 73 लाख 808 लोगों को कोविड वैक्सीन की दोनों डोज लगाई जा चुकी हैं। जबकि, 53 लाख 55 हजार 842 लोगों को पहली डोज लग चुकी है। प्रदेश में रोजाना 100 से ज्यादा साइटों पर वैक्सीन लगाई जा रही है।

खबरें और भी हैं…

.

Leave a Reply